देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं हैं। राज्यपाल ने कहा कि धनतेरस आरोग्यता और समृद्धि के अधिष्ठाता भगवान धन्वंतरि की आराधना का पावन पर्व है। उन्होंने भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के संचार के लिए प्रार्थना की है। राज्यपाल ने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा अधर्म से धर्म की ओर अग्रसर होने का पावन संदेश देने वाला महापर्व है। माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की…
Author: Merouttarakhand News,
इंदिरा नगर में आयोजित समारोह में महिलाओं को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किए, बोले अभिनव थापर– समाज की वास्तविक शक्ति हैं महिलाएं देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित रॉयल इन पैलेस वेडिंग पॉइंट में गुरुवार को उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर की ओर से भव्य ‘मातृशक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, भोजन माताओं और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली…
सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के दिए आदेश देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध,…
मुख्यमंत्री की दो महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि लोकतंत्र को सशक्त बनाने और सरकार तक जनसमस्याएं पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकारों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों को दीपावली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही उनकी…
जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट सहित 40 सरकारी संपत्तियों को मूल विभागों को लौटाने की मांग, गणेश जोशी की आय से अधिक संपत्ति, सहकारिता भर्ती और एमबीबीएस दाखिलों की जांच का भी उठाया मुद्दा देहरादून । उत्तराखंड में सरकारी जमीनों और बेशकीमती संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपे जाने के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस ने धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर प्रदेश की महत्वपूर्ण सरकारी जमीनों को औने-पौने दामों पर लीज पर देने और संपत्तियों के…
भट्ट एवं नंदप्रयाग के अपमान पर हरक को तत्काल माफी मांगने की चेतावनी ! नंदप्रयाग / देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से चमोली नंदप्रयाग की जनता में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इस संदर्भ में आज नंदप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता ने एकजुट होकर हरक सिंह रावत का जोरदार विरोध जताया और उनका पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हरक सिंह रावत द्वारा नंदप्रयाग-घाट निवासियों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रति की गई…
शाह से प्रेरित हैं, देवभूमि की डेमोग्राफी संरक्षण की नीतियों : तरुण बंसल देहरादून । भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के अभूतपूर्व होने का दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं एवं जनता में उनको सुनने के लिए जबदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, जो प्रदेश के विकास और नीतियों में स्पष्ट नजर आता है। विशेषकर, देवभूमि की डेमोग्राफी संरक्षित रखने में उठाए जा रहे कदमों में शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति की छाप साफ देखी जा सकती है। पार्टी मुख्यालय में गृहमंत्री शाह के कल होने वाले दौरे को…
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगनानी के समीप डबरानी की ओर जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना में अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक गंभीर घायल को रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया है। वहीं, दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए नदी और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना…
देहरादून। “RE-SAF 2026 में उत्तराखण्ड को विशेष श्रेणी के राज्यों में द्वितीय स्थान, उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया सम्मानित” नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तराखण्ड ने भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा संचालित Renewable Energy State Assessment Framework (RE&SAF) 2026 के अंतर्गत विशेष श्रेणी के राज्यों (Special Category States) में द्वितीय स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के लिए दिनांक 05 नवम्बर, 2026 को भारत मण्डपम, नई दिल्ली में आयोजित Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026 के समापन समारोह में उपराष्ट्रपति, भारत गणराज्य द्वारा उत्तराखण्ड…
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार के सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के परिवार पर शोक की घड़ी आ गई है। उनके बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का आज सुबह निधन हो गया। यह खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक छा गया। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, बृजमोहन सिंह रावत की अंतिम यात्रा आज सुबह 10:30 बजे देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास से रवाना होगी। यात्रा हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की जाएंगी। निधन पर अलग-अलग राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया…
देहरादून । ग्राफिक एरा ने अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक जगत में अपनी उत्कृष्टता और बढ़ती वैश्विक पहचान का एक और उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दक्षिण एशिया में 101वीं और एशिया में 415वीं रैंक मिली है। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन शैक्षणिक प्रतिष्ठा, शोध की गुणवत्ता एवं प्रभाव, अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता और शैक्षणिक वातावरण जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मानकों के आधार पर किया जाता है। इन मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अपनी स्थिति को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ किया है।…
देहरादून। एसएसपी देहरादून की सख्ती के बाद दून पुलिस ने थाना रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग छह लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, कर्ज चुकाने के लिए आरोपिता ने अपनी ही पुरानी परिचित सहेली के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना और रिपोर्टपुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को रांझावाला रायपुर निवासी मीना थापा ने थाना रायपुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पूजा थापा नाम की महिला…
शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश का वेतन, ईपीएफ-ईएसआई सुविधा की भी उठाई मांग विकासनगर । जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर गेस्ट टीचरों का मानदेय बढ़ाने और शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाशों का वेतन दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विकासनगर की गैरमौजूदगी में नाजिर श्री बिजल्वाण को सौंपा। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत लगभग 5000 अतिथि शिक्षकों का भविष्य…
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने के उद्देश्य से संगठनात्मक विस्तार किया है। इस क्रम में विभिन्न प्रकोष्ठों और महानगर संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। साथ ही, कई लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण कर उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। संगठनात्मक विस्तार के तहत मूल निवास एवं भू-कानून प्रकोष्ठ में श्रीमती सिमरन और श्रीमती यशोदा अमोली को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, कैलाश जोशी को महानगर महामंत्री तथा मोहम्मद जाहिद को अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनाया गया।…
नई दिल्ली।अंकिता भंडारी हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता बुधवार को दिल्ली के राजघाट पहुंचे। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना भी थीं। परिजनों का आरोप है कि सीबीआई ने कार्रवाई का भरोसा तो दिया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई अब तक नहीं हुई। इसी मांग को लेकर दोनों राजघाट पर मौन व्रत रखकर प्रार्थना कर रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। योगिता भयाना का आरोप है कि राजघाट पर प्रार्थना कर रहे अंकिता के माता-पिता और उन्हें दिल्ली पुलिस ने जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया।…
✍🏽दिनेश पंत उत्तराखंड 2027: क्या इस बार सत्ता की चाबी दिल्ली नहीं, पहाड़ के मतदाता के हाथ में होगी? भाजपा-कांग्रेस के राजनीतिक वर्चस्व पर क्षेत्रीय अस्मिता की दस्तक, उक्रांद का उभार और त्रिशंकु विधानसभा की बदलती संभावनाएं उत्तराखंड की राजनीति में 2027 का विधानसभा चुनाव महज सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं होने जा रहा। यह उस राजनीतिक व्यवस्था की भी परीक्षा होगा, जिसने राज्य गठन के बाद लगभग एक चौथाई सदी तक प्रदेश की सत्ता को भाजपा और कांग्रेस के बीच झुलाते हुए देखा है। लेकिन इस बार परिस्थितियां कुछ अलग संकेत दे रही हैं। जनता के भीतर पनपता असंतोष,…
















