देहरादून । ग्राफिक एरा में युवाओं ने अपनी फिल्मों के जरिए संस्कृति के विविध रंगों, सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं को सिनेमाई अंदाज में बड़े पर्दे पर उतारा। इसके लिए इंटरनेशनल ओपन एयर फिल्म फेस्टिवल ‘हिमप्रवाह 3.0’ शुरू हो गया है। आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन एयर फिल्म फेस्टिवल हिमप्रवाह 3.0 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड के सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से फिल्म निर्माण के पसंदीदा केंद्र के रूप में उभर रहा है। राज्य में फिल्म निर्माण को मिल रहा प्रोत्साहन न केवल फिल्म…
Author: Merouttarakhand News,
खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम : आर्येंद्र शर्मा देहरादून। ठाकुरपुर स्थित युवा फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा उपस्थित हुए और जीतने वाली तथा दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफियाँ प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना भी व्यक्त की। अपने संबोधन में आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि खेल का अर्थ केवल शारीरिक क्षमता की परख तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व को निखारने का एक सशक्त माध्यम भी है। उनका मानना…
देहरादून। उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने अपने कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तदर्थ अनुग्रह धनराशि (Ad-hoc Ex-gratia) के भुगतान को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह सुविधा निर्धारित पात्रता एवं शर्तों के अधीन पात्र कर्मचारियों को प्रदान की जाएगी। किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ निर्धारित प्रावधानों के अनुसार, तदर्थ अनुग्रह धनराशि का लाभ उन अराजपत्रित कर्मचारियों को अनुमन्य होगा, जिनका पुनरीक्षित वेतनमान सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप पे मैट्रिक्स लेवल-8 (₹4,600 ग्रेड पे के समकक्ष) तक है। पात्र कर्मचारियों के लिए अनुग्रह धनराशि की अधिकतम सीमा ₹7,000 प्रतिमाह…
हरिपुर कलां, कृष्णा नगर कॉलोनी और छिदरवाला-गुमानीवाला में चला सघन प्रवर्तन अभियान, करीब 5 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने दो नवंबर और तीन नवंबर को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त देहरादून के आदेश पर आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने हरिपुर कलां, कृष्णा नगर कॉलोनी और छिदरवाला-गुमानीवाला क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और कुल मिलाकर करीब 5 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पहली कार्रवाई दो नवंबर की रात हरिपुर कलां में दबिश देकर की…
देहरादून, क्रिकेट प्रेमियों को जल्द ही रोमांचक टी-20 मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। रांगड़ फिटनेस क्रिकेट क्लब की ओर से कुबेर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 20 टीमें खिताबी चुनौती पेश करेंगी। विजेता टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता को एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में शामिल टीमों को चार समूहों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक टीम को कम से कम चार मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा। सभी मैच एकेडमी के मैदान पर आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व कप्तानों…
वाइल्ड फ्लावर हॉल की ई-नीलामी का दिया उदाहरण, सरकारी संपत्तियों के उपयोग पर कांग्रेस से मांगा जवाब; आंदोलनों से त्योहारों के दौरान व्यापार प्रभावित न करने की अपील देहरादून । उत्तराखंड में सरकारी भूमि और परिसंपत्तियों के उपयोग को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा शिमला स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के संचालन एवं प्रबंधन के अधिकार ई-नीलामी के माध्यम से दिए जाने का उदाहरण देते हुए पूछा कि जब कांग्रेस की सरकार हिमाचल में सार्वजनिक संपत्तियों के व्यावसायिक उपयोग और राजस्व…
नाॅर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड कोे पहली बार मिला नेतृत्व का अवसर देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री व भारत स्काउट एंड गाइड के प्रादेशिक अध्यक्ष डाॅ. धन सिंह रावत भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को पहली बार इस महत्वपूर्ण पद पर नेतृत्व का अवसर मिला है, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। डाॅ. रावत का निर्वाचन उनके संगठनात्मक अनुभव, रचनात्मक कार्यशैली एवं स्काउट-गाइड आंदोलन में उनकी सक्रिया भागीदारी का प्रतिफल है। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत को यह जिम्मेदारी नॉर्दर्न…
देहरादून। देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा सिसोदिया जी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं देहरादून कैंट क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए नवीन बिष्ट को देहरादून कैंट विधानसभा का विधानसभा कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने नवीन…
विनोद चमोली ने कांग्रेस पर लगाए भूमि घोटालों और भूमाफिया संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप, धामी सरकार के भू-कानून और 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि मुक्त कराने की कार्रवाई को बताया उपलब्धि देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस के ‘भूमि बचाओ–धामी हटाओ’ अभियान की घोषणा के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कांग्रेस की प्रस्तावित भूमि बचाओ यात्रा को राजनीतिक दिखावा करार देते हुए कहा कि जिस पार्टी ने अपने शासनकाल में भूमाफिया संस्कृति को बढ़ावा दिया और भूमि आवंटन में अनियमितताओं के कई मामले सामने आए, उसे भूमि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की डिबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित देहरादून। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का क्रम लगातार जारी है।इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज अपने यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में योजना के तहत सितंबर एवं अक्टूबर 2026 माह की धनराशि सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के जरिए हस्तांतरित की। विभागीय मंत्री ने बताया कि सितंबर…
देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 31 अक्टूबर की रात जीएमएस रोड स्थित तीन अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाते हुए ज्वेलरी, नकदी, लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चोरी की लगातार हुई घटनाओं के खुलासे के लिए थाना वसंत विहार पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमों ने घटनास्थलों…
1500 वाहनों की पार्किंग विकसित करने की योजना, निजी भूमि स्वामियों से मिले छह प्रस्ताव; वन, पर्यावरण समेत कई विभागों की एनओसी का इंतजार मसूरी । पहाड़ों की रानी मसूरी में पार्किंग की समस्या और बिगड़ती यातायात व्यवस्था से निजात दिलाने के लिए शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। शहर में नई पार्किंग विकसित करने के साथ ही प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की योजना तैयार की जा रही है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए 42 संभावित स्थल चिह्नित किए गए हैं। वहीं, सरकारी और निजी पार्किंग…
स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य रोकने और प्रस्ताव तैयार करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की, उच्चस्तरीय जांच की उठाई आवाज मसूरी । पहाड़ों की रानी मसूरी में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बार मामला मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से बड़े मोड़ से पिक्चर पैलेस तक सड़क किनारे लगाई जा रही सुरक्षा रेलिंग का है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस स्थान पर एमडीडीए रेलिंग लगा रहा है, वहां लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) पहले से ही क्रॉस बैरियर लगा चुका है।…
ऊधम सिंह नगर,देहरादून एवं चम्पावत जिले में बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट,सीएम ने की घोषणा। उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों का पुनरुत्थान, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और विकास कार्य तेजी से जारी। सीएम खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 14वें दीपावली मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीपावली मेले की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठनों के सेवा और संस्कार से जुड़े प्रयास समाज की शक्ति को एकजुट करने और सबको एक दिशा में प्रेरित करने का काम करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के विभिन्न स्थानों—काशीपुर,…
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें एकजुट होकर धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को सहेजने के लिए पूरी दृढ़ता से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ पुनर्निर्माण और केदारखंड व मानसखंड के मंदिरों के जीर्णोद्धार…
राजपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी देव चन्द उत्तराखण्डी ने इंद्रमणि बडोनी स्मारक पर किया माल्यार्पण, रोजगार, पलायन और भू-कानून जैसे मुद्दों पर जनता से करेंगे सीधा संवाद देहरादून। उत्तराखण्ड क्रांति दल (उक्रांद) के राजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देव चन्द उत्तराखण्डी ने मंगलवार को घंटाघर स्थित उत्तराखंड राज्य आंदोलन के महानायक स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में उन्होंने ‘हर घर चर्चा, हर घर पर्चा’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया गया। देव चन्द उत्तराखण्डी ने कहा कि उत्तराखंड…















