देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर सनातन संस्कृति, क्षेत्रीय सरोकारों और जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए एक नया मीडिया मंच ‘भैरव वाणी’ पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ हरिद्वार बाईपास रोड़ स्थित भैरव सेना कार्यालय पर गरिमामयी समारोह के बीच किया गया। प्रखर क्षेत्रीय संगठन ‘भैरव सेना’ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय वाक्य “सत्य, संस्कृति, संचार – देवभूमि उत्तराखंड की आवाज़” तय किया गया, जो इस पोर्टल की हर वर्ग और हर क्षेत्र की सच्ची आवाज़ बनने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निरंजनी अखाड़े के…
Author: Merouttarakhand News,
चप्पे-चप्पे पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक प्रशासन ने संभाली कमान देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 06 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अपराह्न 12 बजे परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वह पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए पूरे कार्यक्रम स्थल और संबंधित व्यवस्थाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न जोन एवं सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती…
देहरादून। तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने अपना 13वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया। इस वर्ष समारोह की थीम ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ रही, जिसके अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों ने कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। समारोह का शुभारंभ आर्ट एवं क्ले मॉडलिंग प्रदर्शनी, आकर्षक पैरेंट्स कार्निवल और विज्ञान प्रदर्शनी के साथ हुआ। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और वैज्ञानिक नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस अवसर पर तुलाज़ ग्रुप के अध्यक्ष एवं संस्थापक सुनील कुमार जैन, ऋषभ एजुकेशनल ट्रस्ट एवं तुलाज़ ग्रुप की सचिव…
देहरादून। राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ रैली को लेकर राज्य का सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है। रैली के आयोजन को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व पर तीखा जुबानी हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सत्तारूढ़ दल की मंशा और रैली के समय पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब केंद्र में बीते 12 वर्षों और राज्य में 10 सालों से भाजपा की सरकार है, तो फिर आखिर लोकतंत्र को खतरा किससे है? अपने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से…
मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय के लिए सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए गए उपकरण, बोले मुख्यमंत्री- श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता देहरादून। आगामी कुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन को लेकर राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर से हरिद्वार के मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय के लिए उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि उद्योग विकास परिषद की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर)…
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने युवाओं से संस्कृति, संस्कारों और अपनी जड़ों को संजोकर रखने का किया आह्वान देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड पार्श्व गायक वरुण जैन की शानदार प्रस्तुति के साथ भव्य समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में संगीत, नृत्य, कला, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव के दूसरे दिन फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें नए…
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश भर की तहसीलों के भूलेख केंद्रों पर लगभग 15-20 वर्षों से कार्यरत करीब 120 कंप्यूटर ऑपरेटर/डाटा एंट्री ऑपरेटर उपनल कर्मियों से इतर मात्र 15-16 हजार रुपये मानदेय में कार्य करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के जून 2016 के शासनादेश में इन कार्यरत कर्मियों को उपनल कर्मियों की भांति मानदेय दिए जाने का प्रावधान था और वर्तमान में उपनल के माध्यम से कार्यरत समस्त कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ अनुमन्य कर दिया गया है, लिहाजा…
कांग्रेस नेता ने भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ यात्रा पर उठाए सवाल, बोले- त्योहार के दिन यातायात प्रतिबंधों से प्रभावित होगा कारोबार देहरादून। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा की ओर से प्रदेश में निकाली जा रही ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ यात्रा पर सवाल उठाते हुए इसे हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकारें हैं, वही पार्टी लोकतंत्र बचाने के लिए यात्रा निकाल रही है। आखिर लोकतंत्र को खतरा किससे है और प्रदेश में अराजकता के लिए जिम्मेदार कौन है, भाजपा को इसका जवाब…
6 नवंबर को जनसभा और पुलिस लाइन में अलंकरण परेड के चलते बदलेगी यातायात व्यवस्था, शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का करना होगा इस्तेमाल देहरादून । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम, पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली अलंकरण परेड और धनतेरस पर्व को देखते हुए देहरादून यातायात पुलिस ने शहर के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शुक्रवार को शहर में वीवीआईपी कार्यक्रमों और त्योहारी खरीदारी के चलते यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन…
लालकुआं (नैनीताल)। दुग्ध उत्पादन और सहकारिता के क्षेत्र में लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। संघ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ घोषित किया गया है। इस उपलब्धि से लालकुआं ही नहीं, पूरे नैनीताल जनपद के दुग्ध उत्पादकों और सहकारिता क्षेत्र का मान बढ़ा है। उत्तराखंड सहकारी डेरी फैडरेशन लिमिटेड की ओर से जारी प्रमाण-पत्र के मुताबिक, 20 हजार लीटर से अधिक दैनिक प्रसंस्करण क्षमता वाले मैदानी क्षेत्र के दुग्ध संघों की श्रेणी में वर्ष 2025-26 के उपार्जन संबंधी आंकड़ों के आधार पर लालकुआं संघ…
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा, कैंसर विभाग के रेडिएशन ब्लॉक की प्रगति जानी; गौशाला और लंगर हॉल का भी किया निरीक्षण देहरादून । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने गुरुवार को देहरादून स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक तीर्थस्थल श्री झंडा साहिब, श्री दरबार साहिब पहुंचकर झंडे जी के समक्ष माथा टेका। इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेंद्र दास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान महंत देवेंद्र दास…
श्रीनगर (पौड़ी)। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बृहस्पतिवार को नगर निगम श्रीनगर पहुंचकर कर, स्थापना, लेखा और निर्माण समेत कई अनुभागों के कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को जरूरी निर्देश देते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली को ज्यादा प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने पर जोर दिया। कर अनुभाग में डीएम ने कर वसूली, देयकों और भुगतान की स्थिति परखी। उन्होंने कहा कि वसूली की प्रक्रिया नियमित चले और राजस्व के कामों में बेवजह देरी न हो। लंबित देयकों का समय पर निस्तारण करने और राजस्व संग्रहण की प्रभावी निगरानी के भी निर्देश दिए। आधार सेवा केंद्र का निरीक्षण कर…
रुद्रप्रयाग। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली में नाम न होने पर पूर्व पंजीकृत निर्वाचक भी फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि कुछ निर्वाचकों में यह भ्रम था कि पहले से पंजीकृत होने के कारण फॉर्म-6 जमा करना मिथ्या घोषणा होगा और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत उन पर कार्रवाई हो सकती है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल पहले से पंजीकृत होने के कारण फॉर्म-6 जमा करना अपने आप में मिथ्या घोषणा नहीं है। यह निर्देश दिल्ली उच्च…
रुद्रपुर। स्कूल राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर से 3 नवंबर तक ऊद्यमसिंह नगर के मनोज सरकार स्टेडियम रुद्रपुर में किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि स्थित छात्रावास की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। बालिकाओं ने 9 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 2 कांस्य पदक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में रुद्रप्रयाग का नाम रोशन किया। बालिकाओं की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास…
पटेलनगर क्षेत्र में 400 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले तीन लोगों का भी किया भौतिक सत्यापन देहरादून । केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आमजन की सुरक्षा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपद के सभी अंतर्जनपदीय और अंतरराज्यीय बैरियरों के साथ ही आंतरिक मार्गों पर भी पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार…
2030 तक कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्तराखंड को हिमाचल और कश्मीर के बराबर लाने का लक्ष्य पौड़ी । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के माला गांव में पतंजलि ट्रस्ट द्वारा आयोजित हर्बल कुंभ, जड़ी-बूटी कृषि मेला एवं श्री धन्वंतरि महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हर्बल कुंभ में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद और औषधीय वनस्पतियों की धरती है। हमारे ऋषि-मुनियों ने सदियों से आयुर्वेद और…
















