
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार के सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के परिवार पर शोक की घड़ी आ गई है। उनके बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का आज सुबह निधन हो गया। यह खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक छा गया।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, बृजमोहन सिंह रावत की अंतिम यात्रा आज सुबह 10:30 बजे देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास से रवाना होगी। यात्रा हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की जाएंगी।
निधन पर अलग-अलग राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को यह कठिन समय सहने की शक्ति देने की कामना की।




