देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय, देहरादून के छात्र-छात्राओं को अपनी संगीत प्रतिभा प्रदर्शित करने का विशेष अवसर मिलने जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी सामूहिक रूप से देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम्’ की विशेष प्रस्तुति देंगे। इस गरिमामय प्रस्तुति को लेकर उत्तराखंड संस्कृति विभाग के समन्वय में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए हैं। इस आयोजन के माध्यम से भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच…
Author: Merouttarakhand News,
देहरादून, यूपीईएस ने अपने रनवे इन्क्यूबेटर के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर की स्कूली उद्यमिता प्रतियोगिता ‘फ्यूचर फाउंडर्स चैलेंज-2026’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया। एक से तीन नवंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 23 राज्यों और 100 से अधिक शहरों के 150 से अधिक स्कूलों के 1,500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच और उद्यमशीलता की भावना विकसित करना तथा उनके नए विचारों को व्यावहारिक व्यावसायिक स्वरूप देने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में 500 से अधिक टीमों ने 750 से…
देहरादून। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में नगर निगम देहरादून द्वारा शहर के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों एवं इसके नियंत्रण के उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें स्वच्छ वायु के महत्व से जोड़ना है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को वाहनों से निकलने वाले धुएं, कूड़ा-कचरा एवं सूखी पत्तियां जलाने, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल तथा अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों से होने वाले नुकसान की जानकारी…
देहरादून। इस बार दीपावली की रोशनी सिर्फ दीयों और लड़ियों तक सीमित नहीं है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की ग्रामीण महिलाएं त्योहार के इस सीजन में अपने हुनर और उद्यमशीलता के दम पर लाखों रुपये का कारोबार कर रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की ये महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को जमीन पर उतारते हुए आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। विकासखंड रायपुर के सोडा सरोली ग्रोथ सेंटर में दिव्य ज्योति क्लस्टर लेवल फेडरेशन की करीब 350 महिलाएं मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वदेशी हिलान्स एलईडी…
पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले की वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की थी जांच; अभियुक्त को हुई 20 साल की सजा देहरादून । उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को उत्कृष्ट विवेचना के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में सीआईडी देहरादून में तैनात बहुगुणा को यह सम्मान वर्ष 2021 में देहरादून में पांच वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले की सफल विवेचना के लिए दिया गया है। इस चुनौतीपूर्ण मामले की जांच में उप निरीक्षक बहुगुणा ने वैज्ञानिक और…
महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के निर्देशन में संचालित हो रहीं विभिन्न गतिविधियां देहरादून। त्योहारी सीजन के दौरान वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से नगर निगम देहरादून द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। महापौर सौरभ थपलियाल के मार्गदर्शन एवं नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता रैली, साइकिल रैली, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को वायु प्रदूषण के…
देहरादून में सफाई व्यवस्था को लेकर बदला नजारा, मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक दिनभर झाड़ू लगाते नजर आ रहे सफाईकर्मी देहरादून। नगर निगम की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय द्वारा की गई सख्ती का असर अब शहर की सड़कों पर दिखाई देने लगा है। सफाई निरीक्षकों के औचक निरीक्षण, जवाबदेही तय करने और कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देशों के बाद सफाई व्यवस्था में बदलाव नजर आ रहा है। अब शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ गली-मोहल्लों में भी सफाई कर्मचारी दिन के समय झाड़ू लगाते और सफाई करते दिखाई दे रहे हैं।…
बाहरी व्यक्तियों और वाहनों की होगी सघन चेकिंग, बाजारों में जीरो जोन व्यवस्था; 13 स्थानों पर पार्किंग की सुविधा, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर लगेगा 1500 रुपये जुर्माना देहरादून। आगामी त्योहारों और वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए दून पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, त्योहारी सीजन में बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सीमावर्ती चेकपोस्टों,…
ऋषिकेश। गुमानीवाला, श्यामपुर स्थित अगापे मिशन स्कूल का 36वां वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश नगर निगम के माननीय महापौर श्री शंभू पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विक्रांत सर के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया और समूहगान की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने ‘हर जगह हर तरफ’ गीत पर आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत किंडरगार्टन के विद्यार्थियों तथा कक्षा एक…
महकी विरासत : ताल वाद्य कचहरी की प्रस्तुति से छा गई दीवानगी देहरादून। विरासत की सांस्कृतिक संध्या-ए-महफिल में आज मंगलवार को उस समय दीवानगी का आलम देखने को मिला, जब वहां पर विख्यात हस्ती मुजफ्फर रहमान की दमदार ताल वाद्य कचहरी की प्रस्तुति हुई I विरासत महोत्सव -2026 में आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति देने वाले कलाकार मुजफ्फर रहमान और उनके आठ सदस्यीय समूह द्वारा ताल वाद्य कचहरी (लयबद्ध वाद्य संगीत सत्र) प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में विभिन्न वाद्ययंत्रों की मधुर और लयबद्ध संगति से श्रोताओं को संगीत का विशेष अनुभव भी मिला । इस भव्य व आकर्षक प्रस्तुति…
देहरादून। विरासत महोत्सव-2026 का बारहवां दिन भी कला, संगीत और संस्कृति के अद्भुत रंगों से सराबोर रहा। मंगलवार को दिन की शुरुआत स्कूली बच्चों की हस्तशिल्प कार्यशाला से हुई और शाम मशहूर सितार वादक समन्वय सरकार के सितार वादन और प्रख्यात गायक महेश काले के मधुर गायन से महक उठी। पूरे दिन दर्शकों ने भारतीय शास्त्रीय परंपरा की झलक का आनंद लिया। लिटिल माइंड स्कूल के 22 बच्चों ने दिखाई शिल्पकारीमहोत्सव के तहत आयोजित हस्तशिल्प कार्यशाला में लिटिल माइंड स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने मास्टर शिल्पकारों के मार्गदर्शन में टेराकोटा और टाई-एंड-डाई कला की बारीकियां सीखीं। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता…
रावण वध, श्रीराम की अयोध्या वापसी और राजतिलक के मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर, सूर्यकांत धस्माना बोले- त्रेतायुग से अब तक नहीं मर रहा रावण देहरादून। बालावाला में पिछले 14 वर्षों से आयोजित हो रही रामलीला का कुंभकरण और रावण वध, भगवान श्रीराम की सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ अयोध्या वापसी तथा राजतिलक के भव्य मंचन के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन रामलीला के मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। रावण वध और श्रीराम के राजतिलक के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे…
‘भूमि बचाओ–धामी हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा सरकार को घेरेगी कांग्रेस, गणेश गोदियाल से लेकर हरीश रावत तक को सौंपी गई जिम्मेदारी; विजय गुणसोला बोले- भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित, युवा बेरोजगार देहरादून । उत्तराखंड में सरकारी जमीनों के कथित दुरुपयोग और बंदरबांट के विरोध में कांग्रेस बुधवार, 4 नवंबर को प्रदेशव्यापी ‘भूमि बचाओ–धामी हटाओ’ अभियान शुरू करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के 11 स्थानों पर सुबह 10 बजे विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के जरिए कांग्रेस भाजपा सरकार को सरकारी संपत्तियों और सार्वजनिक भूमि…
पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उठाए पुलिस की फाइनल रिपोर्ट पर सवाल, एसआईटी जांच गठित करने की मांग देहरादून। वर्ष 2023 में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में क्यूआर कोड के जरिए श्रद्धालुओं से दान-चढ़ावा लेने का बहुचर्चित मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रदेश शासन ने इस प्रकरण में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय की शिकायत का संज्ञान लेते हुए चमोली और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। शासन ने दोनों जिलाधिकारियों को प्रकरण की स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन विभाग की अनु सचिव सोनिया भारती की ओर…
दिल्ली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किए जाने तथा हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं वन भूमि डायवर्जन से संबंधित प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय परिसर चाइना पीक की तलहटी में स्थित होने के कारण भू-स्खलन की संभावनाओं, बढ़ते यातायात दबाव और पर्यटकों की आवाजाही जैसी चुनौतियों का सामना करता है। नैनीताल…
देहरादून । ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के विकास में गणित की भूमिका लगातार व्यापक हो रही है। गणितीय मॉडलिंग, सांख्यिकीय विश्लेषण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए इंजीनियरिंग की जटिल चुनौतियों के समाधान के साथ बेहतर निर्णय लेने और टिकाऊ विकास की नई राहें खुल रही हैं। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज आईसीएमईएमएस-2026 के समापन सत्र में यूनिवर्सिटी की मैथमेटिक्स डिपार्मेंट की हेड डॉ रॉबिन सिंह ने कहा कि गणितीय तकनीकें अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंजीनियरिंग और प्रबंधन के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रही हैं। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जापान, तुर्की और ग्रीस…
















