देहरादून । प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करने वाली प्रदेश की बेटी डॉ. पूजा गौड़ को अंतरराष्ट्रीय ‘चेंज मेकर अवार्ड-2026’ प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने डॉ. पूजा गौड़ को सम्मानित भी किया। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ द वुमेन फार्मर-2026’ के अवसर पर अग्रया के तत्वावधान में यूरोप के बोलोनिया शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समिट में डॉ. पूजा गौड़ को वैश्विक पहल के लिए ‘चेंज मेकर अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें महिलाओं…
Author: Merouttarakhand News,
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता इंदिरा डेंजी (जैनी) ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन राजनीतिक प्रभाव और सत्ता में पहुंच के चलते उस समय मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पुलिस मुख्यालय को भेजे गए प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2003 में उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप उसने एक बच्चे को जन्म दिया। अब उसका पुत्र 23 वर्ष का हो चुका है और…
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) के प्रांत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संघ के पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों से भेंट कर दीपावली का पर्व मनाया और सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा…
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश और उल्लास का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। अपने शुभकामना संदेश में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने…
देहरादून । उत्तराखंड में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी 10 से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। अभियान के माध्यम से कांग्रेस जनता के बीच सरकार को घेरने के साथ ही भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 10 से 15 नवंबर तक प्रदेश के…
पौड़ी: जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक स्थानों पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशों पर पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक होटल में नियम विरुद्ध तरीके से शराब पिलाई जा रही थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए होटल मालिक सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक होटल में सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन कराया जा…
एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने किया खुलासा, महिला को कंपनी के निदेशक पद से हटाने के लिए रची गई थी साजिश देहरादून। चार कंपनियों में निदेशक पद से एक महिला को हटाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू और उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को उत्तर प्रदेश से दबोचा है। दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक,…
2003 की घटना की नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग, पूर्व अधिवक्ता की भूमिका पर भी खड़े किए सवाल देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जेनी प्रकरण एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। शनिवार को देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूरे मामले की नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही अपने बेटे का दोबारा डीएनए परीक्षण कराने की मांग की। प्रेस…
श्रीनगर (गढ़वाल)। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के शिक्षकों के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा दक्षता आधारित शिक्षण से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों में प्रतिभागी शिक्षकों ने आईसीटी आधारित पाठ योजनाओं एवं अनुभवात्मक अधिगम गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया। विशेषज्ञों ने डिजिटल संसाधनों, एआई, तकनीक आधारित मूल्यांकन तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं PhET, खान अकादमी, GeoGebra, एनसीईआरटी और…
चमोली।जनपद चमोली के पोखरी क्षेत्र के तीन नन्हे बच्चों ने अपनी बहादुरी से पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में तीनों बच्चों को राज्य बाल वीरता पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरांगना दिव्या, वीरांगना दीपिका और वीर बालक आरव को सम्मानित किया।दरअसल कुछ माह पूर्व पोखरी क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय परिसर में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक विशालकाय जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस खतरनाक स्थिति में भी…
“अब हम विरासत महोत्सव-2027 में मिलेंगे… नए जोश, नए जुनून और उमंगों के साथ देहरादून, 06 नवंबर 2026: पन्द्रह दिनों तक सुरों, तालों और रंगों के शाही संगम से दून घाटी को झूमाता रहा विरासत महोत्सव-2026 आज अपने अंतिम दिन पर पहुंचकर भावुकता के साथ विदा लेने लगा। गढ़ी कैंट नींबू वाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस अद्भुत महोत्सव की समापन संध्या-ए-महफिल ऐसी रही, जिसे दर्शक बरसों तक याद रखेंगे। विश्व विख्यात गायिका उषा उत्थुप के जोशीले गायन ने जहां युवाओं के दिलों को धड़कन पर मजबूर कर दिया, वहीं गया घराने के जुबरदस्त कलाकार पंडित राजन सजौर…
जनपद की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों की खरीद कर, बढ़ाया महिलाओं एवं बच्चों का उत्साह रुद्रप्रयाग। त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बाजार का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार में सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं एवं बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर महिलाओं एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर…
206 वीर पुलिस सील के सर्वोच्च बलिदान को भी किया गया नमन, मुख्यमंत्री धामी ने आदेश केंद्रीय गृह मंत्री का आभार देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के गौरवशाली इतिहास में शनिवार का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। देहरादून स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस निशान’ से अलंकृत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सम्मान को प्रदेश की पुलिस के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताया। समारोह के दौरान विशिष्ट एवं पिंक सेवाओं के लिए पुलिस…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारियों, संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर रामपुर तिराहा कांड में घायल होकर पूर्णतः शैय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की देखरेख के लिए 20 हजार रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता भी स्वीकृत की गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की…
अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने राज्योत्सव समारोह में किया सम्मानित, दोनों को मिली दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि देहरादून। उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति और सिनेमा जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाली दो प्रमुख हस्तियों लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों विभूतियों को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित इन दोनों कलाकारों…
विभागों को नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में अधिसूचित किए जाने हेतु सम्बंधित विभाग, कार्यालयों एवं उपक्रमों की बैठक ली। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिकों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को मतदान दिवस के दिन ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को डाक मतपत्र के माध्यम…









