
हाथ में फावड़ा, दिल में हरियाली: बद्रीश कॉलोनी के लोगों ने खुद चमकाई मुख्य सड़क, लगाए पौधे
देहरादून। श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति ने 10 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया। इसके तहत कॉलोनी के मुख्य मार्ग के दोनों ओर साफ-सफाई की गई और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया। सड़क किनारे फूल, आम, पीपल, बेल पत्री और जामुन के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में कॉलोनी के सभी निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। समिति के अध्यक्ष और समाजसेवी चित्रपाल सजवाण ने बताया कि वृक्षारोपण के लिए पौधे कॉलोनी के ही निवासी उपेंद्र कुकरेती ने भेंट किए।
समिति के सचिव प्रदीप नवानी ने कहा कि सजवाण की अध्यक्षता में समिति की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जो सफल रहे। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम लगातार होते रहेंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ संरक्षक मोहन लाल गैरोला, बलदेव भंडारी, देवेंद्र पंवार, रविंद्र सजवाण, विधान सिंह रावत, जनार्दन प्रसाद गोदियाल, कमांडेंट कैलाश कोठियाल, के पी उनियाल, चिंतामणि उनियाल, विक्रम नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



