देहरादून। राजधानी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला में दो युवकों को 211 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 20 अक्टूबर की रात थाना रायपुर पुलिस…
Author: Merouttarakhand News,
कांग्रेस नेता ने कहा—गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का दावा करने वाली सरकार वहां व्यवस्थाएं विकसित करने को लेकर गंभीर नहीं; दो दिवसीय सत्र की अवधि बढ़ाने की भी मांग देहरादून । उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 और 28 अक्टूबर को प्रस्तावित विधानसभा सत्र से पहले सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही निर्धारित करने के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक देहरादून में बुलाए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए बैठक गैरसैंण में आयोजित करने तथा विधानसभा…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव-2026 के अंतर्गत दशहरा पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उत्सव का मुख्य आकर्षण LED एवं लेज़र लाइटों से सजे 80 फीट ऊंचे रावण तथा 65-65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भव्य दहन रहा। इसके साथ ही लंका के पुतले का भी दहन किया गया। आधुनिक तकनीक और पारंपरिक धार्मिक आस्था के संगम ने दर्शकों को आकर्षित किया। पुतला दहन से पूर्व आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकपरंपराओं और लोककलाओं…
पौड़ी । जनपद मुख्यालय पौड़ी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इको एडवेंचर पार्क विकसित किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बुधवार को निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि पार्क का संचालन जल्द शुरू किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्क को प्रकृति और रोमांच के संगम के रूप में विकसित किया जाए, जहां पर्यटकों के साथ स्थानीय नागरिकों और बच्चों को भी मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए साहसिक गतिविधियों…
आखिरी सत्र में रचनात्मक चर्चा की अपील, कांग्रेस को बताया मुद्दा विहीन; भाजपा में आने वाले नेताओं पर कहा, “गंभीरता से हो रहा विचार” देहरादून । कांग्रेस की न्याय यात्रा और विधानसभा घेराव कार्यक्रम पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता पांच साल से कांग्रेस के ऐसे राजनीतिक नाटक देखकर ऊब चुकी है। भट्ट ने कहा कि वर्तमान विधानसभा कार्यकाल का यह आखिरी सत्र है, इसलिए सदन में जनहित से जुड़ी रचनात्मक और सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए और अहम…
भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भर्ती प्रक्रिया, 2016 के राजनीतिक घटनाक्रम और विवादित मुद्दों पर जवाब देने की दी चुनौती देहरादून। कांग्रेस की प्रस्तावित उत्तराखंड न्याय यात्रा को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि दूसरों से न्याय का हिसाब मांगने निकली कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल और नेताओं से जुड़े विवादों पर जनता को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से न्याय यात्रा शुरू करने से पहले प्रदेश के युवाओं से माफी मांगने की मांग की। चौहान ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में दोहरा चरित्र दिखाई देता है।…
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज घंटाघर, देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तथा दुष्यंत गौतम को बर्खास्त करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दशहरे के अवसर पर रावण के प्रतीकात्मक स्वरूप में दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस मामले में ठोस कार्रवाई…
विधानसभा प्रभारी अमेंद्र बिष्ट ने ब्लॉक अध्यक्षों को 15 दिन में मंडल, वार्ड और बूथ कार्यकारिणी तैयार करने के दिए निर्देश; कल होने वाली न्याय यात्रा में अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी का आह्वान देहरादून । आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी अमेंद्र बिष्ट ने मसूरी नगर, मसूरी ग्रामीण और जाखन ब्लॉक के अध्यक्षों के साथ कांग्रेस भवन में बैठक की। बैठक में सभी नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने नवनियुक्त प्रभारी का स्वागत किया और संगठन विस्तार पर चर्चा की। बैठक के दौरान अमेंद्र…
आगामी यात्रा से पहले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, डेढ़ माह में अधिकाधिक कार्य पूर्ण करने पर जोर रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम पहुंचकर वहां संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आस्थापथ, निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, विभिन्न मार्गों तथा धाम में स्थित अस्पतालों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुनर्निर्माण कार्यों में जुटी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी डेढ़ माह तक कार्यों में अधिकाधिक तेजी लाई जाए, ताकि अगली केदारनाथ यात्रा शुरू…
देहरादून। जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने रावण के पुतले में अग्नि प्रज्वलित कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। जैसे ही 50 फिट ऊँचे रावण का पुतला आग की लपटों में समाया, पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। रावण दहन के बाद आयोजित भजन संध्या में पदाधिकारियों,…
देहरादून।दशहरा मेले के उपरांत परेड ग्राउंड, देहरादून में बुधवार को जिलाधिकारी, देहरादून की अध्यक्षता में पोस्ट-दशहरा स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य दशहरा मेले के बाद परिसर में एकत्रित कूड़े का समुचित निस्तारण सुनिश्चित करना तथा शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस स्वच्छता अभियान में नगर निगम देहरादून, जिला प्रशासन, वेस्ट वॉरियर्स संस्था तथा एनसीसी के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान में लगभग 300 लोगों ने भाग लेते हुए श्रमदान किया और परेड ग्राउंड परिसर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की। अभियान के दौरान दशहरा मेले के…
देहरादून । उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी भानुमति बिसेन भी उपस्थित रहीं। राष्ट्रपति से भेंट के दौरान राज्यपाल ने उत्तराखंड की विकास गतिविधियों और प्रदेश की प्रमुख परिस्थितियों से संबंधित विषयों पर बातचीत की।
देहरादून। राजधानी देहरादून में अपराध और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देश लगातार रंग ला रहे हैं। दून पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ऋषिकेश और पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऋषिकेश में छह लाख से अधिक की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस टीम योगनगरी रेलवे स्टेशन से आगे ARTO कार्यालय…
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़; आपात स्थिति में त्वरित सहायता की तैयारी देहरादून। दशहरा पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे मैदान की हवाई निगरानी की। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती। ड्रोन कैमरे से पूरे प्रांगण…
यात्रा सुचारू, शेष दिनों में भी बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी; बर्फबारी और गिरते तापमान के मद्देनजर गर्म कपड़े व जरूरी दवाइयां साथ रखने की अपील रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 11 नवंबर, 2026 को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। वर्तमान में यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने बताया कि विगत एक सप्ताह से मौसम अनुकूल रहने के कारण यात्रा व्यवस्थाएं सामान्य बनी हुई हैं तथा हेली सेवाओं का संचालन भी सुचारू रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इस वर्ष की…
चार दिशाओं से 22 अक्टूबर को शुरू होगी न्याय यात्रा, अंकिता भंडारी प्रकरण, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों और भ्रष्टाचार समेत 14 मुद्दों पर सरकार को घेरेगी पार्टी देहरादून। उत्तराखंड में सियासी सरगर्मियों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार को घेरने के लिए प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ का ऐलान किया है। 22 अक्टूबर से प्रदेश के चारों कोनों से शुरू होने वाली यह यात्रा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के साथ 27 अक्टूबर को गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा घेराव की पृष्ठभूमि भी तैयार करेगी। कांग्रेस ने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय, बेरोजगार युवाओं के…
















