
10 IAS और 20 PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव
देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में संशोधन किया है। इस फैसले के तहत विभिन्न विभागों और जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी तबादला आदेश के अनुसार, कई जिलों में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), नगर आयुक्त और उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के दायित्वों में बदलाव किया गया है। वहीं, सचिवालय सहित विभिन्न सरकारी विभागों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शासन और जिला स्तर पर व्यवस्थाओं को नए सिरे से व्यवस्थित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों के नाम और उन्हें सौंपे गए नए कार्यभार की पूरी जानकारी निम्नलिखित है।






