Author: Merouttarakhand News,  

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के कुठाल गेट स्थित पद्मश्री सम्मानित प्लास्टिक सर्जन डॉ. योगी ऐरन की संपत्ति ‘जंगल-मंगल’ में करीब 50 लोगों के कथित रूप से जबरन प्रवेश करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। डॉ. ऐरन की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, मंगलवार सुबह लगभग छह बजे महिला और पुरुषों का एक समूह परिसर के पिछले रास्ते से अंदर दाखिल हुआ। आरोप है कि शुरुआत में कर्मचारियों को लगा कि लोग सामान्य रूप से वहां आए हैं, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने परिसर में रखा सामान हटाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने…

Read More

चमोली । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत चमोली में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 23 अक्टूबर से शुरू होगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में एफएलसी, सुरक्षा व्यवस्था और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एफएलसी ईवीएम वेयरहाउस में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी जांच जारी रहेगी और पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न की जाएगी।…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को नियमित स्कूली शिक्षा के दायरे में लाने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है। शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त मदरसों में अब शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी के अनुसार, जिन पंजीकृत मदरसों को स्कूल के रूप में मान्यता दी गई है, उन पर अन्य विद्यालयों की…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में सख्ती, बिना स्वीकृत नक्शे निर्माण और भवनों का भू-उपयोग बदलने वालों पर कार्रवाई देहरादून। राजधानी देहरादून में आवासीय कॉलोनियों के भीतर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और भवन निर्माण के नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपना लिया है। आवासीय परिसरों को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बदलने, बिना स्वीकृत मानचित्र के दुकानें बनाने और स्वीकृत नक्शे से इतर निर्माण करने वालों पर अब सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाते…

Read More

20 से 25 लोगों के पहुंचने और धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमले का आरोप, गिरफ्तारी और डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की मांग मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार देर शाम मसूरी टैक्सी-कार ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय में कथित तोड़फोड़ और हमले की घटना के बाद तनाव की स्थिति बन गई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने 20 से 25 लोगों पर कार्यालय में घुसकर हमला करने, महत्वपूर्ण रजिस्टर फाड़ने, सीसीटीवी कैमरे तोड़ने और नकदी गायब करने का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित टैक्सी कारोबारियों ने मैसोनिक लॉज क्षेत्र में जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़…

Read More

देहरादून । विधानसभा के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आवश्यक कार्य के चलते सड़क यातायात 24 घंटे के लिए बंद रहेगा। देहरादून मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक सभी प्रकार के सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगी। इस दौरान उक्त मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवधि में रेलवे क्रॉसिंग वाले मार्ग का प्रयोग करने से बचें और…

Read More

कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त प्रभारी का जोरदार स्वागत, बेरोजगारी, पेपर लीक और वोट चोरी के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने युवा और छात्र संगठनों को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान धस्माना ने युवाओं से बेरोजगारी, पेपर लीक और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर व्यापक…

Read More

तमटारा कैफे की रसोई में गंदगी और निर्देशों की अनदेखी पर मुकदमे की तैयारी, आयुक्त ने कहा—जनता की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं देहरादून । दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जांच अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को देहरादून के यमुना कॉलोनी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चकराता रोड स्थित एडीज बेकरी से हेज़लनट चॉकलेट केक और क्रीम के नमूने लिए गए, जबकि प्रिंसटिन ब्रांड के पैक्ड फूड सिरप का नमूना भी जांच के…

Read More

एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी, आरोपी महिला विभा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज देहरादून । मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के क्रम में रायपुर पुलिस ने बुधवार को चूना भट्टा क्षेत्र से एक महिला को 8.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस की टीम चूना भट्टा रायपुर में चेकिंग अभियान चला रही…

Read More

एंटी नारकोटिक्स टीम की सटीक सूचना पर कार्रवाई; आरोपी युसुफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में गिरफ्तार, क्लेमेंटाउन में मुकदमा दर्ज देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान युसुफ पुत्र तौसीफ (22), निवासी ग्रीन व्यू, दून गली, मालसी, देहरादून, मूल निवासी पटना, बिहार के रूप में हुई है। एसटीएफ/एएनटीएफ टीम ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना के आधार पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग…

Read More

संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत ने कहा—प्रदेश की लोक विरासत और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयास ला रहे सकारात्मक परिणाम देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और कला परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। वर्ष 2024 और 2025 के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से प्रदेश के छह कलाकारों को सम्मानित किया गया है। संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की लोककलाओं के संरक्षण, कलाकारों को प्रोत्साहन और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत…

Read More

देहरादून। राजधानी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला में दो युवकों को 211 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 20 अक्टूबर की रात थाना रायपुर पुलिस…

Read More

कांग्रेस नेता ने कहा—गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का दावा करने वाली सरकार वहां व्यवस्थाएं विकसित करने को लेकर गंभीर नहीं; दो दिवसीय सत्र की अवधि बढ़ाने की भी मांग देहरादून । उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 और 28 अक्टूबर को प्रस्तावित विधानसभा सत्र से पहले सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही निर्धारित करने के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक देहरादून में बुलाए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए बैठक गैरसैंण में आयोजित करने तथा विधानसभा…

Read More

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव-2026 के अंतर्गत दशहरा पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उत्सव का मुख्य आकर्षण LED एवं लेज़र लाइटों से सजे 80 फीट ऊंचे रावण तथा 65-65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भव्य दहन रहा। इसके साथ ही लंका के पुतले का भी दहन किया गया। आधुनिक तकनीक और पारंपरिक धार्मिक आस्था के संगम ने दर्शकों को आकर्षित किया। पुतला दहन से पूर्व आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकपरंपराओं और लोककलाओं…

Read More

पौड़ी । जनपद मुख्यालय पौड़ी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इको एडवेंचर पार्क विकसित किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बुधवार को निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि पार्क का संचालन जल्द शुरू किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्क को प्रकृति और रोमांच के संगम के रूप में विकसित किया जाए, जहां पर्यटकों के साथ स्थानीय नागरिकों और बच्चों को भी मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए साहसिक गतिविधियों…

Read More

आखिरी सत्र में रचनात्मक चर्चा की अपील, कांग्रेस को बताया मुद्दा विहीन; भाजपा में आने वाले नेताओं पर कहा, “गंभीरता से हो रहा विचार” देहरादून । कांग्रेस की न्याय यात्रा और विधानसभा घेराव कार्यक्रम पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता पांच साल से कांग्रेस के ऐसे राजनीतिक नाटक देखकर ऊब चुकी है। भट्ट ने कहा कि वर्तमान विधानसभा कार्यकाल का यह आखिरी सत्र है, इसलिए सदन में जनहित से जुड़ी रचनात्मक और सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए और अहम…

Read More