Author: Merouttarakhand News,  

देहरादून। उत्तराखंड के नई टिहरी में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे प्रख्यात पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सार्वजनिक मंच पर किया गया व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और उत्तराखंड की गौरवशाली अतिथि-सत्कार की परंपरा के विपरीत है, ‘अतिथि देवो भव’ की संस्कृति वाले प्रदेश में किसी आमंत्रित कलाकार को हजारों लोगों के सामने अपमानित करना पूरे उत्तराखंड की छवि पर सवाल खड़े करता है। उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित इस मेले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अपनी विधानसभा में आमंत्रित अतिथि दलेर मेहंदी पर बिना किसी ठोस पुष्टि…

Read More

29 कार्यक्रम, थिएटर फेस्टिवल, लोक-शास्त्रीय संगीत, अंतरराष्ट्रीय कलाकार, साहित्य और शिल्प का संगम; समापन 6 नवंबर को ऊषा उत्थुप की प्रस्तुति से देहरादून। विश्व विख्यात ‘विरासत कला एवं धरोहर महोत्सव 2026’ का शुभारंभ 23 अक्टूबर से देहरादून के नींबूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में होगा। 15 दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव 6 नवंबर तक आयोजित होगा। रिच संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष आरके सिंह ने राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में बताया कि इस बार महोत्सव को नए, भव्य और विशाल परिसर में आयोजित किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को बेहतर अनुभव मिले और यातायात…

Read More

गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में विभिन्न विभागों ने मिलकर लगाया शिविर, दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून में विभिन्न विभागों के संयुक्त तत्वावधान में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक तथा निर्वाचन विभाग के स्वीप प्रभाग द्वारा प्रतिभाग किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराना तथा आगामी…

Read More

1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, थानों का वार्षिक बजट दोगुना होकर 8 करोड़; देहरादून में ट्रांजिट हॉस्टल व मल्टी-स्टोरी बैरक बनेंगे देहरादून । पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पुलिसकर्मियों के कल्याण के…

Read More

देहरादून। अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर निगम देहरादून द्वारा स्थानीय परेड ग्राउंड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। दशहरा पर्व के उपरांत आयोजित इस अभियान में परेड ग्राउंड के संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई की जिसमें लगभग 10 टन कूड़ा एकत्र किया गया इसके अतिरिक्त पटेलनगर, हिन्दु नेशनल इन्टर कालेज, रेसकोर्स से लगभग 30 टन कूड़ा उठाया। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जीजीआईसी राजपुर की छात्राओं के साथ स्वयं सफाई अभियान में…

Read More

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों को उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में विकसित करने हेतु इनकी सम्पूर्ण कायाकल्प की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केंद्र और बेहतर आवासीय सुविधायुक्त संस्थानों के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने इसके लिए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करते हुए शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, आधारभूत सुविधाओं से युक्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के संचालन में व्यापक…

Read More

परेड ग्राउंड में पहली बार इतने ऊंचे पुतले का दहन, मुख्यमंत्री धामी ने सत्य-धर्म की राह पर चलने का दिलाया संकल्प देहरादून। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का ऐतिहासिक परेड ग्राउंड इस बार एक नए कीर्तिमान का गवाह बना। यहां पहली बार 181 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के साथ 70-70 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जलाए गए। आयोजकों ने रावण दहन के लिए रिमोट और सेंसर आधारित तकनीकी व्यवस्था की थी, लेकिन निर्णायक क्षण में दोनों ही जवाब…

Read More

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की आपाधापी और ‘सबसे पहले’ की अंधी दौड़ ने डिजिटल पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर से जुड़ी एक फर्जी खबर और वीडियो के प्रसारण मामले ने मीडिया जगत में एक नया बवंडर खड़ा कर दिया है। एबीपी न्यूज़ पर गलत खबर प्रसारित होने के बाद जब गायिका ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, तो प्रबंधन ने औपचारिक माफी मांग ली। हालांकि, नेहा सिंह राठौर ने स्पष्ट कर दिया है कि महज़ माफी से उनकी धूमिल…

Read More

विजयदशमी पर मंदिर समिति ने घोषित की कपाट बंद होने की तिथि, 17 नवंबर से शीतकालीन प्रवास पर रवाना होंगी भगवान की उत्सव डोलियां और गद्दियां बदरीनाथ । विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 16 नवंबर, सोमवार को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। विजयदशमी के अवसर पर बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के बाद कपाट बंद करने की तिथि की विधिवत घोषणा की गई। कपाट बंद होने से पहले 12 नवंबर से पंच पूजाओं का क्रम शुरू होगा। इसके बाद भगवान…

Read More

देहरादून । दून पुलिस की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने सट्टा लगाने के दो आरोपियों को रविवार रात गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से नगद ₹4,270 के अतिरिक्त सट्टे के नंबर लिखी पर्ची, कॉपी, पेन और एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 अक्टूबर की रात कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम कैनाल रोड स्थित शहनवाज जिम से आगे वाली गली में चैकिंग कर…

Read More

भैयादूज पर विधि-विधान के साथ संपन्न होगी कपाट बंद करने की प्रक्रिया, रामपुर से गुप्तकाशी होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचेगी बाबा केदार की उत्सव डोली रुद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 11 नवंबर को भैयादूज के पावन अवसर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। पंचांग की गणना के बाद ओंकारेश्वर मंदिर में कपाट बंद करने की तिथि घोषित की गई। कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। परंपरा के अनुसार, कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरेगी। 11 नवंबर…

Read More

देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) उत्तराखंड के आह्वान पर आज प्रदेशभर में NPS और UPS के विरोध में पुतला दहन किया गया। इसी क्रम में देहरादून स्थित लोक निर्माण विभाग संघ भवन, कचहरी परिसर में विभिन्न विभागों के कर्मचारी एकत्रित हुए और NPS एवं UPS रूपी रावण का पुतला दहन कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बुलंद किया। इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारियों ने अपना पूरा सेवाकाल सरकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने में समर्पित किया है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित…

Read More

नरेंद्रनगर में मंच पर हुई टिप्पणी को बताया अनुचित, दलेर मेहंदी की सेहत और गायिकी के प्रति समर्पण का किया जिक्र नरेन्दनगर। उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान उपजे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। उनके छोटे भाई और मशहूर गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मंच पर दलेर मेहंदी को लेकर की गई टिप्पणी को निराशाजनक बताते हुए अपने भाई का खुलकर बचाव किया। मंगलवार सुबह साझा किए गए वीडियो में मीका सिंह ने कहा कि कार्यक्रम…

Read More

विकास नगर (देहरादून)। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना कर दशहरा पर्व पर आयोजित धार्मिक, सांस्कृतिक और भव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ-साथ दशहरा पर्व पर टौंस वैली युवा विकास समिति, ग्राम-कोटी, खत-विशायल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा कर भव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल…

Read More

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक सम्पन्न, यात्रा की रूपरेखा पर हुआ मंथन देहरादून । आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने उत्तराखण्ड न्याय यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में देहरादून जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित यात्रा की रूपरेखा, मार्ग और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित इस यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला…

Read More

पौड़ी। नयार घाटी के बिलखेत में सोमवार से कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग से अनुमति मिलने के बाद एडवेंचर बकेट कंपनी ने पर्यटकों के लिए पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरू की हैं। पहले दिन कंपनी के पायलट मयंक बिष्ट और तारा सिंह डंगवाल ने स्थानीय युवाओं के साथ सात उड़ानें भरीं। पैराग्लाइडिंग शुरू होने से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी ने बताया कि पर्यटन कार्यालय निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद…

Read More