Author: Merouttarakhand News,  

मडगांव।  लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी ने गोवा के मडगांव में आयोजित कांग्रेस की ‘गोय राखोन यात्राÓ में भाग लेते हुए केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दक्षिण गोवा की सड़कों पर करीब दो किलोमीटर तक पैदल मार्च करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने और वोट चोरी कराने के गंभीर आरोप लगाए। मुख्य चुनाव आयुक्त…

Read More

नमित मल्होत्रा की रामायण के इंटरनेशनल ट्रेलर के साथ रणबीर कपूर के भगवान राम और रॉकिंग स्टार यश के रावण के भव्य अवतार के दो सोलो पोस्टर्स भी रिलीज कर दिए हैं. इस तरह से सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने इस महाकाव्य को ग्लोबल कैंपेन के तौर पर आगे बढ़ने का काम किया है. इस कदम ने मेकर्स द्वारा दुनिया भर के दर्शकों तक फिल्म को बड़े पैमाने के साथ पहुंचने की कमिटमेंट को पेश किया है.इंग्लिश, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी उपलब्ध फिल्म के इंटरनेशनल ट्रेलर में भगवान राम और रावण की दो अलग दुनिया की झलक देखने…

Read More

सुश्री रूप राशि और डॉ. नितेश धवन हम भारत के गौरवान्वित नागरिक हैं—जो आज नामीनल जीडीपी की दृष्टि से विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है ।  आर्थिक विकास का एक बड़ा हिस्सा एमएसएमई क्षेत्र से संचालित होता है, जिसका देश की समग्र जीडीपी में एक-तिहाई योगदान है। इसमें भी ग्रामीण सूक्ष्म उद्यमों का प्रमुख योगदान है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से खादी और हथकरघा क्षेत्र जैसे कुटीर उद्योगों के साथ-साथ ग्रामीण कारीगरों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों पर निर्भर करती है। ऐसे समय में, जब दुनिया असमानता, जलवायु परिवर्तन और संसाधनों के क्षरण जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, वहीं…

Read More

दून पुलिस ने पटेलनगर के हिस्ट्रीशीटर अनुज अग्रवाल को ब्लैकमेलिंग के आरोप में दबोचा; कब्जे से तीन मोबाइल और गोपनीय वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल हुई डायरी बरामद देहरादून । स्वयं को एक न्यूज प्लेटफॉर्म का संचालक बताकर झूठी खबर प्रसारित करने की धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले तथाकथित पत्रकार को कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनुज अग्रवाल (46), निवासी द्वारिका पुरी, क्लेमेंट टाउन, देहरादून के रूप में हुई है। वह पटेलनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध देहरादून सहित कई अन्य राज्यों में धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, मारपीट, गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट से…

Read More

देहरादून। रिहायशी क्षेत्रों में कारोबार कर रहे दुकानदारों को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से जारी नोटिसों के बाद व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मुद्दे पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने चिंता जताते हुए व्यापारियों को राहत दिलाने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और प्रभावित व्यापारियों ने संगठन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी), डीपीआईआईटी, भारत सरकार में उत्तराखंड के सदस्य पंकज कुमार मेंसोन को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। डालनवाला स्थित एमडीडीए कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान व्यापारियों ने बताया कि प्राधिकरण की ओर…

Read More

देहरादून । उत्तराखंड के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वनों का संरक्षण और पर्वतीय लोगों की समृद्धि एक-दूसरे के पूरक हैं। वन संरक्षण के प्रयास तभी प्रभावी हो सकते हैं, जब स्थानीय लोगों को इसका सहभागी बनाने के साथ उनकी आजीविका को भी प्राथमिकता दी जाए। वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में पर्वतीय क्षेत्रों की पर्यावरणीय चुनौतियां विषय पर सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ऐसी जनहितैषी नीतियां तैयार करने की जरूरत है, जो वन संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों के जीवन…

Read More

उत्तरकाशी। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब शीतकालीन पड़ाव की ओर बढ़ रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथियां और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर दिए गए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर बंद किए जाएंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैया दूज के अवसर पर सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। दोनों धामों में कपाटबंदी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन धार्मिक आयोजनों के साथ ही ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में नियमित चारधाम यात्रा का…

Read More

देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि 2027 में जनता द्वारा न्याय का समय आ गया है और कांग्रेस न्याय यात्रा के नाम पर राजनीतिक पाखंड कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनता डबल इंजन सरकार में हो रहे चतुर्दिक विकास का अनुभव कर रही है और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को भी देख रही है। पहले भी मठ-मंदिरों में अर्जी लगाकर चुनाव हारने वाले और न्याय यात्रा के नाम पर देवभूमि का अपमान करने वाले कांग्रेस नेता अब भी सबक नहीं ले रहे हैं।…

Read More

देहरादून । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 04 राजपुर में विधायक निधि से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्पित योजनाओं में प्रमुख रूप से रुपये 13.23 लाख की लागत से राजपुर के काठबंगला भाग-2 में निर्मित सामुदायिक भवन तथा लगभग रुपये 13 लाख की लागत से वार्ड संख्या 04, राजपुर के ढाकपट्टी में निर्मित सड़क शामिल हैं। इन दोनों विकास कार्यों पर कुल रुपये 26.23 लाख की धनराशि व्यय की गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार ने सरकार पर निशाना साधते हुए स्पष्ट कहा, “जब तक सीबीआई (CBI) जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत कुमार को सिक्किम का राज्यपाल नहीं बनाना चाहिए था।” उन्होंने इस नियुक्ति को जांच को प्रभावित करने और राजनीतिक संरक्षण देने का प्रयास बताया है। इस अन्याय के खिलाफ और अंकिता को न्याय दिलाने के लिए 19 तारीख को शाम 5:30 बजे राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स (मूर्ति के पास) एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के…

Read More

सेलाकुई, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 20.21 करोड़ की तीन योजनाओं का शिलान्यास और 34 लाख की दो योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का शिलान्यास तथा मुख्य द्वार एवं दंत चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश में चिकित्सा…

Read More

देहरादून।विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय तकनीकी जांच (एफएलसी) 23 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एफएलसी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जांच प्रक्रिया के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक चरण है। इसके अंतर्गत मशीनों के हार्डवेयर…

Read More

दुष्यंत गौतम के सिक्किम के राज्यपाल पद की शपथ लेने पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता ने जताई आपत्ति, बोलीं—नारियों को पूजन नहीं, सुरक्षा चाहिए देहरादून। शारदीय नवरात्रि की नवमी पर कन्या पूजन के अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग उठाई। उन्होंने दुष्यंत गौतम के सिक्किम के राज्यपाल पद की शपथ लेने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक ओर देश में बेटियों को देवी मानकर पूजा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के मामले में न्याय की मांग अब भी…

Read More

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले—अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट संदीप चमोली ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाते हुए इसे उत्तराखंड की जनभावनाओं के विपरीत बताया है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी से जुड़े सवालों को लेकर प्रदेश की जनता लंबे समय से जवाब मांग रही है, लेकिन आज भी अंकिता के माता-पिता न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। संदीप चमोली ने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में…

Read More

प्रो. श्रीप्रकाश सिंह बोले, पौधे लगाना काफी नहीं, उन्हें पेड़ बनने तक संभालना भी जरूरी श्रीनगर (गढ़वाल)।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने धाम परिसर में बुरांश और देवदार के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुलपति ने कहा कि हिमालय केवल प्राकृतिक धरोहर नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक पहचान का आधार भी है। इसकी जैव विविधता को बचाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, अनियमित बारिश…

Read More