देहरादून। भाजपा ने शुक्रवार को राजधानी देहरादून में “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा निकाली। पार्टी का कहना है कि इस पदयात्रा के जरिये नकारात्मक और अराजक राजनीति करने वालों को जनता का संदेश दिया गया है। यात्रा सर्वे चौक के पास मंगलादेवी इंटर कॉलेज से शुरू हुई, जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के साथ प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज ने किया। पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, खजान दास, सतपाल महाराज, भरत चौधरी, सौरभ बहुगुणा और प्रदीप बत्रा, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नेहा जोशी समेत…
Author: Merouttarakhand News,
प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने किया स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण देहरादून। धनतेरस एवं आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत प्रदेश में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज सायंकाल पी.सी. ध्यानी ने यूपीसीएल एवं पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC) का निरीक्षण कर पूरे प्रदेश में लोड एवं विद्युत आपूर्ति का जायजा लिया।…
अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता -सूर्यकांत धस्माना देहरादून: देहरादून के परेड ग्राउंड में आज सम्पन्न हुई देश के ग्रह मंत्री अमित शाह की रैली को कांग्रेस ने सूपर डूपर फलौप शो करार दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने ईसी रोड स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि त्यौहार के दिन जब मंदी की मार झेल रहे व्यापारी कुछ व्यापार करते लेकिन भाजपाई रैली के कारण उनका पूरे दिन का काम चौपट हो गया।…
सीबीआई जांच में तेजी और दोषियों को सजा दिलाने की उठी मांग, विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन देहरादून । अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विभिन्न जनसंगठनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनका पुतला दहन कर विरोध जताया। सीपीआई (एम), सीटू, जनवादी महिला समिति, एसएफआई, जनवादी नौजवान सभा, उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद तथा राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में कहा गया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार वर्ष से अधिक…
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी सरगर्मियों के बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड से भाजपा के चुनावी अभियान को धार दी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने कांग्रेस, राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तीखे राजनीतिक हमले किए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक का दावा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता के सामने ‘इस बार 65 पार’ का लक्ष्य भी रखा। अमित…
दिल्ली।यूजीसी के 2026 के नए नियमों को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने उनकी समीक्षा करने का फैसला किया है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सभी पक्षों की चिंताओं पर विचार करने के लिए एक विशेष समिति गठित की जाएगी। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में किसी भी विद्यार्थी को भेदभाव या उपेक्षा का सामना न करना पड़े। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि नियम बनाते समय हर वर्ग के विद्यार्थियों के हितों और युवा पीढ़ी के कल्याण को प्राथमिकता…
श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “मशरूम तकनीक: सतत आजीविका सृजन हेतु मशरूम उत्पादन, स्पॉन निर्माण, मूल्य संवर्धन एवं कृषि उद्यमिता” का विमोचन आज विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कृषि एवं संबद्ध विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र सिंह नेगी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) प्रो. ओमप्रकाश गुसाईं, अधिष्ठाता (भर्ती एवं पदोन्नति) प्रो. मोहन सिंह पंवार, बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो. हरभजन सिंह चौहान, मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार तथा टिहरी परिसर…
देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात परेड ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि…
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सारकोट में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश चमोली। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण की ग्राम पंचायत सारकोट में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विभागवार समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी गैरसैंण को ग्राम पंचायत सारकोट में जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शैडो जोन में ऑनलाइन…
जेनी का पक्ष सामने आने से लगा कलंक धुल सकता है; हरक सिंह रावत को मानहानि की चेतावनी देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल-प्रियंका को देवभूमि के अपमान का दोषी बताते हुए कहा है कि उनका उत्तराखंड दौरा पार्टी के लिए लाभकारी साबित होगा। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने यह बात पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आने से चुनावी परिदृश्य में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि जनता प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने का मन बना चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा…
प्रदेश में अब तक 84,707 किशोरियों का हुआ टीकाकरण, 89.17 प्रतिशत लक्ष्य पूरा; स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अभिभावकों से की बेटियों को टीका लगवाने की अपील देहरादून । उत्तराखंड में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रदेश के पांच जनपद निर्धारित संशोधित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में…
नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, शौचालय ब्लॉक और गार्ड रूम का भी होगा निर्माण देहरादून । उत्तराखंड में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में धामी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में चमोली जिले के प्रसिद्ध ग्राम वाण में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1 करोड़ 36 लाख 36 हजार रुपये की लागत से आधुनिक सतही पार्किंग विकसित की जाएगी। आवास विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत करीब 2,300 वर्गमीटर क्षेत्र में पार्किंग का निर्माण होगा, जिसमें एक साथ…
सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश। देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025-26 के तदर्थ (एडहॉक) बोनस का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। वित्त विभाग द्वारा 2 नवंबर को जारी शासनादेश के क्रम में औद्योगिक विकास अनुभाग-2 के सचिव विनय शंकर पांडेय ने 5 नवंबर को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब संबंधित प्रशासनिक विभाग और निगम अपने स्तर पर वित्तीय स्थिति का आकलन कर पात्र कर्मचारियों को बोनस देने का स्वयं निर्णय ले सकेंगे, जिसके लिए वित्त विभाग से दोबारा अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रानीपोखरी क्षेत्र में करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने जितेंद्र बिष्ट एवं विजय प्रसाद जोशी द्वारा विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को चिह्नित करते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध रूप से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।…
देहरादून। हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में चल रहे भव्य विरासत महोत्सव-2026 का गुरुवार का दिन सेकेंड लास्ट-डे के रूप में संगीत की मधुर तरंगों में डूबा रहा। इस शाम जहाँ हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अनोल चटर्जी की प्रस्तुति ने महफिल को गुलो-गुलज़ार कर दिया, वहीं सैक्सोफोन वादक जॉर्ज ब्रूक्स और वायलिन वादक कला रामनाथ की युग्म प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। अनोल चटर्जी ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत राग यमन से की, जिसके बाद ठुमरी, दादरा और भजन प्रस्तुत किए। तबले पर शुभ महाराज, हारमोनियम पर धर्मनाथ मिश्रा और तानपुरे पर सिद्धांत प्रुथी ने संगत की। कलाकारों के बीच…
देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने द पॉली किड्स, डालनवाला के वार्षिक समारोह में शिरकत की। देहरादून। द पॉली किड्स, डालनवाला ने सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में बड़े उत्साह के साथ अपना वार्षिक समारोह मनाया। इस समारोह में जूनियर और सीनियर वर्ग के दो अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता और पीढ़ियों की यात्रा को दर्शाया गया। इस समारोह में लगभग 1000 अतिथियों और अभिभावकों ने भाग लिया, जिन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों का आनंद लिया। जूनियर वर्ग ने “ग्रीनोवेशन 2026 – बदलाव के छोटे हाथ” प्रस्तुत किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली…















