देहरादून: बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष की राजधानी दून के परेड ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा I इस बार मुख्य आकर्षण रावण के पुतले की ऊंचाई जहां 181 फुट है, तो वही उसमें 8 से 10 रिमोट बम भी लगाए गए हैं I परेड ग्राउंड में आयोजित इस पुतले के दहन को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। आज यहां परेड ग्राउंड में रावण के पुतला दहन स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के प्रधान संतोष सिंह नागपाल ने पत्रकारों को बताया…
Author: Merouttarakhand News,
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—मंत्री और मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से दें स्पष्टीकरण, निष्पक्ष जांच के साथ इस्तीफे की मांग पर भी हो विचार देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के वायरल वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की प्रताड़ना हुई है, तो एक उत्तराखंड की बेटी होने के नाते कांग्रेस को उनके प्रति पूरी सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए, लेकिन महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे के साथ-साथ मंत्री से जुड़े गंभीर आरोपों पर भी जवाबदेही तय…
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड शासन पंकज कुमार पांडेय आज तड़के सुबह 6 बजे मैदान में उतर गए। विभागीय अधिकारियों के साथ उन्होंने देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया और सड़क सुधार एवं गड्ढा भराई कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। सचिव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की सभी सड़कों को 18 अक्टूबर 2026 तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इस…
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FDA) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित यूपीईएस (UPES) विश्वविद्यालय के कैफेटेरिया और मेस का निरीक्षण किया। आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश पर चल रहे खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत टीम ने वहां उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस, पेयजल की जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट तथा फूड सेफ्टी ट्रेनिंग से जुड़े दस्तावेजों की समीक्षा की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने टीम को संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की पुष्टि के लिए पानी, पकी हुई दाल…
अंकिता भंडारी प्रकरण में कथित वीआईपी को लेकर मंत्री रेखा आर्य के बयान पर आप महानगर अध्यक्ष ने उठाए सवाल देहरादून। आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदेश की धामी सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि उत्तराखंड में आम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री ही सुरक्षित नजर आ रहे हैं, जबकि आम महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे है। संजय क्षेत्री ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि यह मामला आज भी प्रदेश में न्याय, पारदर्शिता…
अमेरिका अपनी ताकत का इस्तेमाल विकासशील देशों की पूंजी और औद्योगिक विशेषज्ञता को झटकने के लिए कर रहा है। भारत ने इस रुझान का मुकाबला करने की इच्छा तक नहीं दिखाई है। एस्सार ग्रुप लगभग 15 बिलियन डॉलर के निवेश से अमेरिका में अपनी स्टील कारखाना परियोजना को पुनर्जीवित करेगा। एस्सार ग्रुप के मालिक रुइया बंधुओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके मंत्रियों की मौजूदगी में यह हाई प्रोफाइल एलान किया। इस तरह ये समूह उन भारतीय कंपनियों में शामिल हो गया है, जिन्होंने इस वर्ष अमेरिका में अरबों डॉलर के निवेश की घोषणा की है। सन फार्मस्यूटिकल्क, जेएसडब्लू स्टील, अभ्युदय…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित विदाई समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के उत्तराखंड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन, महिला सशक्तीकरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का कार्यकाल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रहा। समारोह में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपने सैन्य अनुभव, दूरदर्शी सोच, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को नई दिशा दी। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा,…
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय शनिवार, 17 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से देहरादून के 30 प्रमुख मार्गों और स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ वे शहर की सड़कों की स्थिति का जायजा लेंगे। निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे कालीदास रोड टर्न से होगी। इसके बाद सचिव कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्त्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड और गढ़ी कैंट सहित कुल 30 प्रमुख स्थलों और मार्गों पर पहुंचेंगे। निरीक्षण के दौरान सुबह 8:15 बजे ओएनजीसी चौक के समीप सचिव पंकज पांडेय मीडिया प्रतिनिधियों से…
नई दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग तेज हो गई है। इस मांग के समर्थन में दिल्ली के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से 18 अक्टूबर को इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की घोषणा की गई है। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर…
माता की पूजा अर्चना से मिलता है रूप जय तेज और यश,मेला मैया की भजन संध्या का देहरादून। सांय काल में श्री रवि म्यूजिकल ग्रुप ने किसने सजाया भवन बड़ा प्यारा लगे, तू कितनी भोली है तू कितनी प्यारी है मां मैं बालक तू माता शेरावाली के साथ ही जब मेला मैया का लगदा है एक बार गया तो सभी भक्तजन अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर झूमने लगे अंत में नवरात्रि पढ़ें गए और सभी को पंचमेवा का प्रसाद वितरित किया गया। आज मंदिर प्रांगण में उत्तराखंड में पहली बार मां चिंतपूर्णी जी के भव्य स्वरूप के दर्शन भक्तों को…
विधानसभा चुनाव से पहले सभी शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद में दूरसंचार कनेक्टिविटी को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जिला टेलीकॉम समिति एवं नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन की समीक्षा बैठक में उन्होंने बीएसएनएल सहित सभी दूरसंचार कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के सभी नेटवर्क विहीन एवं कमजोर कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आचार संहिता लागू होने से पूर्व सभी चिह्नित शैडो…
कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षाविदों ने की मुलाकात, राज्यपाल ने उत्तराखंड के लोगों के स्नेह और विश्वास को बताया अविस्मरणीय देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शुक्रवार को लोक भवन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और उच्च शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास, शिक्षा, नवाचार और जनकल्याण के क्षेत्र में मिले मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार जताया। प्रतिनिधिमंडलों ने राज्यपाल को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्यपाल…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के मानक तय होंगे; गुणवत्ता जांच के लिए होगा थर्ड पार्टी ऑडिट देहरादून। उत्तराखंड में युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य का स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उद्योग जगत और निजी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों की जरूरतों और प्रशिक्षण संस्थानों में दिए जा रहे प्रशिक्षण के बीच के अंतर…
पौड़ी। राज्य स्थापना दिवस के पूर्वअवसर पर आज मैसमोर इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी हेमंत काला, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अंशुल बिष्ट एवं शिक्षाविद् व साहित्यकार डॉ. पंचम सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। समापन अवसर पर विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में जनपद के नौ विकासखंडों की टीमों ने स्क्रीनिंग परीक्षा में प्रतिभाग किया। इसमें एकेश्वर, यमकेश्वर, कोट, द्वारीखाल, दुगड्डा एवं थलीसैंण की टीमों ने प्रथम छह स्थान प्राप्त कर मुख्य…
पौड़ी गढ़वाल। विकासखंड जयहरीखाल में आयोजित एक दिवसीय विशेष परीक्षण शिविर में 100 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया है। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस शिविर में परीक्षण के उपरांत पात्र लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 93 वरिष्ठ नागरिकों और एडिप योजना के तहत सात दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया। शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बनाना और…
71 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, पुलिस एक्ट के तहत सभी के चालान कर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया देहरादून। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए दून पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 400 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। नियमों का पालन नहीं करने पर 22 भवन स्वामियों के चालान कर 2 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 71 व्यक्तियों को पूछताछ के…
















