Author: Merouttarakhand News,  

देहरादून । ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय एरावर्स-2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता शुरू हो गया। इसमें 15 स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एरावर्स के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजकुमार त्रेहान ने कहा कि प्रतियोगिताएं छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने छात्रों को जीत-हार से सीख लेते हुए टीम भावना, रचनात्मक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एरावर्स में दून पब्लिक स्कूल, दून प्रेसीडेंसी स्कूल, एड्रॉइट प्रोग्रेसिव स्कूल और फायलफोट पब्लिक स्कूल समेत 15 स्कूलों के…

Read More

देहरादून । हांगकांग की ग्रीन ऐशेज़ टेक लिमिटेड के डायरेक्टर हो का ला ने कहा कि उद्यमिता की राह में केवल नए विचार ही काफी नहीं होते, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए चुनौतियों का सामना करने और लगातार प्रयास करते हुए सफलता की ओर बढ़ने का जज्बा भी जरूरी होता है। वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्र छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। हो का ला ने कहा कि उद्यमिता में सफलता के लिए केवल एक अच्छा विचार पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे साकार करने के लिए सही कौशल, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद और…

Read More

एसएसपी के निर्देश पर रायपुर और बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज देहरादून। राजधानी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने रायपुर और बसंत विहार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अपने प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, रायपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 14 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया…

Read More

उत्तरकाशी । सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग तथा आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद श्रीमती रंजना राजगुरु ने जनपद भ्रमण के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर एवं शक्ति माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अस्पताल निरीक्षण के दौरान सचिव ने दवाओं की उपलब्धता एवं स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली और प्रतिदिन स्टॉक की नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति, दैनिक ओपीडी की स्थिति तथा मरीजों से फीडबैक लिया। साथ ही पुरुष एवं महिला पंचकर्म कक्षों, वार्डों, योग कक्ष तथा ओपीडी का…

Read More

वर्तमान 526 पदों के सापेक्ष 1474 पदों की होगी वृद्धि, अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन का भी रास्ता खुलेगा देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या 526 से बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के तहत 1474 अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों एवं शाखाओं के स्वीकृत पदों से समायोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इससे प्रदेश की जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के लिए सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल होगी। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने बिना किसी अतिरिक्त…

Read More

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा, महानगर देहरादून द्वारा कांग्रेस पार्टी के कथित दलित-विरोधी बयानों के विरोध में पुतला दहन कर, कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दलित समाज के सम्मान, स्वाभिमान, संवैधानिक अधिकारों एवं सामाजिक न्याय की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है ।कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीय संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं व्यक्ति की गरिमा के मूल्यों का सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। समाज के किसी भी वर्ग के प्रति अपमानजनक टिप्पणी अथवा भेदभावपूर्ण व्यवहार सामाजिक समरसता और संवैधानिक भावना के अनुरूप नहीं…

Read More

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के चेयरमैन पूज्य श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन तथा रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल की अध्यक्ष रोटेरियन एडवोकेट अंजना साहनी के सहयोग से किया गया। उल्लेखनीय है कि अंजना साहनी स्वयं स्तन कैंसर विजेता हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाना तथा कैंसर को मात देने वाली महिलाओं के साहस…

Read More

देहरादून। साइबर ठगी के मामलों में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ के निर्देश पर राष्ट्रीय वित्तीय साइबर हेल्पलाइन 1930 कंट्रोल रूम की टीम प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक केवल 15 दिनों में साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों की कुल 1.98 करोड़ रुपये की धनराशि संबंधित बैंक खातों में होल्ड कराई गई। एसटीएफ ने साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों को भी त्वरित कार्रवाई के बाद होल्ड किया है, ताकि ठगों के हाथ पैसा पहुंचने से पहले…

Read More

देहरादून। त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए दून पुलिस ने शहर के व्यस्ततम मार्गों और बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने नो-पार्किंग में खड़े वाहनों और फुटपाथों पर सामान फैलाकर रास्ता रोकने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। कुल 29 वाहनों और 61 दुकानदारों के चालान किए गए। एसएसपी ने मुख्य मार्गों, बाजारों और चौराहों पर अस्थायी अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, ताकि मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव कम हो सके। इन्हीं निर्देशों के…

Read More

रुद्रप्रयाग । विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम सल्या निवासी श्रीमती पूजा देवी ने मुर्गी पालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के सीमित साधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच उन्होंने सरकारी योजना का लाभ उठाते हुए अपना व्यवसाय शुरू किया। ग्रामोत्थान परियोजना, रुद्रप्रयाग के तहत व्यक्तिगत उद्यम के अंतर्गत श्रीमती पूजा देवी का चयन मुर्गी पालन व्यवसाय के लिए किया गया। उन्हें 30 हजार रुपये की परियोजना राशि प्रदान की गई। इसके अलावा 50 हजार रुपये का बैंक ऋण तथा 20 हजार रुपये का स्वयं का अंशदान लगाकर उन्होंने मुर्गियों का क्रय…

Read More

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार सुबह भट्टा गांव रोपवे पर आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल के दौरान तकनीकी खराबी के कारण रोपवे बीच में रुकने और उसमें सवार दो पर्यटकों के हवा में फंसने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मसूरी पुलिस, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास पूरा किया। बचाव की पूरी प्रक्रिया परखी गईमॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी वास्तविक दुर्घटना की स्थिति में संबंधित विभागों की तैयारी, मौके पर पहुंचने…

Read More

राहुल ने डोभाल ही नहीं, देवभूमि के प्रत्येक सैनिक परिवार का अपमान किया : कर्नल भंडारी डोभाल पर राहुल के हमले का मुंहतोड़ जवाब 27 चुनाव में देंगे सैनिक परिवार : भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा, सेना और देश के स्वाभिमान से जुड़े विषयों पर घृणित राजनीति बंद करें कांग्रेस : भाजपा देहरादून । भाजपा ‘पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ’ द्वारा आज राज्यभर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एनएसएस डोभाल पर की गई अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पूर्व सैनिकों ने सभी जनपदों में राहुल गांधी का पुतला फूंककर कहा, ये डोभाल ही नहीं, उत्तराखंड…

Read More

मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने विद्यालयों को दिए आवश्यक निर्देश चमोली। राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2027 ( परख)में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से जनपद के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षताओं में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 17 अक्टूबर 2026 को जनपद के समस्त राजकीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावक-शिक्षक संघ की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत ने दिनांक 16 अक्टूबर को शिक्षा सचिव ज्योति यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में बताया कि कक्षा 2, 5 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए 7…

Read More

मसूरी। उत्तराखंड की हसीन वादियां बॉलीवुड निर्माता-निर्देशकों को खूब भाने लगी हैं। पर्यटन नगरी मसूरी में इन दिनों बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। फिल्म की शूटिंग माल रोड स्थित लाइब्रेरी बाजार के पास बने होटल सवाय के प्रांगण में शुरू हो चुकी है, जहां अक्षय कुमार पर कई अहम दृश्य फिल्माए गए। जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग एक दिन पूर्व निर्धारित थी, लेकिन अक्षय कुमार की तबीयत खराब होने के कारण शूटिंग टल गई थी। उन्हें उस समय देहरादून में ही रुकना पड़ा। इस बीच लाइब्रेरी बाजार में शूटिंग के…

Read More

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों की पारदर्शिता को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। अब मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट और अंतिम मतदाता सूचियां मशीन रीडेबल यानी सर्च करने योग्य पीडीएफ प्रारूप में दी जाएंगी। यह निर्णय कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग को मानते हुए लिया गया है। अब तक दलों को वोटर लिस्ट इमेज-पीडीएफ के रूप में दी जाती थी, जिसमें कंप्यूटर से खोज और विश्लेषण मुश्किल था। क्या बदलाचुनाव आयोग ने 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) की घोषणा के साथ…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इस निर्णय से सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को आगे भी सेवा का अवसर मिलने की दिशा में राज्य सरकार की पहल को बल मिलेगा। जानकारी के अनुसार, संयुक्त सचिव, भारत सरकार द्वारा प्रेषित पत्र में अवगत कराया गया था कि अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों का पहला बैच…

Read More