उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2026 के अंतर्गत नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी में आयोजित राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। पूरे प्रदेश से पहुंचे प्रतिभागियों ने स्पीड और लीड क्लाइंबिंग के विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जिसमें मेज़बान जिले उत्तरकाशी के खिलाड़ियों का दबदबा साफ देखने को मिला। अंडर-14 बालक वर्ग की स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में उत्तरकाशी ने पूरी चुनौती झेलते हुए शीर्ष तीनों स्थानों पर कब्जा कर लिया, जिसमें अरमान ने प्रथम, अभिनव ने द्वितीय तथा कृष्णा उनियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में भी यही प्रदर्शन…
Author: Merouttarakhand News,
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने नवनियुक्त जिला एवं विधानसभा प्रभारियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं और वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच काम करें। भंडारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की है। इसके साथ ही…
देहरादून । उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश एवं प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी राजनेता और विकासोन्मुखी सोच के धनी जननेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान…
देहरादून । भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस डिजिटल मीडिया संस्थान की रिपोर्ट का हवाला देकर उत्तराखंड में निवेश पर सवाल उठा रहे हैं, उस रिपोर्ट के संबंध में उत्तराखंड सरकार जुलाई महीने में ही कानूनी नोटिस जारी कर चुकी है।सरकार के अनुसार, न्यूज़लॉन्ड्री की ओर से आज तक उसका जवाब नहीं दिया गया है। झूठी खबर प्रकाशित करने के विरोध मे मीडिया संस्थान के संपादक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रिपोर्ट में आटा चक्कियों, खाद-बीज की दुकानों और छोटे उद्योगों को तो प्रमुखता से…
रजनीश अग्रवाल भारत में विपक्ष आज गंभीर विश्वसनीयता के संकट से गुजर रहा है। लगातार जिस प्रकार के विषय, विचार और मुद्दे विपक्ष उठा रहा है, वे न तो तर्कसंगत हैं और न ही तथ्यपरक। आम आदमी की बुनियादी सुविधाओं से लेकर आकांक्षी भारत की अपेक्षाओं और देश की नीतिगत चुनौतियों तक, विपक्ष प्रभावी भूमिका में दिखाई नहीं देता। जनता के वास्तविक प्रश्नों पर ठोस विकल्प देने के बजाय वह नैरेटिव की ऐसी आभासी लड़ाई में उलझा है, जिसकी बुनियाद कई बार तथ्यों से अधिक मात्र राजनीतिक आरोपों पर दिखाई देती है।लोकतंत्र में सरकारों की समीक्षा बहुत होती है लेकिन…
मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार, 17 अक्टूबर की शाम चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में दो बच्चों समेत 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 25 लोग घायल हो गए। यह हादसा दुर्गा पूजा के सप्तमी पर्व की संध्या पर शाम करीब 7.40 बजे हुआ। घटना के बाद पुलिस ने आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और पंडाल समिति से जुड़े सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हादसे ने दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर…
नईदिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का 5वां और आखिरी टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत की पहली पारी के दौरान बारिश का खलल देखने को मिला और मैच संभव नहीं हो सका। इस मुकाबले के जरिए भुवनेश्वर कुमार ने वापसी की। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक मैचों के अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले खिलाड़ी बने। आइए इस बारे में जानते हैं।भुवनेश्वर ने 3 साल और 340 दिन के अंतराल में 106 मैचों के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी की।इससे पहले उन्होंने…
नई दिल्ली । वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल का दाम कम होकर 2027 में 80 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है। इसकी वजह मध्य पूर्व से आपूर्ति बहाल होना और बाजार में मांग के मुकाबले आपूर्ति अधिशेष में जाने की संभावना है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई। गोल्डमैन सैश की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के फिर से तेज होने से कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं।अपने निकट-अवधि के अनुमान में बदलाव करते हुए, निवेश बैंक ने दिसंबर 2026 में बेंचमार्क ब्रेंट की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल रहने का…
पुलिस परेड, शहीदों को श्रद्धांजलि, यूथ संवाद, ड्रोन शो और फिल्म-फूड फेस्टिवल होंगे प्रमुख आकर्षण डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने के लिए जनपदभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत, शहीदों के बलिदान और युवाओं की भागीदारी को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी…
देहरादून। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तथा भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में आज उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ यह मार्च घंटाघर होते हुए कांग्रेस भवन तक वापिस आया। हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पूरे मार्च के दौरान “अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे…
देहरादून: एम्स ऋषिकेश में चल रही CRE-3 भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़े का बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बायोमेट्रिक सत्यापन के खेल में एक शातिर मुन्नाभाई दून पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी मूल अभ्यर्थी की जगह खुद फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में शामिल हुआ था, जबकि मूल अभ्यर्थी पहले ही एम्स में कार्यभार ग्रहण कर चुका था। पुलिस ने प्रतिरूपण व फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप में बायोमेट्रिक कराने आए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नौकरी हथियाने वाला मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 17 अक्टूबर को…
चर्चा के बजाय, अंदर सदन में सोने, बाहर घेराव में ही बर्बाद हुए कांग्रेस के 5 साल : भट्ट घेराव की घोषणा, नकारत्मक राजनीति में नया काला अध्याय जोड़ने की कांग्रेसी कोशिश : भाजपा देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस की गैरसैण सत्र को लेकर घेराव की घोषणा को नकारात्मक राजनीति की किताब का एक और काला अध्याय जोड़ने की कोशिश बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया कि पूरे 5 साल कांग्रेस ने सदन के बाहर घेराव और अंदर हंगामे एवं जनमुद्दों पर सोने में ही किए बर्बाद । सत्रों की शुरुआत घेराव और…
2.80 लाख की नकदी व ताश के साथ 10 जुआरी गिरफ्तार; उधर पटेलनगर में हुड़दंग व मारपीट करने वाले 15 उपद्रवी भी सलाखों के पीछे देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जिलेभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ और सख्त चेकिंग अभियानों के तहत दून पुलिस ने दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए कुल 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक तरफ ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने होटल में चल रहे जुए के बड़े अड्डे पर औचक छापेमारी कर 10 जुआरियों को दबोचा, वहीं दूसरी तरफ पटेलनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और मारपीट कर शांति…
पुताई के काम के बहाने घर पहुंचा था आरोपी, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से पुलिस ने किया गिरफ्तार देहरादून । राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगोत्री विहार में घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में 39 वर्षीय नीरज खंतवाल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब छह लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुताई का काम करने के सिलसिले में पीड़ित के घर आया था और मौका पाकर चोरी की…
नवरात्रि के रंग में रंगा डीआईटी यूनिवर्सिटी कैंपस, छात्रों ने संगीत और डांडिया के साथ मनाया उत्सव देहरादून । नवरात्रि के पावन अवसर पर डीआईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून के कैंपस में 17 अक्टूबर 2026 को भव्य भजन क्लबिंग एवं डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगीत, भक्ति एवं डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ नवरात्रि का जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान पूरा डीआईटी यूनिवर्सिटी कैंपस उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति संगीत…
कैबिनेट मंत्री पर उनके पति गिरधारी लाल साहू द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराए सरकार, जनता के सामने रखे सच्चाई – आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड देहरादून। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा उन रेखा आर्य पर 10 वर्षों में कथित तौर पर 210 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति अर्जित करने से जुड़े आरोपों को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। सरकार को इस मामले में स्थिति…
















