Author: Merouttarakhand News,  

देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर नशा-मुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय मोटरसाइकिल दल गुजरात के लिए रवाना हो गया। ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ (नशे के विरुद्ध लड़ाई) थीम पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुए इस दल को पुलिस लाइन देहरादून में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘मेरी शुरुआत खुद से’ थीम पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध भौगोलिक परिस्थितियां और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण फिल्म निर्माताओं को…

Read More

‘ भव्य रामलीला महोत्सव–2026’ के सातवें दिवस पर बाली वध, मेघनाद–हनुमान संवाद और डिजिटल लंका दहन का भव्य मंचन; गढ़वाली फिल्म ‘घस्यारी’ का ट्रेलर भी हुआ लॉन्च। देहरादून।  रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) द्वारा आयोजित उत्तराखंड की ऐतिहासिक भव्य रामलीला महोत्सव–2026 के सातवें दिवस को ‘गंगा-जमुना दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का मिलाप, बाली वध तथा मेघनाद और हनुमान जी के बीच संवाद के रोमांचक प्रसंग प्रस्तुत किए गए। आधुनिक लेज़र तकनीक के माध्यम से मेघनाद द्वारा हनुमान जी को नागपाश…

Read More

दुपहिया वाहनों के जरिए होगी जागरूकता मशाल यात्रा, 1 नवंबर को मुजफ्फरनगर से नई दिल्ली तक निकाली जाएगी रिले मैराथन रुद्रप्रयाग। हिमालय संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तृतीय केदार श्री तुंगनाथ महादेव तपोभूमि न्यास की ओर से तुंगनाथ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से हिमालय और बुग्यालों के संरक्षण के साथ ही भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया जाएगा। न्यास की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान की प्रेरणा वर्ष 1730 में राजस्थान के जोधपुर स्थित…

Read More

देहरादून । एलटी के 585 चयनित अभ्यर्थियों की लंबित नियुक्ति का मामला एक बार फिर चर्चा में है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति संबंधी फाइल पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। मंत्री के इस आश्वासन के बाद नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने खुशी जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। अभ्यर्थियों ने इस मौके पर शिक्षा निदेशालय परिसर में ‘धन्यवाद वृक्षारोपण’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत उन्होंने मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए पांच पौधे रोपे। अभ्यर्थियों ने…

Read More

बच्चे ही समृद्ध उत्तराखण्ड और विकसित भारत के भविष्य के आधार स्तंभ हैं – गणेश जोशी देहरादून । प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित स्प्रिंग हिल्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिक्षा, खेलकूद एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आनंद लिया तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बच्चे ही देश और प्रदेश…

Read More

01 नवंबर से लगेगा निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर, गुजरात से पहुंचेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक; जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा परामर्श और उपचार में सहायता का मार्गदर्शन देहरादून। मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखंड की ओर से रविवार, 1 नवंबर 2026 को देहरादून में विशाल निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। रायपुर रोड स्थित साईं ग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल, 10 रायपुर रोड पर आयोजित इस शिविर में गुजरात के राजकोट और अहमदाबाद से हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच और परामर्श करेगी। शिविर को प्रशांति मेडिकल…

Read More

देहरादून। जनपद देहरादून में जिला योजना समिति (डीपीसी) सामान्य निर्वाचन-2026 की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद, शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान तथा देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं। निर्विरोध और प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव का मिलाजुला परिणामजिला योजना समिति चुनाव में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बड़ा जनसमर्थन देखने को मिला।जिला पंचायत एवं नगर निगम (देहरादून)- जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी 10 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों तथा देहरादून नगर निगम…

Read More

धर्मपुर और कॉवली में अवैध निर्माण सील, सेलाकुई में 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए दो स्थानों पर अवैध निर्माण सील किए, जबकि सेलाकुई क्षेत्र में लगभग 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों में नियोजित विकास सुनिश्चित करना तथा बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण और भूखंडों के…

Read More

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार देर शाम भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से लंबी पूछताछ की। जांच एजेंसी की टीम ने उन्हें उनके आवास से हरिद्वार स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस लाकर करीब तीन से चार घंटे तक सवाल-जवाब किया। पूछताछ के बाद सुरेश राठौड़ ने कहा कि वे सीबीआई की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी जांच एजेंसी को सहयोग देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनसे पूछे गए सभी सवालों का उन्होंने सही-सही जवाब दिया है। उर्मिला को जानने से इनकार पूर्व विधायक ने कहा कि…

Read More

देहरादून । ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय एरावर्स-2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता में माउंट फोर्ट एकेडमी अव्वल रही। एरावर्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलते हैं, तो उनका हुनर निखरता है और वे देश के भविष्य को संवारने के लिए तैयार होते हैं। क्लैश ऑफ कन्विक्शन्स प्रतियोगिता में माउंट फोर्ट एकेडमी की प्रगति गुलाटी और माही सिंह ने बाजी मारकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि द टन्स ब्रिज स्कूल की जन्नत कौर और जान्हवी द्वितीय स्थान…

Read More

चारधाम यात्रा मार्गों पर ट्रॉमा सेंटरों के संचालन और प्रशिक्षण की बनेगी व्यापक योजना, सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने के लिए मिलकर काम करेंगे एम्स और राज्य सरकार ऋषिकेश । उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान गंभीर रूप से घायल लोगों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश और राज्य सरकार मिलकर ट्रॉमा चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करेंगे। इसके लिए शनिवार को एम्स ऋषिकेश और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को ट्रॉमा…

Read More

कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच से लेकर भर्ती घोटालों और जमीनों की कथित लूट तक उठाए सवाल, 22 अक्टूबर से प्रदेशभर में निकलेगी न्याय यात्रा देहरादून । अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच और उत्तराखंड में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों व जमीनों के कथित अवैध सौदों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। कांग्रेस 22 से 25 अक्टूबर तक प्रदेशभर में न्याय यात्रा निकालेगी, जबकि 27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके साथ ही एक नवंबर को दिल्ली में एसआईआर…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित एकेडमिक एक्टिविटी सेंटर में भारतीय भाषाओं में पुस्तक लेखन के लिए शिक्षकों की क्षमता विकास पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यशाला विश्वविद्यालय और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की भारतीय भाषा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। पहले सत्र में एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ. चंदन श्रीवास्तव, स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. अलका सूरी और कोऑर्डिनेटर डॉ. आलोक सागर गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न विषयों के शिक्षाविदों और प्रतिभागियों ने समूहों में पावरपॉइंट प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों में भारतीय भाषाओं में पुस्तक लेखन की संभावनाओं,…

Read More

देहरादून । महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी एलीट के ग्रुप स्टेज मैच में उत्तराखंड अंडर-19 महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ अंडर-19 महिला टीम को 7 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को MCA शरद पवार क्रिकेट अकादमी, बीकेसी में खेले गए इस मुकाबले में उत्तराखंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से जीत हासिल की। चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 72 रन बनाकर 8 विकेट खो दिए। टीम की शुरुआत ही लड़खड़ा गई। शुरुआती ओवर में ही कई विकेट गिर गए। फॉल ऑफ विकेट्स में देखा गया कि 1-0 (तैशा…

Read More

सतर्कता अधिष्ठान पहुंची शिकायत,मामला, संपत्तियों, आय के स्रोतों और वित्तीय लेन-देन की निष्पक्ष जांच कराने की मांग देहरादून । उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़ी करीब 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति का मामला अब सतर्कता अधिष्ठान तक पहुंच गया है। अधिवक्ता एवं कानूनराज के संस्थापक पंकज सिंह क्षेत्री ने इस संबंध में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से 16 अक्टूबर को जारी एक वीडियो में लगाए गए आरोपों के बाद…

Read More