दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर उठाए सवाल, गणेश गोदियाल और हरीश रावत समेत कई नेता धरने पर बैठे देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने देहरादून में लोकभवन का घेराव किया। पुलिस को चकमा देकर लोकभवन पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ…
Author: Merouttarakhand News,
डिस्पेंसरी रोड, तहसील चौक और पलटन बाजार में चला अभियान, नो-पार्किंग में खड़े 50 वाहनों पर कार्रवाई देहरादून। त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और बाजारों में लोगों की आवाजाही आसान करने के लिए दून पुलिस ने अव्यवस्थित पार्किंग और अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। गुरुवार को कोतवाली नगर पुलिस ने डिस्पेंसरी रोड, तहसील चौक और पलटन बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 50 वाहन चालकों के चालान किए। वहीं, दुकानों के बाहर फुटपाथ और सार्वजनिक मार्गों पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वाले 10 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते…
900 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, 30 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने गुरुवार को पटेलनगर और रायपुर थाना क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 900 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के साथ पूर्व में आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आए तथा जमानत पर चल रहे 23 अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया। वहीं, किरायेदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन नहीं कराने तथा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर 66 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते…
फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण, आगे पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को करेंगे प्रशिक्षित देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की ओर से बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के तहत फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। ये फील्ड ट्रेनर्स आगे जिले के पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे, जो घर-घर जाकर जनगणना का कार्य संपन्न करेंगे। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित 40 प्रश्न पूछकर आवश्यक जानकारियां संकलित की जाएंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व और जिला जनगणना अधिकारी केके मिश्रा ने कहा कि जनगणना-2027 का दूसरा चरण केवल एक सरकारी…
हर्रावाला, देहरादून। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं आसपास के वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में हर्रावाला के पार्षद, नगर निगम देहरादून की टीम, वन विभाग की टीम तथा वेस्ट वॉरियर्स संस्था ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। सभी ने श्रमदान कर मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र से प्लास्टिक सहित अन्य कचरा एकत्रित किया। अभियान के दौरान एकत्रित प्लास्टिक कचरे को उचित प्रबंधन एवं प्रसंस्करण के लिए वेस्ट वॉरियर्स संस्था के स्वच्छता केंद्र भेजा गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को…
राहुल ने डोभाल ही नहीं, देवभूमि के प्रत्येक सैनिक परिवार का अपमान किया : कर्नल भंडारी डोभाल पर राहुल के हमले का मुंहतोड़ जवाब 27 चुनाव में देंगे सैनिक परिवार : भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा, सेना और देश के स्वाभिमान से जुड़े विषयों पर घृणित राजनीति बंद करें कांग्रेस : भाजपा देहरादून । भाजपा ‘पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ’ द्वारा आज राज्यभर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एनएसएस डोभाल पर की गई अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पूर्व सैनिकों ने सभी जनपदों में राहुल गांधी का पुतला फूंककर कहा, ये डोभाल ही नहीं, उत्तराखंड…
कांग्रेस के बड़े क्षत्रपों के बीच चल रही है नारेबाजी की प्रतियोगितादेहरादून । भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अनुकृति गुस्साई ने दुखद अंकिता प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर भ्रामक और गैरजिम्मेदार राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विपक्षी रवैए की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पहले दिन से ही इसमें संवेदनशीलता, पारदर्शिता और सर्वोच्च न्यायसंगत कार्रवाई का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने केवल आश्वासन नहीं दिए, बल्कि ठोस कदमों के जरिए दोषियों को उम्रकैद की सजा तक पहुँचाया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार द्वारा इस संवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण घटना में…
देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक और मीडिया तंत्र को विस्तार देते हुए देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी विकास गर्ग को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी को उम्मीद है कि इस नियुक्ति से प्रदेश से जुड़े जनहित के मुद्दों को सामने रखने और संगठन की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों को गति मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर विकास गर्ग ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव और सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर जो…
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तबीयत बिगड़ने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर सामने आई है। यह घटनाक्रम उनके द्वारा पुलिस में शिकायत दिए जाने के बाद सामने आया है। हालांकि, उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। मामले की पृष्ठभूमि में रेखा आर्य की ओर से थाना कैंट, देहरादून के प्रभारी निरीक्षक को दिए गए एक प्रार्थना पत्र का उल्लेख किया जा रहा है। शिकायत में उन्होंने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्रथम सूचना…
भविष्य के लिए विवेकपूर्ण निर्णय जरूरी- डॉ आशीष देहरादून । ग्राफिक एरा में 12832 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्ति भविष्य के निर्माण और नशे से दूर रहने की शपथ लेकर स्वस्थ समाज का संदेश दिया। एक साथ 12832 युवाओं ने नशे के खिलाफ शपथ लेकर एशिया में अपनी तरह का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की यह शपथ दिलाई। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि नशे के प्रभाव में लिए गए गलत निर्णय व्यक्ति के भविष्य और जीवन पर गंभीर प्रभाव डालते हैं। छात्र-छात्राओं से खचाखच भरे…
चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रहे थे कार सवार, पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान श्रीनगर। टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा ग्राम पाली में रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के समीप हुआ, जहां चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही हरियाणा नंबर की वैगनआर कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, कार में पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची…
विधानसभा चुनाव से पहले सभी शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद में दूरसंचार कनेक्टिविटी को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जिला टेलीकॉम समिति एवं नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन की समीक्षा बैठक में उन्होंने बीएसएनएल सहित सभी दूरसंचार कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के सभी नेटवर्क विहीन एवं कमजोर कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आचार संहिता लागू होने से पूर्व सभी चिह्नित शैडो…
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के बर्नीगाड़ (कुंवा) में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु जनसेवा शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 217 करोड़ रुपये की लागत के 38 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, जिनमें 30 कार्यों का शिलान्यास तथा 8 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ के स्थायी भवन एवं परिसर के निर्माण कार्य को शीघ्र…
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी दुष्यन्त कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किये जाने के विरोध में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन के गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकार वार्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत और प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। वार्ता में एआईसीसी प्रवक्ता पंखुडी पाठक, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला एवं प्रदेश प्रवक्ता…
वेतन, ईपीएफ और चिकित्सा सुविधाओं की ली जानकारी, अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश ऋषिकेश । राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाउसकीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके अधिकारों, सम्मान तथा सामाजिक-आर्थिक कल्याण की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान के अधिकारियों से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार लाने और उनकी समस्याओं का नियमित रूप से संज्ञान लेकर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए हर…
ऋषिकेश। विश्व ट्रॉमा सप्ताह के तहत बुधवार को एम्स ऋषिकेश में रक्तदान शिविर और फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुए। सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपात स्थिति में जीवनरक्षक प्राथमिक सहायता का महत्व समझाने के उद्देश्य से एम्स का ट्रॉमा सर्जरी विभाग इन दिनों ट्रॉमा सप्ताह मना रहा है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे इस सप्ताह भर के अभियान के तहत विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम किए। स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय आईडीपीएल, निर्मल ज्ञान दान अकादमी श्यामपुर और एमआईटी ढालवाला में फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण दिया गया।…
















