आठ साल बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद की राजनीति में पूर्व विधायक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम के भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफे के बाद हलचल तेज हो गई है। बेनाम ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है। करीब आठ साल तक पार्टी से जुड़े रहने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा दिया है। उनके इस फैसले के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में उनके भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यशपाल बेनाम पौड़ी…
Author: Merouttarakhand News,
बदरीनाथ से शुरू होकर गैरसैंण पहुंचेगी यात्रा, 27 अक्टूबर को विधानसभा घेराव कर महंगाई, बेरोजगारी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर उठाए जाएंगे सवाल देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की न्याय यात्रा आगामी 24 और 25 अक्टूबर को पौड़ी जनपद की चौबट्टाखाल, यमकेश्वर, कोटद्वार और लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता तथा पौड़ी गढ़वाल के नवनियुक्त प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में विधायक विक्रम सिंह नेगी और लखपत बुटोला भी शामिल होंगे। उनके अनुसार, 22 अक्टूबर को बदरीनाथ से…
देहरादून। देहरादून के रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित उत्तराखंड की ऐतिहासिक ‘भव्य रामलीला महोत्सव–2026’ का अष्टम दिवस ‘कामगार दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। रामलीला में रावण–अंगद संवाद, लक्ष्मण शक्ति एवं मेघनाद वध के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। आधुनिक लेज़र एवं डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत लक्ष्मण शक्ति के अद्भुत दृश्य और मेघनाद वध के प्रभावशाली मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘कामगार दिवस’ के अवसर पर देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऑटो…
संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, राज्य सरकार और जनता के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य व जनकल्याण को गति देना प्राथमिकता: राज्यपाल देहरादून। उत्तराखण्ड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सोमवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की। लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा दिए गए सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया। इससे पहले मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने भारत…
देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता और पूर्व भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होकर कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। साथ ही पार्टी के अन्य नेता गुरदीप सिंह सप्पल और यशपाल आर्य भी मौजूद थे। रामशरण नौटियाल ने करीब 12 साल बाद कांग्रेस में घर वापसी की है। बीजेपी…
AIDEF ने बताया निगमीकरण के खिलाफ ऐतिहासिक जनादेश, आयुध निर्माणी बोर्ड बहाल करने की मांग फिर तेज देहरादून/पुणे । देश की 41 आयुध निर्माणियों के रक्षा असैनिक कर्मचारियों में से 99.51 प्रतिशत ने सात रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (डीपीएसयू) में स्थायी रूप से विलय होने के बजाय सेवानिवृत्ति तक केंद्र सरकार के कर्मचारी बने रहने का विकल्प चुना है। ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने इसे आयुध निर्माणियों के निगमितीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का ऐतिहासिक फैसला बताते हुए केंद्र सरकार से इस नीति पर पुनर्विचार करने और आयुध निर्माणी बोर्ड को पुनः सरकारी विभाग के रूप में बहाल करने…
चमोली । गैरसैंण में आगामी 27 अक्तूबर से विधानसभा सत्र आयोजित होगा। चमोली जिला प्रशासन सत्र को निर्विध्न संपन्न कराने की तैयारियाें में जुट गया है। इस बार सत्र से पहले ही गैरसैंण को जिला बनाने की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि गैरसैंण को अलग जिला बनाया जाना चाहिए। जिससे सत्र के अलावा गैरसैंण में वर्षभर कामकाज होता रहे। विधानसभा सत्र के आयोजन के दौरान चमोली जिला प्रशासन सत्र शुरू होने से करीब एक सप्ताह पहले ही गैरसैंण पहुंच जाता है। विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी वहां डेरा डाल देते हैं। वहीं, पुलिस महकमा भी जिला…
21 किलोमीटर की दौड़ 1 घंटा 15 मिनट में पूरी कर हासिल किया तीसरा स्थान, ओलंपिक में पदक जीतना है लक्ष्य चमोली। जिले के देवाल विकासखंड के सीमांत गांव वाण की धाविका भागीरथी बिष्ट ने दिल्ली हाफ मैराथन में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। भागीरथी ने 21 किलोमीटर की दौड़ एक घंटा 15 मिनट में पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अंकिता ने पहला और सोनिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी दूरी की दौड़ में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही भागीरथी बिष्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इससे पहले भी वह…
देहरादून । उत्तराखण्ड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन आज सोमवार को प्रातः 11 बजे लोक भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार शाम उत्तराखण्ड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। लोक भवन पहुंचने पर सचिव राज्यपाल रविनाथ…
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग उत्तराखंड में किए जाने को लेकर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘क्लोवर’ नाम से प्रस्तावित फिल्म परियोजना की शूटिंग फरवरी 2027 में ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) में की जानी प्रस्तावित है। इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना का निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सर सैम मेंडेस कर रहे हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के लिए नील स्ट्रीट प्रोडक्शंस द्वारा एप्पल कॉर्प्स के सहयोग से…
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल के कांग्रेस में वापसी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा में शामिल होने के बाद अब उन्होंने फिर से कांग्रेस में लौटने का ऐलान किया है। प्रेस वार्ता के दौरान ग्यालू लाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह भाजपा में महज आधे घंटे के लिए गए थे, लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा। उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर अफसोस भी जताया और कहा कि उनके अपनों ने उनसे मुंह मोड़ लिया था, जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई। अपने राजनीतिक फैसले को लेकर उन्होंने खुलकर बात की। उन्होंने…
बनबसा / चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करना उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। खेल किट खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने, नशे से दूर रहने और अनुशासनपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया। स्वस्थ एवं…
विनय शंकर पांडे बोले—पूरा डेटा सार्वजनिक, उपलब्ध तथ्यों की अनदेखी कर सवाल उठाना उचित नहीं ₹24 हजार करोड़ के निवेश की अगली ग्राउंडिंग की तैयारी, जल्द होगी चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी देहरादून। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों को सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री श्री विनय शंकर पांडे ने पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि राज्य में निवेश से संबंधित सभी आंकड़े सार्वजनिक हैं और प्रत्येक परियोजना का विवरण संबंधित सरकारी वेबसाइटों पर उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तथ्यों की पूरी जानकारी के बिना निवेश को…
मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी,जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का जताया आभार कहा आपका स्नेह ही मेरी असली शक्ति देहरादून। आज दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहाँ कैबिनेट मंत्री ने महादेव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती और महादेव से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां भगवती और महादेव के आशीर्वाद तथा सभी साथियों की दुआओं से स्वस्थ होकर वह आज से पुनः अपनी देवतुल्य जनता की सेवा और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन…
146वीं जयंती पर आयोजित समारोह में संस्कृति मंत्री महाराज ने किया था क्षेत्रीय जनता से वादा बीरोंखाल (पौड़ी)। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके अनुरोध पर विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के साबली, पंचपुरी में स्थित उत्तराखंड रत्न स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कर्मवीर जयानंद भारती से संबंधित भवन के जीर्णोद्धार को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने पर उनका आभार जताया है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विकासखंड बीरोंखाल के साबली, पंचपुरी में स्थित उत्तराखंड रत्न स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक…
हरिद्वार। रविवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के साथ रेल जन संवाद आयोजित किया गया। संवाद के दौरान यात्रियों को चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग तथा कचरे के उचित पृथक्करण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यात्रियों को जागरूक किया गया कि कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा गीले एवं सूखे सहित विभिन्न प्रकार के कचरे का उचित पृथक्करण सुनिश्चित करें। साथ ही, स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, इधर-उधर कचरा न फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन यात्रियों को…
















