Author: Merouttarakhand News,  

65 से अधिक कर्मचारी-शिक्षक संगठनों का समर्थन, मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस से झड़प और धक्कामुक्की में कई कार्मिक घायल; मुख्यमंत्री कार्यालय ने जल्द वार्ता का दिया लिखित आश्वासन देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सोमवार को राजधानी देहरादून में हजारों शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड (एनओपीआरयूएफ) के आह्वान पर आयोजित पेंशन आर-पार महारैली में प्रदेशभर के 65 से अधिक कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों ने समर्थन दिया। विभिन्न निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों के कार्मिकों की भागीदारी से आंदोलन को व्यापक स्वरूप मिला। कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड से…

Read More

सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में एडवांस टीम सर्चिंग में जुटी उत्तरकाशी।केदारताल ट्रैक पर लापता हुए ट्रैकर्स की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के जवान दुर्गम और बेहद कठिन हालात में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। सर्चिंग के दौरान करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के पास लापता ट्रैकर्स का टेंट और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। एक बैग भी मिला है, लेकिन ट्रैकर्स का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों पर एसडीआरएफ की एडवांस टीम अभियान को आगे बढ़ाते हुए घटनास्थल…

Read More

देहरादून। विरासत महोत्सव-2026 का दूसरा दिन भारतीय कला, शिल्प, संगीत और नृत्य की भव्य विरासत को समर्पित रहा। सुबह हस्तशिल्प कार्यशाला से शुरू हुआ सिलसिला शाम को सूफियाना संगीत, शास्त्रीय नृत्यों और लोक गायन की महफिल तक पहुंचा। पूरे दिन दर्शकों ने भारतीय संस्कृति की विविध झलकियों का आनंद लिया। मास्टर शिल्पकारों संग बच्चों की हस्तशिल्प कार्यशालामहोत्सव के प्रथम सत्र में स्कूली बच्चों के लिए विशेष क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें पांच विभिन्न स्कूलों के 80 हुनरमंद प्रतिभागियों ने भाग लिया। मास्टर शिल्पकारों के मार्गदर्शन में बच्चों ने ऐपन कला, सांझी कला, टेराकोटा, फूल बनाने की कला और…

Read More

देहरादून। द पॉली किड्स तुनवला एवं मोहकमपुर ब्रांच के संयुक्त वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में किया गया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से भारत की सांस्कृतिक विविधता और उत्तराखंड की लोक संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। कार्यक्रम में लगभग 600 अभिभावक और अतिथि मौजूद रहे। तुनवला शाखा ने “द रेनबो लैंड – भारत के रंगों का उत्सव” विषय पर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने शिव तांडव कॉस्मिक पल्स, पंजाब का भांगड़ा, गोवा कार्निवल, रंगीलो राजस्थान, उत्तराखंड के रिदम्स ऑफ द गॉड्स, गुजरात के बाल-जलसा समेत मेनी स्टेट्स, वन स्पिरिट और तरंग-द वेव…

Read More

महानगर के कॉलेजों-विश्वविद्यालयों की छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों पर हुआ मंथन देहरादून।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) देहरादून महानगर द्वारा छात्राओं को सशक्त, जागरूक और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक भव्य युवती सम्मेलन ‘शक्ति संगम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महानगर के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गीता खन्ना, विशिष्ट अतिथि के…

Read More

881 अंक हासिल कर देशभर के मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में बनाई जगह, महेंद्र भट्ट ने दी बधाई देहरादून। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे-2026’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देशभर के मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दूसरा स्थान मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बधाई दी है। उन्होंने इसे उत्तराखंड की जनता के विश्वास और धामी सरकार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर की मुहर बताया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि 1000 अंकों के पैमाने और सुशासन, कानून-व्यवस्था, कार्यक्षमता, दूरदर्शिता, जनस्वीकार्यता एवं परिणामों सहित दस प्रमुख मानकों पर किए गए त्रिस्तरीय…

Read More

विपक्षी दिल्ली रैली से अधिक लोग, भाजपा की देहरादून यात्रा के बनगे प्रतिभागी : भट्ट देहरादून । भाजपा ने अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली जनसभा में 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने तंज कसा कि विपक्ष की दिल्ली रैली से अधिक जनता, अराजक राजनीति का जवाब देने में देहरादून में ही इसके पदयात्री बनने वाले हैं। विभिन्न माध्यमों से मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में जारी बयान में उन्होंने बताया कि विपक्षी नकारत्मक राजनीति की सच्चाई जनता के सामने लाने के…

Read More

महिला अन्याय पर भाषण देने वालो ने साधी चुप्पी देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस नेताओं प्रीतम एवं हरक को लेकर सामने आएं प्रकरणों को विपक्षी राजनीति के गिरते स्तर का प्रतीक बताया है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति रुचि भट्ट ने कहा कि यह अफसोस है कि जब बड़े नेताओं पर घर और बाहर महिला अन्याय के आरोप लगते हैं फिर वही नेता महिला अपराध को लेकर झूठा भाषण देते हैं। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबंधन कमेटी…

Read More

दो पायलटों की अनिवार्यता और उड़ान से पहले अनुमति लेने के प्रावधान पर जताई आपत्ति, हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के शव परिजनों को सौंपे गए देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं को सुरक्षित बनाने के लिए लागू किए जा रहे नए दिशा-निर्देशों को लेकर हेली ऑपरेटरों और प्रशासन के बीच गतिरोध पैदा हो गया है। बदरीनाथ से देहरादून लौटते समय हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे के बाद डीजीसीए और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कड़े प्रावधान तैयार किए थे। इन नियमों को सोमवार, 2 नवंबर से…

Read More

मुख्यमंत्री के आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की उम्मीद के साथ प्रदर्शन समाप्त, सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा देहरादून। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के बैनर तले सोमवार को प्रदेशभर की आशा कार्यकत्रियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गांधी पार्क से सचिवालय तक विशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू के राज्य सचिव लेखराज ने किया। इस दौरान आशा कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मानदेय बढ़ाने, कर्मचारी का दर्जा देने और सामाजिक सुरक्षा सहित सात सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग उठाई। मुख्यमंत्री के ओएसडी भुवन चंद जोशी और नगर मजिस्ट्रेट…

Read More

धरोहर’ केवल एक सांस्कृतिक महोत्सव नहीं, बल्कि संस्थान की पहचान, परंपरा और विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का उत्सव है- ललित जोशी देहरादून । सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘नवरंग’ रखी गई है, जिसके अंतर्गत तीन दिनों तक संगीत, नृत्य, कला, संस्कृति और मनोरंजन की विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव में संस्थान के छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक एवं आमंत्रित कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इसके…

Read More

29 में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण,लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश रैदुल में टैंक निर्माण का मुआवजा और बीमार गाय के इलाज तक गूंजे मामले पौड़ी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में 29 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान पहले प्राप्त शिकायतों की प्रगति के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और बीस सूत्री कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई।…

Read More

सोलर बिजली यूनिट समायोजन से युवक की मौत तक के मामले गूंजे, रामपुरकलां हाट बाजार में अवैध वसूली की जांच के निर्देश देहरादून। जिलाधिकारी आशीष चौहान के निर्देश पर आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के अलग-अलग इलाकों से 110 से अधिक शिकायतें पहुंचीं। अपर जिलाधिकारी स्मृता परमार और संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की बात सुनी और संबंधित विभागों को शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। ज्यादातर मामले भूमि विवाद, अवैध कब्जे, ग्राम पंचायत की संपत्तियों, बिजली विभाग के कामकाज और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में सोलर यूनिटों के समायोजन से जुड़े रहे।…

Read More

नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, अग्निशमन उपकरणों की जांच के साथ दुकानदारों को दिया प्रशिक्षण फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण, पीली पट्टी के भीतर ही सामान रखने की हिदायत हरिद्वार । दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट हरगिरि और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में पटाखों की दुकानों एवं गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखा कारोबारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने…

Read More

लंबित विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी करने के निर्देश, मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता से धरातल पर उतारने को कहा हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में संचालित विकास योजनाओं और विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला योजना के तहत स्वीकृत धनराशि का नवंबर माह तक शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए। विकास कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने…

Read More

30 नवंबर तक चलेगा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5, कोषागार एवं उपकोषागारों में पेंशनर्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण चमोली।जनपद चमोली में पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 संचालित किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 01 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। अभियान के माध्यम से पेंशनर्स को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (Digital Life Certificate-DLC) जमा करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकें और इसके लिए उन्हें बार-बार कोषागार कार्यालयों के चक्कर…

Read More