Author: Merouttarakhand News,  

रुद्रप्रयाग।जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा दीपावली त्यौहारों के मध्यनजर रुद्रप्रयाग जनपद में मिठाई रेस्टोरेण्टों, होटल व्यवसायियाँ, रिटेलर होलसेलर एवं डिस्ट्रिप्यूटर्स प्रतिष्ठानों के निरीक्षण सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) मनोज सेमवाल तथा वरिष्ठ खाघ सुरक्षा अधिकारी-पवन कुमार के नेतृत्व में किया गया। व्यापारियों के साथ खाद्य सुरक्षा दल द्वारा नियमित रूप से बैठकें कर उन्हें खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित नवीन प्रावधानों से अवगत कराया गया है जिसमें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ सफाई में ध्यान देने, एक्सपायरी सामान न रखने के साथ-साथ मिष्ठान विक्रेताओं को विक्रय ट्रे पर निर्माण तिथि तथा उपभोग…

Read More

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून सहस्रधारा क्षेत्र के राजेश्वर नगर फेस 01 में महिला कल्याण समिति द्वारा आयोजित दिव्य श्रीमद् देवी भावगत महापुराण कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यासपीठ पर विराजमान मुनिंद पीठाधीश्वर स्वामी रजिन्द्र महाराज के मुखारबिंद से कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Read More

छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित होगा कार्यक्रम, जेईई मेन, एडवांस्ड और स्टेट सीईटी की तैयारी के लिए विकसित किया गया नया अकादमिक सिस्टम देहरादून । इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’ लॉन्च किया है। यह नया अकादमिक कार्यक्रम जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बिटसैट और विभिन्न राज्यों की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को व्यवस्थित एवं व्यापक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा। कंपनी के अनुसार, इस पहल के माध्यम से देशभर में अपने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा तैयारी तंत्र को और मजबूत बनाया जाएगा।…

Read More

दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई अहम बैठक, संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन देहरादून । उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। खड़गे के आवास 10, राजाजी मार्ग पर आयोजित बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक…

Read More

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना होगा आसान, प्रत्येक परिवार को मिलेगी विशिष्ट डिजिटल आईडी वर्ष 2047 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था 28 लाख करोड़ और प्रतिव्यक्ति आय 20 लाख रुपये करने का लक्ष्य देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ करने के साथ ही ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों पहलें प्रदेश में सुशासन को मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक पहुंचाने और राज्य के समग्र विकास को नई दिशा देने में…

Read More

उत्तराखंड में रह रहे बिहार और पूर्वांचल के करीब 15 लाख लोगों की आस्था से जुड़ा है महापर्व, महासभा बोली— अवकाश मिलने से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में मिलेगी सहूलियत देहरादून । उत्तराखंड में निवास कर रहे बिहार एवं पूर्वांचल के लोगों के प्रमुख आस्था पर्व छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग तेज हो गई है। बिहारी महासभा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से छठ पर्व के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। इस संबंध में महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय को ज्ञापन भेजकर…

Read More

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल लर्निंग का दिया जाएगा प्रशिक्षण कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह बोले— शिक्षक राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी, उनके सतत व्यावसायिक विकास से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिलेगी नई दिशा श्रीनगर (गढ़वाल) । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में जवाहर नवोदय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सोमवार को चार दिवसीय राष्ट्रीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) एवं राष्ट्रीय नवोदय नेतृत्व संस्थान, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम 5 नवंबर तक चलेगा। इसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नवोदय विद्यालयों से…

Read More

देहरादून। समाज कल्याण मंन्त्री खजानदास नें आज गांधी पार्क में आज़ाद हिंद फौज के अमर शहीद वीर केसरी चन्द की जयंती पर नमन् करते हुये उनकी मुर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंन्त्री श्री दास ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में जन्मे केसरी चन्द देश की आजादी के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित होकर आज़ाद हिंद फौज में शामिल हुये और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुये मात्र 24 वर्ष की अल्पायु में 3 मई 1945 को देश की आजादी के लिये खुशी-खुशी फांसी पर चढ़ कर अमर हो गये थे। समाज…

Read More

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित रेंजर्स ग्राउंड में अखिल गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित ‘कौथिग 2026’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी लोकसंस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराएं हमारी पहचान हैं। इनका संरक्षण करना और इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अखिल गढ़वाल सभा द्वारा ‘कौथिग’ जैसे आयोजनों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक…

Read More

लोकनाट्य ‘चक्रव्यूह’ में महाभारत के प्रसंगों के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, देशभर के कवियों और शायरों ने बांधा समां देहरादून । गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित विरासत महोत्सव-2026 में रविवार का दिन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। सुबह से ही मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया, वहीं आकर्षक सुपर बाइक रैली, पर्यावरण पर आधारित लोकनाट्य ‘चक्रव्यूह’ और शानदार कवि सम्मेलन ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। रविवार की शुरुआत 24 पुरानी मॉडल की मोटरसाइकिलों की भव्य रैली…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन, 2026 में ब्लॉक प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ की जाएगी। क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विकासखंड स्तरीय समिति में क्षेत्र पंचायत प्रमुख को सम्मिलित किया जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय क्षेत्रों में सम्मिलित करने की प्रक्रिया में संबंधित ग्राम पंचायत से विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री…

Read More

गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भाषा-संस्कृति के संरक्षण और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से आयोजित गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने गोरखा समाज को दशैं एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोरखा समाज की वीरता, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व है। गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष का गौरव है। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने, व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने और अराजक मंशा वाले तत्वों का जमावड़ा करार दिया। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की यह रैली त्योहारी सीजन में अराजकता फैलाने और देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जो लोग पिछले 15 साल से जनता को अपनी…

Read More

कल देहरादून में महारैली व सीएम आवास घेराव देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों का आंदोलन अब और मजबूत हो गया है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड (एनओपीआरयूएफ) की प्रदेश कार्यकारिणी की रविवार को लोक निर्माण विभाग संघ भवन, कचहरी परिसर में हुई बैठक में बताया गया कि 2 नवंबर को होने वाली प्रदेशव्यापी पेंशन आर-पार महारैली को 65 कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों का समर्थन प्राप्त हो चुका है। बैठक में आगामी महारैली और मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के…

Read More

मेडिकल सर्विस सेंटर, कोलकाता और AIDSO उत्तराखंड का संयुक्त आयोजन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना रहे मुख्य अतिथि देहरादून। रिस्पना नगर में मेडिकल सर्विस सेंटर, कोलकाता एवं ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) उत्तराखंड द्वारा एक सप्ताह तक चले निशुल्क चिकित्सा शिविर का आज समापन हुआ। इस शिविर में सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच, परामर्श और निशुल्क उपचार किया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सक डॉ. तरुण मंडल (हृदय रोग एवं मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. शैफाली राय (बाल रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. राजकुमार ने अपनी सेवाएं दीं। मेडिकल स्टाफ में सीनियर सिस्टर उन्नति चटर्जी, गौरव (NS), अर्पिता महतो, शमीम काजमी का…

Read More

एक से नौ नवंबर तक नहीं मिलेंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श सेवाएं, नए सॉफ्टवेयर की स्थापना के चलते लिया निर्णय देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराने वाली 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं एक से नौ नवंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के अनुसार नई कार्यदायी संस्था को हेल्पलाइन संचालन की जिम्मेदारी सौंपने और नया सॉफ्टवेयर स्थापित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हेल्पलाइन की सेवाएं 10 नवंबर 2026 से दोबारा शुरू होंगी। इस दौरान नागरिकों को 104 नंबर के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, परामर्श और अन्य संबंधित…

Read More