Author: Merouttarakhand News,  

देहरादून। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान 92 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें बुजुर्गों की प्रताड़ना, संपत्ति हड़पने, पेंशन में देरी और भूमि विवाद के मामले प्रमुख रहे। डीएम ने सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बेटे ने धोखे से हड़पी संपत्ति, 89 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई गुहारसमाधान दिवस में 89 वर्षीय राजन सूद ने शिकायत की कि उनके बेटे ने गिफ्ट डीड के जरिए धोखे से उनकी पूरी संपत्ति अपने नाम करा ली और देखभाल के नाम पर 15 लाख रुपये…

Read More

मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण पर जोर, पंचम बाल विधानसभा के बाल विधायक भी हुए शामिल देहरादून । अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसर और सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोग…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की नियुक्ति की घोषणा, पूर्व सांसद और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं बिसेन; सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई देहरादून। उत्तराखंड के राजभवन की जिम्मेदारी अब डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति से जुड़ी घोषणा के तहत उन्हें उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वह वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे। डॉ. बिसेन मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वह बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं और मध्य प्रदेश…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और प्री-SIR प्रक्रिया के दौरान नाम हटाए जाने के विरोध में सोमवार को देहरादून में विभिन्न सामाजिक, महिला, छात्र एवं जन संगठनों ने नागरिक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने वर्ष 2026 की SIR प्रक्रिया रद्द करने, हटाए गए नामों की बहाली और मताधिकार की सुरक्षा की मांग उठाई। सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ रहे मार्च को पुलिस ने रोक दिया। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और कई आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। उत्तराखंड इंसानियत मंच और उत्तराखंड महिला मंच के नेतृत्व में निकाला…

Read More

सर्वोच्च न्यायालय मार्च में हरीश रावत, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत समेत सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता शामिल, बाराखंबा रोड से निकला जुलूस नई दिल्ली । मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी में सर्वोच्च न्यायालय की ओर मार्च निकाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड से पहुंचे सैकड़ों नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग…

Read More

नंदकिशोर नौटियाल के नेतृत्व में 31 सूत्री मांगों को लेकर सत्याग्रह, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन बीरोखाल। क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर राज्य आंदोलनकारी नंदकिशोर नौटियाल के नेतृत्व में आयोजित सत्याग्रह में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। धुमाकोट से बीरोखाल पहुंचे धीरेंद्र प्रताप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने बीरोखाल को गड्ढे और बदहाल सड़कें दी हैं, जिसके लिए सरकार को माफ नहीं किया जा सकता। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि यह स्थिति सिर्फ बीरोखाल की नहीं, बल्कि पूरे राज्य की…

Read More

देहरादून। चुनावी धांधली, मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के विरोध में रविवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आईएसबीटी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पोखरियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं पूर्व पार्षद रमेश कुमार ‘मंगू’ के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची की निष्पक्षता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की…

Read More

फामा एग्जीबिशन की ओर से आयोजित विशेष प्रदर्शनी में विरासत, लग्जरी और उत्कृष्ट कारीगरी का संगम देहरादून । देहरादून में आज फामा (FaMa) एग्जीबिशन की ओर से आयोजित विशेष लग्जरी प्रदर्शनी ‘द हेरिटेज एडिट’ का भव्य शुभारंभ हुआ । वेलकमहोटल बाय ITC होटल्स, मधुबन में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि आनंद वर्धन द्वारा किया गया । इस अवसर पर वह प्रदर्शनी में शामिल प्रतिष्ठित ब्रांड्स के कलेक्शन का अवलोकन करती दिखी । ‘Where Legacies Come Together’ की थीम पर आधारित यह आयोजन परंपरा, शिल्पकला और आधुनिक लग्जरी को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करता है। ‘द…

Read More

देहरादून। अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में, आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा उत्तराखंड के अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन इंद्रामणी बडोनी चौक पर किया गया , कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने भी लिया हिस्सा लिया । शांतिपूर्ण चल रहें प्रदर्शन में कार्य करताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तिफे की मांग की और अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया, किन्तु पुलिस से विरोध कर रही प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर, आप प्रदेश…

Read More

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री नरेन्द्रनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नरेंद्रनगर में 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मां कुंजापुरी के चित्र…

Read More

देहरादून। राजधानी में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और देर रात तक हुड़दंग करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर 10 और 11 अक्टूबर की मध्यरात्रि को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में औचक छापेमारी की। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे 61 लोगों को पूछताछ और सत्यापन के लिए थाने लाया गया। पुलिस की कार्रवाई के…

Read More

पांच दिवसीय शरदोत्सव का लोक संस्कृति के रंगों के बीच समापन, स्थानीय कलाकारों को मिला मंच; पहाड़ी संगीत पर जमकर झूमे दर्शक, नई पीढ़ी में दिखा अपनी विरासत के प्रति उत्साह मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में 12 साल बाद आयोजित पांच दिवसीय शरदोत्सव की आखिरी शाम उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और पहाड़ी सुरों के नाम रही। पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागरों से लेकर लोक गायिका करिश्मा शाह और गायक रुहान भारद्वाज की शानदार प्रस्तुतियों तक, पूरे आयोजन में लोक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए और…

Read More

गुरुग्राम/नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविवार (11 अक्टूबर 2026) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया, बल्कि उनके गुरुग्राम स्थित घर से “किडनैप” किया गया। उन्होंने कहा, “I was not arrested or detained, I was KIDNAPPED।” राठी को शनिवार (10 अक्टूबर) सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हुई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने…

Read More

काठमांडू। नेपाल के गोरखा जिले में रविवार भोर के वक्त बूढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप ले लिया। तेज बहाव में करीब चार दर्जन आवासीय भवन, कई छोटे-बड़े पुल और अन्य जरूरी ढांचे बह गए। घटना के बाद प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को हटाना शुरू कर दिया और आसपास के इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया। प्रशासन ने जारी किया अलर्ट राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण की टीमों ने बाढ़ प्रभावित गांवों से निवासियों को बाहर निकाला और अन्य लोगों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को कहा। अभी तक किसी जनहानि की पुष्टि…

Read More

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना, पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक के भी आसार देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। कुछ पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। इसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। दूसरी ओर, प्रदेश के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने…

Read More

देहरादून । उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों की सुविधा के लिए रायपुर रोड स्थित दुल्हनी के गढ़वाल भ्रातृ मंडल के मां दुर्गा मंदिर में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी 5.0) शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई, ताकि उन्हें जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए बार-बार बैंक जाने की परेशानी से राहत मिल सके। आयोजन में भारतीय स्टेट बैंक के उप-प्रबंधक उमेश चंद्र जोशी ने सहयोग प्रदान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी ने…

Read More