
देहरादून। उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का दौर लगातार जारी है। आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के बड़े फेरबदल के अगले ही दिन शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक मशीनरी में बदलाव किया है। गुरुवार को जारी आदेश के तहत 24 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में प्रदेश के कई जिलों के डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर समेत विभिन्न जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को जिला प्रशासन से हटाकर अन्य विभागों और संस्थानों में जिम्मेदारी दी गई है।
नई व्यवस्था के तहत राजकुमार पांडे और अभय प्रताप सिंह को देहरादून में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। बृजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से टिहरी स्थानांतरित किया गया है, जबकि जयवीर सिंह को भी टिहरी में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। नैनीताल में शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा की तैनाती की गई है।
वहीं, अपर्णा ढोंडियाल को डोईवाला चीनी मिल का अधिशासी निदेशक बनाया गया है। मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवानंद को पौड़ी और कृष्णा त्रिपाठी को चमोली में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा भेजा गया है, जबकि चंद्रशेखर और अबरार अहमद को उत्तरकाशी में नई जिम्मेदारी मिली है।
इसी क्रम में कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को हरिद्वार में तैनाती दी गई है। रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून और सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही शासन ने 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। लगातार दूसरे दिन हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था के पुनर्गठन की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
स्थानांतरण की पूरी सूची नीचे देखें।




