Author: Merouttarakhand News,  

प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के दिये निर्देश देहरादून। प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के शीघ्र पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार ने आपदा मोचन निधि से 30 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। साथ ही सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आवंटित धनराशि का उपयोग शीघ्र करने कर मार्च 2027 तक उपयोगिता प्रमाण पत्र शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। सूबे में आपदा में क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों, चारदीवारी, खेल मैदान, शौचालय एवं अन्य परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य…

Read More

देहरादून। पंचम उत्तराखंड बाल विधानसभा 2026-27 के अंतर्गत सोमवार, 13 अक्टूबर को बाल मंत्रिमंडल के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में नवनिर्वाचित बाल मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कुमाऊँ विधानसभा क्षेत्र से चयनित कुंवर विनय जोशी को बाल मुख्यमंत्री, कुंवर कमल सिंह मटियाली को बाल स्पीकर तथा कुंवर प्रज्ञान पाण्डेय को बाल नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के लिए बाल मंत्रियों की नियुक्ति की गई। बाल मंत्रिमंडल में यह मिला दायित्व – सुश्री रिधिमा — बाल गृहमंत्री – सुश्री…

Read More

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों को भुगतान के लिए दर – दर के ठोकरें खाने को हुए मजबूर, ठेकेदारों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन हड़ताल। देहरादून। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून द्वारा एस डब्ल्यू एस एम कार्यालय इंदौर रोड देहरादून में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया है। संगठन के ठेकेदारों ने जल जीवन मिशन में किए गए कार्यों के भुगतान समय पर न होने की नाराजगी जताते हुए आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। देवभूमि जल शक्ति कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा” जल जीवन मिशन, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत कार्यरत ठेकेदारों…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वानिकी एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग के एम.एससी. वानिकी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अपने चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर हिमालयी पारिस्थितिकी, जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ट्रेकिंग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मार्ग में बिखरे प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर प्राकृतिक पर्यावास को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य संरक्षित क्षेत्रों में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति…

Read More

हरिद्वार में हुई बैठक में बाढ़ मैदान नियमावली, अग्निशमन विधेयक और विधानसभा सत्र बुलाने समेत कई प्रस्तावों पर लगी मुहर हरिद्वार । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार, आधारभूत ढांचे और जनहित से जुड़े 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए भर्ती संबंधी नई नियमावली, मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना, बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली और अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक समेत कई अहम निर्णय लिए गए। सेवामुक्त अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूटकैबिनेट…

Read More

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी को उत्तराखंड के स्वाभिमान और शौर्य पर हमला बताया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों पर इस तरह की टिप्पणियां देश के दुश्मनों जैसी सोच दर्शाती हैं। जोशी ने कहा कि डोभाल उत्तराखंड के वीर सपूत हैं, जिन्होंने पूरा जीवन राष्ट्र की सुरक्षा और एकता को समर्पित किया है। उन पर राहुल गांधी का तंज देवभूमि की जनभावनाओं का अपमान है। उनकी पहचान…

Read More

देहरादून। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा ने अनुसूचित जाति मोर्चा और युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ संरचना को मजबूत करते हुए लगातार तीसरी बार जनविश्वास जीतने के लिए काम करना होगा। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। केंद्र और राज्य सरकार अनुसूचित जाति समाज के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनका…

Read More

राज्य सरकार की समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर अग्निवीरों को लिखित तथा शारीरिक परीक्षा में छूट दिए जाने पर जताया आभार देहरादून। ‘उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद’ के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल (कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, एवं विशिष्ट सेवा मेडल) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सेवामुक्त अग्निवीरों के दोबारा रोजगार के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर लिखित तथा शारीरिक परीक्षा में छूट दिए जाने के निर्णय पर उनका आभार जताते हुए इसे अग्निवीरों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के इस…

Read More

लखनऊ। स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट ग्राउंड, लखनऊ में खेले गए रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई अंडर-19 को धूल चटा दी। उत्तराखंड की इस ऐतिहासिक जीत में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला, जहाँ टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर एक विशाल स्कोर (380 रन) खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई की मजबूत टीम भी अंत तक संघर्ष करती नजर आई, लेकिन पूरी टीम 46.5 ओवरों में 352 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत सधी हुई रही, लेकिन असली आंधी समरथ सेमवाल और…

Read More

हल्द्वानी। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट और कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 190 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनमें 95 बुप्रेनॉरफिन और 95 एविल इंजेक्शन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अदनान कुरैशी (23), पुत्र अयूब कुरैशी, निवासी लाइन नंबर-17, लाल मस्जिद के सामने, वार्ड नंबर-25, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। STF को नशे के अवैध कारोबार से जुड़े इनपुट मिलने के बाद कोतवाली बनभूलपुरा…

Read More

खेती में नवाचार, आय में विस्तार: एकीकृत कृषि मॉडल से प्रतिमाह लगभग 25 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहीं विजया देवी चमोली।जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी की प्रगतिशील एवं नवाचारी कृषक श्रीमती विजया देवी ने एकीकृत कृषि पद्धति अपनाकर आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की दिशा में उल्लेखनीय पहल की है। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से उन्होंने परंपरागत कृषि गतिविधियों को विविधीकृत करते हुए सब्जी उत्पादन, पुष्प उत्पादन, एग्रोफोरेस्ट्री और कीवी उत्पादन को एक ही कृषि मॉडल में शामिल किया है। इन विविध कृषि गतिविधियों के माध्यम से वह प्रतिमाह लगभग 25 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द समेटे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार विनोद कापड़ी की चर्चित फिल्म ‘पायर’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने भी शिरकत की और फिल्म देखी। हिंदी और मलयालम भाषाओं में बनी यह फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिमालय की मनमोहक वादियों में रची-बसी ‘पायर’ एक बुजुर्ग दंपति की प्रेम कहानी है, जिनकी दुनिया उनका छोटा-सा घर, पुरानी यादें और एक-दूसरे का साथ है। बेहतर…

Read More

देहरादून। नशे की लत के चलते जल्द पैसा कमाने के लालच में अपराध की ओर बढ़ने वाले आठ युवकों को दून पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में गिरफ्तार किया है। एक मामले में बिधौली स्थित बंद पड़े हॉस्टल से बेड व अलमीरा चोरी करने वाले चार आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि दूसरे मामले में पटेलनगर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में चोरी व छीनी गई संपत्ति तथा घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। हॉस्टल से बेड-अलमीरा चोरीपुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को रजत दुआ ने कोतवाली प्रेमनगर…

Read More

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशों के क्रम में नशा तस्करों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस ने सपेरा बस्ती में औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 800 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को थाना रायपुर पर गठित अलग-अलग टीमों ने सपेरा बस्ती में पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुलदीप पत्नी सोमवीर, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर, देहरादून…

Read More

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण और ग्राम्य विकास शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखंड में ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 315 सड़कों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे…

Read More

उत्तरकाशी।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जनपद मुख्यालय से लगभग 29 किलोमीटर दूरी पर स्थित चौरंगीखाल कस्बे से 3 किमी पैदल दूरी पर विद्यमान पौराणिक एवं प्राकृतिक धरोहर ‘नचिकेताताल’ के सर्वांगीण संवर्धन हेतु कार्ययोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। समुद्र तल से लगभग 2453 मीटर की ऊँचाई पर बाँज, बुरांस, खर्सू, मोरू, रई, मुरेंड तथा देवदार के सघन वनों के मध्य स्थित इस 200 मीटर लंबे, 30 मीटर चौड़े एवं 7 मीटर गहरे प्राकृतिक जलाशय का ऐतिहासिक महत्त्व है। जिलाधिकारी के निर्देशन में क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने पर…

Read More