मंडलायुक्त, पुलिस रेंज प्रभारी सहित सभी डीएम और पुलिस कप्तानों ने दिया विस्तृत प्रस्तुतीकरण, 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित उच्च स्तरीय दो दिवसीय समीक्षा बैठक का मंगलवार को समापन हो गया है। समीक्षा बैठक में दोनों मंडलायुक्त, पुलिस रेंज के प्रभारी, पुलिस स्टेट नोडल सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोग के प्रतिनिधिमंडल के सामने विस्तृत प्रस्तुतीकरण…
Author: Merouttarakhand News,
सड़कें ठीक होनी चाहिए, काम में खोट नहीं चलेगी, और जो अधिकारी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ़ कार्रवाई होगी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ लगभग चार घंटे की उच्चस्तरीय मैराथन बैठक की। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, जनसुविधाएं, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारी, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन कार्य, जिला योजना का क्रियान्वयन और हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। गृह सचिव, दोनों मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही…
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी विभागों को दिए मतदाता जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश, स्कूलों से गांवों तक चलाया जा रहा अभियान देहरादून । आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए देहरादून जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विगत निर्वाचनों में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इन बूथों पर आगामी विधानसभा चुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।…
देहरादून। देहरादून के पॉश इलाके में स्थित दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त छापेमारी के बाद जो सच सामने आया, वह किसी को भी झकझोर देने के लिए काफी है। जिस रेस्टोरेंट में VVIP और गणमान्य अतिथियों का आना-जाना लगा रहता है, वहां खुलेआम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। औचक निरीक्षण के दौरान रसोईघर से लेकर स्टोर रूम तक गंदगी का साम्राज्य मिला, जहां सड़ी-गली सब्जियों के बीच कॉकरोच और चूहे बेखौफ घूम रहे थे। हालात इतने भयावह थे कि अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते…
देहरादून। प्रदेशभर में आगामी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 15 और 16 अक्टूबर को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम में होने वाले इस बदलाव का असर प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। मौसम निदेशक डॉ.सी.एस. तोमर ने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को गढ़वाल और 16 अक्टूबर को कुमाऊं आपके कुछ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल…
400 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, संदिग्धों से पूछताछ के लिए पुलिस ने 11 लोगों को थाने बुलाया देहरादून । राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मंगलवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आदर्श कॉलोनी, रिंग रोड सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में 400 से अधिक बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान किरायेदारों और घरेलू नौकरों…
रायपुर में खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4,250 रुपये का जुर्माना वसूला देहरादून । सड़क किनारे और वाहनों में बैठकर खुलेआम शराब पीना 17 लोगों को भारी पड़ गया। देहरादून के रायपुर क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 17 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने पहुँचाया। यहां सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 4,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने सभी को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत भी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश…
देहरादून । ग्राफिक एरा में छात्र पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के एआई आधारित समाधान खोजने में जुट गए हैं। इसके लिए 24 घंटे की हैकाथॉन शुरू हो गई है। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘एआई-टूरिज्म हैकाथॉन’ नाम से 24 घंटे की हैकाथॉन का आयोजन किया गया। हैकाथॉन के उद्घाटन समारोह में प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की अहम भूमिका है। यहां उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से…
देहरादून। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने जेएनयू प्रकरण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में महिला सम्मान की बातें सिर्फ दिखावा हैं, जब अपने नेताओं पर गंभीर आरोप लगते हैं तो राहुल गांधी मौन धारण कर लेते हैं। यही कांग्रेस की कथनी-करनी का अंतर है। उन्होंने कहा कि जेएनयू में छात्राओं से अच्छे ग्रेड के बदले यौन संबंध की मांग के गंभीर आरोपों से घिरे कांग्रेस सांसद एवं प्रोफेसर बिमोल अकोइजम के मामले में राहुल गांधी की चुप्पी सवाल खड़े करती है। एक तरफ राहुल पितृसत्ता के खिलाफ लड़ने और…
लेखक – वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पंत दिल्ली में धरना देना है तो अब जंतर-मंतर भूल जाइए! दिल्ली पुलिस के 11 अक्टूबर 2026 के आदेश के मुताबिक, जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाकर रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को विकल्प बनाया गया है। यानी अब विरोध की तैयारी के साथ जगह और वहाँ तक पहुँचने का हिसाब भी रखिए। व्यवस्था बदलने का अधिकार प्रशासन के पास है। सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था के तर्क भी अपनी जगह हैं। लेकिन सवाल यह है कि व्यवस्था बनाते समय उस आम आदमी के बारे में कितना सोचा…
हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन, पहले दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘पाइरेक्सिया’ का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने संयुक्त रूप से पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन किया। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही और विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटका व पान मसाले पर पूरे राज्य में 1 वर्ष के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को इसका विधिवत सरकारी आदेश जारी कर दिया गया है। यह प्रतिबंध आदेश निर्गत होने की तारीख यानी 13 अक्टूबर 2026 से लेकर अगले एक वर्ष तक पूरे राज्य में प्रभावी रहेगा। सरकारी आदेश व पत्रांक संख्या का विवरणकार्यालय आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड (डांडा लखौंड, सहस्रधारा रोड, देहरादून) द्वारा जारी आदेश संख्या: एफ०डी०ए०…
देहरादून। कथित वोट चोरी और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री और युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के नाम पर देश भर से लगभग…
विकास कार्यों के लिए नहीं होगी धन की कमी कहा, पौराणिक स्थल को जोड़ा जाएगा तीर्थाटन सर्किट से पौड़ी/देहरादून। जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौराणिक एवं धार्मिक स्थल ताराकुंड को पर्यटन और तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात सहित सैकड़ों ग्रामीण पदयात्रा कर ताराकुंड पहुंचे। उन्होंने मां तारा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आचार्य डॉ. शिव चरण नौडियाल ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। मंदिर परिसर में आयोजित खुली चर्चा के…
31 में से 18 वाहन हटाने का फैसला, प्रशासनिक खर्चों पर लगाम लगाकर जनहित के कार्यों के लिए संसाधन बचाने पर जोर देहरादून। नगर निगम देहरादून में अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने के लिए नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने सख्त रुख अपनाया है। निगम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उपयोग के लिए अनुबंध पर संचालित 31 वाहनों में से 18 वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से नगर निगम को सालाना लगभग डेढ़ करोड़ रुपये तक की बचत होने की संभावना है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक खर्चों की समीक्षा कर अनावश्यक व्यय…
जिलेवार आवंटित बजट से छात्रों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं खेलों के आयोजन, खिलाडियों के भोजन व यात्रा पर खर्च होगी धनराशि देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिये राज्य सरकार ने 2.50 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। जनपदवार आवंटित बजट खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाडियों के भोजन, यात्रा तथा खेल सुविधाओं पर खर्च किया जायेगा। साथ ही गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों के व्यय बिलों के भुगतान का भी बजट में प्रावधान किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक…
















