
देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आर्येंद्र शर्मा ने आज देहरादून स्थित एक प्रसिद्ध बुक शॉप से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा लिखित नई पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रतियां खरीदीं।
इस अवसर पर आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी की यह पुस्तक उनके जीवन के अनुभवों, संघर्षों, पारिवारिक रिश्तों, त्याग और भारत के साथ उनके गहरे जुड़ाव की भावनात्मक यात्रा को प्रस्तुत करती है। पुस्तक में उनके जीवन और व्यक्तित्व के ऐसे कई पहलुओं को जानने का अवसर मिलेगा, जो आमतौर पर सार्वजनिक जीवन में सामने नहीं आ पाते।
उन्होंने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को सोनिया गांधी के व्यक्तिगत जीवन, विचारों और जीवन यात्रा को करीब से समझने का अवसर प्रदान करेगी। साहित्य और राजनीति में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक निश्चित रूप से विशेष महत्व रखती है।



