Author: Merouttarakhand News,  

विरोध करो तो गुंडई! आखिर इन पर लगाम लगाएगा कौन? देहरादून। सवारियां उठाने की होड़, प्रेशर हॉर्न का आतंक, मनमानी ब्रेकिंग और विरोध करने पर गुंडई! सवाल सिर्फ बस चालकों का नहीं, उस व्यवस्था का भी है जो हादसे का इंतजार करती दिखाई देती है। देहरादून की सड़कों पर इन दिनों सिटी बसों को देखकर कई बार लगता है कि ये सार्वजनिक परिवहन के साधन हैं या सड़क पर दौड़ते हुए ऐसे विशेषाधिकार प्राप्त वाहन, जिनके लिए यातायात के नियम शायद किसी दूसरी दुनिया में बनाए गए हैं। इनके कुछ चालकों की ड्राइविंग देखकर तो ऐसा लगता है मानो सड़क…

Read More

देहरादून। लोक भवन में आज लोक भवन के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्मिकों और उनके परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी कार्मिकों और उनके परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया तथा लोक भवन में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के पीछे वहां कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान होता…

Read More

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकास खंड की ग्राम पंचायत क्यूड़ी में प्रधान पद के उपचुनाव का नतीजा आ गया है। नीता देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी आशा देवी को 67 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सुरेश शाह के अनुसार, प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए दो मतदान स्थल बनाए गए थे। कुल 652 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में नीता देवी को 354 और आशा देवी को 287 मत मिले, जबकि 11 मत निरस्त घोषित किए गए।

Read More

टी-20 लीग में खेल और मनोरंजन का संगम, कलाकारों व उभरती प्रतिभाओं को भी मिलेगा मंच; नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देगी प्रतियोगिता देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में खेल और मनोरंजन को एक मंच पर लाने की पहल के तहत नॉर्दर्न आर्टिस्ट क्रिकेट चैंपियंस लीग (NACL-2026) का आयोजन 26 से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली इस टी-20 प्रतियोगिता में उत्तर भारत की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के मुताबिक, लीग का उद्देश्य क्रिकेट प्रतिभाओं को अवसर देने के साथ मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों और खिलाड़ियों को एक साझा…

Read More

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को पीसीपीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी, नए मतदाताओं से पंजीकरण कराने की अपील देहरादून। बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच, सामाजिक जागरूकता और भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक लगाकर ही लिंगानुपात में संतुलन स्थापित किया जा सकता है। इसके लिए युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। यह बात जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा…

Read More

एक्टिविस्ट योगिता भयाना का भी मिला साथ नई दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता नई दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना भी उनके साथ मौजूद रहीं। परिजनों ने भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त करने के फैसले को रद्द करने तथा मामले की सीबीआई जांच तेज करने की मांग की है। क्या है मांग अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने आरोप लगाया कि हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ की भूमिका की जांच नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि परिवार…

Read More

देहरादून। घट्टीखोला, गाजियावाला स्थित आदिशक्ति मां कालिका मंदिर के स्थापना दिवस पर सोमवार को माता की चौकी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुँचे और मां कालिका के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर जोशी ने मंदिर के लिए 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां भगवती के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना के पर्व पर सभी को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि मां चंद्रघंटा सौम्यता और विनम्रता की प्रतीक हैं।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूनम देवी रेग्मी, पूर्व प्रधान लीला शर्मा,…

Read More

देहरादून में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत की मौजूदगी में नए नेताओं ने ली सदस्यता देहरादून । उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कर अपने संगठन को मजबूती देने की कोशिश की है। बुधवार को देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और पूर्व सैन्यकर्मियों सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव…

Read More

FDA की छापेमारी में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, जांच के लिए 10 खाद्य नमूने लिए गए आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर कार्रवाई, सुधार होने तक संबंधित मेस-कैफेटेरिया बंद रखने के आदेश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FDA) की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर देहरादून और विकासनगर क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों के मेस एवं…

Read More

कैबिनेट के तीन अहम फैसले: 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का उत्पादकता आधारित बोनस, सामाजिक सहायता योजनाएं पांच साल तक जारी रहेंगी नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए 78 दिन का उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) देने की मंजूरी दी है। इस फैसले से करीब 11.40 लाख रेलकर्मियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बोनस के साथ दिव्यांगता पेंशन के पात्रता नियमों में बदलाव और राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का भी निर्णय लिया गया। रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने…

Read More

देहरादून। तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट, फ्लेवर्स ऑफ होमशेफस एवं सोलफिट की ओर से जुलाई माह में आयोजित मैंगो पिकल मिक्सिंग रिकॉर्ड अटेम्प्ट में भाग लेने वाली महिलाओं कि कोर टीम को आज सम्मानित किया गया। नगर निगम देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट और मेडल प्रतिभागी महिलाओं को प्रदान किए गए। इस उपलब्धि ने महिलाओं की सामूहिक भागीदारी, पारंपरिक भारतीय खानपान और महिला सशक्तिकरण की भावना को एक नई पहचान दी। जुलाई 2026 में आयोजित मैंगो फेस्ट के अंतर्गत पारंपरिक भारतीय अचार बनाने की प्रक्रिया को केंद्र में रखते हुए इस…

Read More

‘द वेडिंग एडिट’ थीम पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी में शादी की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे फैशन, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल और वेडिंग सेवाओं से जुड़े कई विकल्प देहरादून।फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड ने आज दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने वार्षिक प्रमुख आयोजन ‘फ्लो बाज़ार 2026 – द वेडिंग एडिट’ की घोषणा करी। दो दिवसीय यह प्रदर्शनी 16 और 17 अक्टूबर को देहरादून में माल्सी स्थित द सॉलिटेयर फार्म्स में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। इसमें फैशन, ज्वेलरी, ब्यूटी, लाइफस्टाइल, गिफ्टिंग, वेडिंग सर्विसेज…

Read More

देहरादून/ऋषिकेश: अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम को मुखबिर की सूचना पर गढ़ी श्यामपुर के पास एक चार पहिया वाहन हुंडई क्रेटा (कार संख्या DL 4CAZ 9073) से अवैध शराब का परिवहन करते हुए 10 पेटी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 100 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की एवं 24 बोतल बडवाइजर बियर शामिल है। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाई में बरामद शराब की बोतलों पर चस्पा लेबल पर…

Read More

केदारनाथ।देवभूमि केदारनाथ धाम से पत्रकार पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय पत्रकार दिनेश सिंह पर क्षेत्र में आश्रम बनाकर रह रहे तथाकथित साधु ललित महाराज ने डंडे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में पत्रकार का हाथ बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में रोष फैल गया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। क्या है पूरा मामलापीड़ित पत्रकार के अनुसार, वह केदार सभा और मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारियों व स्थानीय खबरों को लगातार जनता तक पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि उनका आरोपी बाबा…

Read More

धुमाकोट में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर साधा निशाना, बोले—टूट गए उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सपने धुमाकोट। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा सरकार के खिलाफ राजनीतिक बदलाव का आह्वान करते हुए कहा, “तख्त बदल दो, ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो।” धुमाकोट में आयोजित विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी और चंदा चोरी के आरोप लगाए। साथ ही प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और बदहाल सड़कों को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए। धीरेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार से जनता का विश्वास…

Read More

गणेश गोदियाल बोले—भाजपा ने उत्तराखंड और उत्तराखंडियत को ललकारा, चुनौती स्वीकार नहीं देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और भाजपा के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने मंगलवार को गांधी पार्क में एक घंटे का मौन व्रत रखा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तथा मामले से जुड़े सवालों का निष्पक्ष जांच के माध्यम से समाधान करने की मांग उठाई। मौन व्रत के बाद गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता…

Read More