25 से अधिक विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के 75 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा, 22 भारतीय भाषाओं में डिजिटल पुस्तकें विकसित करने पर जोर श्रीनगर (गढ़वाल) । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) के चौरास परिसर स्थित अकादमिक गतिविधि केंद्र में भारतीय भाषाओं में पुस्तक लेखन के लिए शिक्षकों की क्षमता संवर्धन विषय पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की भारतीय भाषा समिति के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में उत्तराखंड के 25 से अधिक विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कुल 75 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के…
Author: Merouttarakhand News,
प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया के नेतृत्व में प्रदर्शन, कथित वीआईपी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर जताया कड़ा विरोध देहरादून। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के माता-पिता की दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया के नेतृत्व में सीबीआई कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, उसके माता-पिता के साथ न्याय सुनिश्चित करने और मामले से जुड़े कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी ने दुष्यंत गौतम को…
रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत को मतदान एवं मतगणना कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वर, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित चुनाव में लगने…
21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर, स्वास्थ्य जांच के साथ दिव्यांगजनों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं देहरादून। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराने तथा उन्हें आवश्यक प्रमाणपत्र एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ अशीष चौहान के निर्देशों पर जनपद देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन के लिए आय प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाने तथा सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण एवं परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री दिव्याशा योजना के अंतर्गत…
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों की पड़ताल शुरू, होमस्टे संचालकों ने स्पष्ट नीति और वन टाइम सेटलमेंट की उठाई मांग मसूरी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मसूरी में आवासीय भवनों के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सर्वे तेज कर दिया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, 200 से अधिक प्रतिष्ठान जांच के दायरे में आ सकते हैं। इस कार्रवाई से होटल, रेस्तरां, होमस्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएनबी) संचालकों के बीच चिंता बढ़ गई है। प्राधिकरण की टीमें स्वीकृत भवन मानचित्रों और मौके पर भवनों के वास्तविक उपयोग का…
मुख सचिव ने जल जीवन मिशन से जुड़े हुए ठेकेदारों के बकाया राशि जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के ठेकेदारों से जल्द मिलेंगे मुख्यमंत्री। देहरादून। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत आज एस डब्ल्यू एस एम कार्यालय इंदर रोड में ठेकेदारों द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहा। ठेकेदारों द्वारा आज सचिवालय कूच करने की योजना थी परंतु शासन द्वारा ठेकेदारों को यह संदेश दिलाया गया कि संगठन के चुने गए पांच सदस्यों को सचिवालय बुलाया जाए और उनके साथ सचिव रणवीर सिंह चौहान बैठक करेंगे…
इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका गांधी ने परिवार से की मुलाकात; दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति रद्द करने और कथित वीआईपी एंगल की जांच की मांग तेज नई दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और कथित वीआईपी कनेक्शन की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर हुआ प्रदर्शन बुधवार देर रात तनावपूर्ण स्थिति में पहुंच गया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान अंकिता के माता-पिता, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और कई अन्य विपक्षी नेताओं व प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में अंकिता के माता-पिता को छोड़ दिया गया, जबकि कई…
पुरानी पेंशन बहाली के लिए 2 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे कर्मचारी, भूख हड़ताल की चेतावनी देहरादून। । पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF), उत्तराखंड ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने सीता स्वयंवर के अवसर पर आयोजित जनक दरबार में महाराज जनक के समक्ष कार्मिकों के सुरक्षित भविष्य और सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सम्मानजनक बुढ़ापे और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। संगठन ने 2 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री आवास घेराव का आह्वान करते…
गणेश गोदियाल ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अंकिता भंडारी के माता-पिता की मुहिम को मजबूती देने की अपील की देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने सिक्किम के राज्यपाल पद पर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति का विरोध करते हुए पार्टी के सभी संगठनात्मक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रदेशव्यापी अभियान चलाने का आह्वान किया है। उन्होंने जिला, ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर कैंडल मार्च एवं मशाल जुलूस आयोजित करने के साथ ही लोगों से इस अभियान के समर्थन में दीपक प्रज्वलित करने की…
देहरादून। नवरात्र, धनतेरस, दीपावली, शहीद दिवस एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले वीआईपी/वीवीआईपी कार्यक्रमों तथा बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षकों, अग्निशमन अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। देर रात तक चली बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। बाजारों में बढ़ेगी पुलिस की निगरानीएसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि त्योहारी सीजन में पूर्व में चिन्हित चेकिंग पॉइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर प्रभावी…
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हर स्तर पर त्वरित, संवेदनशील और जिम्मेदाराना कदम उठाए हैं। कांग्रेस के आरोपों को दुर्भावना और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए भट्ट ने कहा कि इस संवेदनशील मामले को सरकार ने शुरू से ही गंभीरता से लिया। भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी निर्देश के क्रम में घटना सामने आने के 24 घंटे के…
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश प्रभारी का मिला भाजपा विधानसभा विस्तारकों , प्रभारियों को मार्गदर्शन ! देहरादून। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, प्रदेश सह प्रभारी, मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विधानसभा विस्तारकों एवं विधान सभा प्रभारियों को चुनावी रणनीतिक एवं सांगठनिक मार्गदर्शन दिया है। काशीपुर में सम्पन्न इस कार्यशाला में अलग अलग सत्रों में वक्ताओं द्धारा विभिन्न संगठनिक, राजनीतिक, रणनीतिक और चुनावी संरचना का विस्तृत प्रशिक्षण देकर उन्हें चुनावी क्षेत्रों में उतारा है। आगामी चुनावों के दृष्टिगत विस्तारकों एवं प्रभारियों की यह दो दिवसीय कार्यशाला आज सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न सत्रों में राष्ट्रीय महामंत्री श्री बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं…
द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से उठाने का संकल्प देहरादून । उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रांतीय द्विवार्षिक निर्वाचन में श्री नन्दलाल जोशी को एक बार फिर निर्विरोध प्रदेश महामंत्री निर्वाचित किया गया। उनके पुनः निर्विरोध निर्वाचन से जल संस्थान के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ कर्मचारियों के हितों, अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। निर्वाचन के दौरान सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।…
रायपुर क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में चला अभियान, 25 लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया; किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वालों पर भी कार्रवाई देहरादून। देहरादून में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को रायपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान पुलिस ने 295 किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले 15 भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों…
रायपुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, सड़क किनारे और गाड़ियों में शराब पीने वालों पर चला अभियान; 11,250 रुपये जुर्माना वसूला देहरादून । सार्वजनिक स्थानों को शराबखाना बनाने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्ती दिखाई है। रायपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने खुले में, सड़क किनारे और वाहनों में बैठकर शराब पीने वाले 20 लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ के बाद सभी को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई और पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने…
विरोध करो तो गुंडई! आखिर इन पर लगाम लगाएगा कौन? देहरादून। सवारियां उठाने की होड़, प्रेशर हॉर्न का आतंक, मनमानी ब्रेकिंग और विरोध करने पर गुंडई! सवाल सिर्फ बस चालकों का नहीं, उस व्यवस्था का भी है जो हादसे का इंतजार करती दिखाई देती है। देहरादून की सड़कों पर इन दिनों सिटी बसों को देखकर कई बार लगता है कि ये सार्वजनिक परिवहन के साधन हैं या सड़क पर दौड़ते हुए ऐसे विशेषाधिकार प्राप्त वाहन, जिनके लिए यातायात के नियम शायद किसी दूसरी दुनिया में बनाए गए हैं। इनके कुछ चालकों की ड्राइविंग देखकर तो ऐसा लगता है मानो सड़क…
















