स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया शिविर का शुभारंभ, गुजरात से पहुंचे नौ विशेषज्ञ हृदय रोग चिकित्सकों ने की मरीजों की जांच दून अस्पताल के चिकित्सकों और 11 नर्सिंग स्टाफ ने भी दी सेवाएं, आरबीएसके के माध्यम से हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को भी मिला उपचार परामर्श देहरादून। श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखंड की ओर से रविवार को रायपुर स्थित साईं ग्रेस एकेडमी-5 इंटरनेशनल में विशाल निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने संयुक्त…
Author: Merouttarakhand News,
उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक विरासत के संरक्षण का किया आह्वान, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर 3 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी, रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि राज्य में बढ़ते रोजगार के अवसरों का प्रमाण : धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी आत्मा भी है। लोकभाषाएं, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, मेले और पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। इन परंपराओं को संरक्षित रखना और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। मुख्यमंत्री शनिवार को…
‘वक़्त के पन्नों पर हमारी कहानी’ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने मनुष्य और समय के बीच के रिश्ते को सुंदरतापूर्वक दर्शाया। देहरादून। समर वैली विद्यालय परिसर में दिनांक 1 नवंबर, 2026 को 32वां वार्षिक स्थापना दिवस समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा वातावरण बनाया कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शांतनु बिष्ट ,उद्योग मित्र के सदस्य, उपस्थित रहे। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने वातावरण को उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। ‘वक़्त के पन्नों पर हमारी कहानी’ नाटक के माध्यम…
बसंत विहार में कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़, पार्टी ने हजारों लोगों के शामिल होने का किया दावा टिकट की घोषणा के बाद समर्थकों ने निकाली रैली, आतिशबाजी कर मनाया जश्न देहरादून । आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने देहरादून की कैंट विधानसभा सीट से नवीन बिष्ट को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को बसंत विहार स्थित रॉयल इन पैलेस वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तराखंड प्रभारी महेंद्र यादव ने उनके नाम की घोषणा की। इस दौरान पार्टी ने बड़ी संख्या में…
विकासनगर। जिला बदर किए जाने के आदेश का उल्लंघन कर निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले देहरादून लौटने के आरोप में विकासनगर पुलिस ने राहुल कश्यप (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट ने 4 मई 2026 को राहुल को गुंडा अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया था। इसके बावजूद वह अवधि पूरी होने से पहले जिले में रह रहा था। पुलिस ने उसे मलूकावाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र के बाहर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने राहुल के खिलाफ विकासनगर कोतवाली में मुकदमा संख्या 336/2026, धारा 3(1)/10, गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970…
देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 08 सालावाला के गंगा ग्रीन वैली में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ₹181.74 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन कार्यों के अंतर्गत सालावाला के आंतरिक मार्गों एवं नालियों का निर्माण और सुधारीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता, राहुल गांधी के समर्थन में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प देहरादून । दिल्ली में रविवार को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर रैली में भागीदारी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस का बड़ा जत्था महारैली में शामिल हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान…
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में उत्तराखंड से हजारों कांग्रेसजनों एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस विशाल भागीदारी के लिए उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचे सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया। गणेश गोदियाल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा इंडिया गठबंधन के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस महारैली ने केंद्र की भाजपा…
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर जारी हुई सूची, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य देहरादून । उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने शुक्रवार को जिला अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार नई टीम घोषित की गई है। अभिनव थापर ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से…
मोथरोवाला में टिहरी विस्थापितों की जमीन का सौदा कराने का दिया था झांसा, रजिस्टर्ड पावर ऑफ अटॉर्नी और एग्रीमेंट के जरिए ठगी का आरोप देहरादून। राजधानी देहरादून में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर 25 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मोथरोवाला क्षेत्र में टिहरी विस्थापितों की जमीन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में टिहरी गढ़वाल निवासी महावीर पडियार, मनोहर लाल समेत अन्य लोगों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि रजिस्टर्ड पावर ऑफ अटॉर्नी और रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिए पीड़ित…
ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : अनिल गुप्ता छोटी से छोटी गिफ्टिंग से लेकर प्रीमियम गिफ्टिंग तक के विकल्प एक ही छत के नीचे, 59 रुपये से शुरू हो रही गिफ्टिंग रेंज बीकानेर की मिठाइयां, मेरठ की मशहूर गजक, उत्तराखंड की बाल मिठाई और प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स बने आकर्षण का केंद्र देहरादून । दीपावली के त्योहार पर खरीदारी को यादगार बनाने और ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड की अग्रणी रिटेल चेन सुविधा सुपरमार्केट ने अपना बहुप्रतीक्षित ‘बिग दिवाली मेला’ शुरू किया है। इस विशेष आयोजन…
डॉ. हरक सिंह रावत का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन, कर्नल अजय कोठियाल और पार्षद सुमेंद्र बोहरा समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे देहरादून । वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले के दूसरे दिन शनिवार को पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों और अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। महोत्सव में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी पहुंचे।…
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने पश्चिम बंगाल से आए प्रतिनिधियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र श्रीनगर गढ़वाल / देहरादून। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत आयोजित ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का भव्य वैलिडेटरी सेशन (समापन समारोह) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री (भारत सरकार) डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल से आए युवा डेलिगेट्स, जिन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न सांस्कृतिक, भौगोलिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया, उन्हें मुख्य अतिथि डॉ. निशंक के कर-कमलों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जनभागीदारी का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की नई पहचान केवल वर्दी और प्रतीकों का परिवर्तन नहीं, बल्कि बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नए गौरव चिह्न जिम्मेदारी का भी बोध कराते…
कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में लगभग 30 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस अहमद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग की ओर से आयोजित विदाई समारोह में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और रईस अहमद के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने में प्रत्येक कार्मिक की…
स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने धौरण रोड स्थित आईटी पार्क क्षेत्र तथा सहस्त्रधारा रोड के विभिन्न स्थानों पर नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्वीकृत मानचित्रों से विचलन कर भवन निर्माण करने और बिना मानचित्र स्वीकृति के दुकानें बनाने के मामले…
















