
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर जारी हुई सूची, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य
देहरादून । उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने शुक्रवार को जिला अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार नई टीम घोषित की गई है।
अभिनव थापर ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया राजनीतिक संवाद और जनसंपर्क का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में जिला स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी कि वे कांग्रेस के चुनावी अभियान को घर-घर तक पहुंचाएं और पार्टी की विचारधारा एवं उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेगी तथा प्रदेशभर में कांग्रेस के सोशल मीडिया अभियान को नई गति देगी।
जिला अध्यक्षों की सूची निम्नवत है :




