Author: Merouttarakhand News,  

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने पश्चिम बंगाल से आए प्रतिनिधियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र श्रीनगर गढ़वाल / देहरादून। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत आयोजित ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का भव्य वैलिडेटरी सेशन (समापन समारोह) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री (भारत सरकार) डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल से आए युवा डेलिगेट्स, जिन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न सांस्कृतिक, भौगोलिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया, उन्हें मुख्य अतिथि डॉ. निशंक के कर-कमलों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जनभागीदारी का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की नई पहचान केवल वर्दी और प्रतीकों का परिवर्तन नहीं, बल्कि बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नए गौरव चिह्न जिम्मेदारी का भी बोध कराते…

Read More

कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में लगभग 30 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस अहमद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग की ओर से आयोजित विदाई समारोह में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और रईस अहमद के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने में प्रत्येक कार्मिक की…

Read More

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने धौरण रोड स्थित आईटी पार्क क्षेत्र तथा सहस्त्रधारा रोड के विभिन्न स्थानों पर नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्वीकृत मानचित्रों से विचलन कर भवन निर्माण करने और बिना मानचित्र स्वीकृति के दुकानें बनाने के मामले…

Read More

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया आॅनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून। सूबे में तकनीकी शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने तथा युवाओं को आधुनिक व रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को लेकर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज 17 करोड़ की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, आमवाला, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 963.45 लाख की लागत से बनने वाले एकेडमिक भवन का शिलान्यास किया साथ ही…

Read More

गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग, सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग किया। महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गोर्खाली समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिली। मेले में गोर्खाली समाज के पारंपरिक खानपान और पहनावे के साथ ही देशभक्ति, गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं नेपाली संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी…

Read More

देहरादून । कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने केंद्र एवं राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने नवम्बर माह में प्रस्तावित टी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में हनी पॉलिसी की लॉन्चिंग और सीएम समृद्धि योजना के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों…

Read More

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजपुर में पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित जनसमूह को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रेम, सौहार्द आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और परस्पर सहयोग से ही देश एवं प्रदेश विकास और प्रगति के पथ…

Read More

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में शनिवार को खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गुलजार रहे। क्रिकेट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज ने क्रिकेट बालिका वर्ग और बास्केटबॉल बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। वहीं, वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर की टीमों ने जीत दर्ज की।कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई बैंक, पथरी बाग शाखा के मैनेजर हिमांशु रावत ने दीप प्रज्ज्वलित…

Read More

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित खेलोत्सव में शुक्रवार को शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले खेले गए। टेबल टेनिस बालिका एकल वर्ग में प्रियंशी, युगल वर्ग में तेंजिन नाइदोन, तंजिंग बागमो, बैडमिंटन के बालक एकल वर्ग में अभिषेक गौड़, युगल वर्ग में आदित्य, तनिष्क की जोड़ी ने बाजी मारी।कार्यक्रम का शुभारंभ खेलोत्सव अध्यक्ष डॉ. पुनीत ओहरी, सचिव एसपी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शतरंज के बालिका वर्ग में संजना ने अस्मिता को हराया। बालक वर्ग में आयुष पटेल ने सचिन को पराजित किया। टेबल टेनिस के बालिका एकल वर्ग में प्रियंशी आर्य ने अंशिका…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज़ | देहरादून देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में देर रात नयागांव के पास सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में देर रात नयागांव के पास सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए…

Read More

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात 60 उपनल सफाई कर्मचारी समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। शनिवार सुबह से कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचे, जिससे आईपीडी बिल्डिंग में सफाई व्यवस्था काफी प्रभावित हुई। कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल के अन्य विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। वर्तमान में उन्हें प्रतिमाह केवल 10 से 12 हजार रुपये वेतन मिल रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, पहले प्राचार्या के साथ हुई बैठक में मांग पूरी…

Read More

दिल्ली / देहरादून। एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित PVSM AVSM VM VSM ने 31 अक्टूबर 2026 को 29वें ‘चीफ ऑफ द एयर स्टाफ’ के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने एयर चीफ मार्शल AP सिंह, PVSM AVSM का स्थान लिया है, जो देश की 42 वर्षों तक विशिष्ट सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के पूर्व छात्र, एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित 06 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए थे। चार दशकों के अपने करियर के दौरान, एयर चीफ को ऑपरेशंस (संचालन), फ्लाइट टेस्टिंग, क्षमता विकास और जॉइंट स्टाफ असाइनमेंट जैसे…

Read More

सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा पर फतवे से भड़के, कट्टरपंथियों को लताड़ा देहरादून। अभिनेत्री सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा को लेकर उठ रहे सवालों और फतवे जारी किए जाने की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि धर्मपरायण होना और कट्टर होना दो अलग-अलग बातें हैं। किसी व्यक्ति की आस्था पर सवाल उठाना या उसे किसी धार्मिक स्थल पर जाने से रोकना उचित नहीं है। कट्टरपंथिता समाज और देश को किस दिशा में ले जाएगी, इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। हरदा ने इंटरनेट…

Read More

देहरादून । घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल बचाने और अतिरिक्त बिजली बेचने की राह अब आसान होगी। उपभोक्ताओं को पीपीए और नेट मीटरिंग की कागजी प्रक्रिया के लिए बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने डिजिटल अनुबंध को कानूनी मान्यता दे दी है।उत्तराखंड में छतों पर सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली पाने और बिजली विक्रेता बनने का सपना देख रहे आम उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। मुफ्त बिजली योजना के तहत अब उपभोक्ताओं को कागजी पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) और नेट-मीटरिंग के जटिल कागजी औपचारिकताओं के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड…

Read More

देहरादून । ग्राफिक एरा में छात्रों को फूड टेक्नोलॉजी, न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के अवसरों की जानकारी दी गई। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में न्यूट्रीशन क्षेत्र में करियर के अवसरों पर विशेष काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। समापन सत्र में मेदांता – द मेडिसिटी, गुरुग्राम की जनरल मैनेजर एवं चीफ डायटीशियन डॉ. संध्या पांडे ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के उपचार में क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। मरीज की बीमारी, स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की जरूरतों के अनुसार डाइट प्लान तैयार करना, पोषण संबंधी कमियों की पहचान करना और…

Read More