Author: Merouttarakhand News,  

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में ‘सेवा, समर्पण और नवाचार के पांच वर्ष’ शीर्षक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। लोक भवन सूचना परिसर द्वारा तैयार यह पुस्तक राज्यपाल के पांच वर्षों के कार्यकाल, प्रमुख पहलों और उपलब्धियों पर आधारित है। राज्यपाल ने 15 सितंबर, 2026 को उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में पांच वर्ष पूर्ण किए हैं। पुस्तक में उनके प्रेरणादायक विचारों, विभिन्न मिशनों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं आधुनिक तकनीक, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहलों को चित्रों और विवरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।…

Read More

दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट में मिली सड़ी-गली सब्जियां, बासी चावल और कॉकरोच-चूहों की मौजूदगी से खाद्य सुरक्षा की खुली पोल, 14 दिन का इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं – विनय शंकर पांडेय देहरादून। आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) आयुक्त विनय शंकर पांडेय के दिशा-निर्देशों में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में…

Read More

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री महाराज ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉ. बिसेन को उत्तराखंड जैसे महत्वपूर्ण राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया जाना हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन एक अनुभवी जननेता, वरिष्ठ चिकित्सक और कुशल प्रशासक हैं। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के किसान परिवार से आने वाले डॉ. बिसेन चार बार विधायक, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, वित्त आयोग के अध्यक्ष और बालाघाट…

Read More

70 विधानसभाओं के विस्तारक और प्रभारी बूथ प्रबंधन व संगठन मजबूती के मिशन में जुटे : भट्ट शीर्ष नेतृत्व और अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण! काशीपुर/देहरादून । काशीपुर में आज से भाजपा की दो दिवसीय ‘विधानसभा विस्तारक एवं विधानसभा प्रभारी कार्यशाला’ का आगाज हुआ है। जिसमें कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन वी. सतीश, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार तथा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन हब बनने की ओर अग्रसर है। धामी सरकार के गत पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखंड में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरु हो चुके हैं। जल्द ही रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को भी 100 सीटें आवंटित हो सकती हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। इस संकल्प को अमलीजामा पहनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग…

Read More

देहरादून। चमोली स्थित वसुंधरा ताल में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (ग्लोफ) की पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित करने का पहला चरण सफल हो गया। अभियान पूरा कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी दल लौट आया। मंगलवार को यूएसडीएमए में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने दल का स्वागत किया। 29 सितंबर को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दल को रवाना किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ग्लेशियल झीलों से उत्पन्न संभावित खतरों की समय रहते पहचान जरूरी है। आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान और संस्थागत समन्वय से…

Read More

मंडलायुक्त, पुलिस रेंज प्रभारी सहित सभी डीएम और पुलिस कप्तानों ने दिया विस्तृत प्रस्तुतीकरण, 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित उच्च स्तरीय दो दिवसीय समीक्षा बैठक का मंगलवार को समापन हो गया है। समीक्षा बैठक में दोनों मंडलायुक्त, पुलिस रेंज के प्रभारी, पुलिस स्टेट नोडल सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोग के प्रतिनिधिमंडल के सामने विस्तृत प्रस्तुतीकरण…

Read More

सड़कें ठीक होनी चाहिए, काम में खोट नहीं चलेगी, और जो अधिकारी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ़ कार्रवाई होगी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ लगभग चार घंटे की उच्चस्तरीय मैराथन बैठक की। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, जनसुविधाएं, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारी, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन कार्य, जिला योजना का क्रियान्वयन और हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। गृह सचिव, दोनों मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही…

Read More

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी विभागों को दिए मतदाता जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश, स्कूलों से गांवों तक चलाया जा रहा अभियान देहरादून । आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए देहरादून जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विगत निर्वाचनों में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इन बूथों पर आगामी विधानसभा चुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।…

Read More

देहरादून। देहरादून के पॉश इलाके में स्थित दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त छापेमारी के बाद जो सच सामने आया, वह किसी को भी झकझोर देने के लिए काफी है। जिस रेस्टोरेंट में VVIP और गणमान्य अतिथियों का आना-जाना लगा रहता है, वहां खुलेआम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। औचक निरीक्षण के दौरान रसोईघर से लेकर स्टोर रूम तक गंदगी का साम्राज्य मिला, जहां सड़ी-गली सब्जियों के बीच कॉकरोच और चूहे बेखौफ घूम रहे थे। हालात इतने भयावह थे कि अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते…

Read More

देहरादून। प्रदेशभर में आगामी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 15 और 16 अक्टूबर को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम में होने वाले इस बदलाव का असर प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। मौसम निदेशक डॉ.सी.एस. तोमर ने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को गढ़वाल और 16 अक्टूबर को कुमाऊं आपके कुछ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल…

Read More

400 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, संदिग्धों से पूछताछ के लिए पुलिस ने 11 लोगों को थाने बुलाया देहरादून । राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मंगलवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आदर्श कॉलोनी, रिंग रोड सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में 400 से अधिक बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान किरायेदारों और घरेलू नौकरों…

Read More

रायपुर में खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4,250 रुपये का जुर्माना वसूला देहरादून । सड़क किनारे और वाहनों में बैठकर खुलेआम शराब पीना 17 लोगों को भारी पड़ गया। देहरादून के रायपुर क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 17 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने पहुँचाया। यहां सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 4,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने सभी को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत भी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश…

Read More

देहरादून । ग्राफिक एरा में छात्र पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के एआई आधारित समाधान खोजने में जुट गए हैं। इसके लिए 24 घंटे की हैकाथॉन शुरू हो गई है। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘एआई-टूरिज्म हैकाथॉन’ नाम से 24 घंटे की हैकाथॉन का आयोजन किया गया। हैकाथॉन के उद्घाटन समारोह में प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की अहम भूमिका है। यहां उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से…

Read More

देहरादून। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने जेएनयू प्रकरण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में महिला सम्मान की बातें सिर्फ दिखावा हैं, जब अपने नेताओं पर गंभीर आरोप लगते हैं तो राहुल गांधी मौन धारण कर लेते हैं। यही कांग्रेस की कथनी-करनी का अंतर है। उन्होंने कहा कि जेएनयू में छात्राओं से अच्छे ग्रेड के बदले यौन संबंध की मांग के गंभीर आरोपों से घिरे कांग्रेस सांसद एवं प्रोफेसर बिमोल अकोइजम के मामले में राहुल गांधी की चुप्पी सवाल खड़े करती है। एक तरफ राहुल पितृसत्ता के खिलाफ लड़ने और…

Read More

लेखक – वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पंत दिल्ली में धरना देना है तो अब जंतर-मंतर भूल जाइए! दिल्ली पुलिस के 11 अक्टूबर 2026 के आदेश के मुताबिक, जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाकर रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को विकल्प बनाया गया है। यानी अब विरोध की तैयारी के साथ जगह और वहाँ तक पहुँचने का हिसाब भी रखिए। व्यवस्था बदलने का अधिकार प्रशासन के पास है। सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था के तर्क भी अपनी जगह हैं। लेकिन सवाल यह है कि व्यवस्था बनाते समय उस आम आदमी के बारे में कितना सोचा…

Read More