
देहरादून । उत्तराखण्ड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन आज सोमवार को प्रातः 11 बजे लोक भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार शाम उत्तराखण्ड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।
एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

लोक भवन पहुंचने पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. ढाल सिंह बिसेन औपचारिक रूप से उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।



