
जनपद की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों की खरीद कर, बढ़ाया महिलाओं एवं बच्चों का उत्साह
रुद्रप्रयाग। त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बाजार का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार में सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं एवं बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर महिलाओं एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों को प्रोत्साहित करने से स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है।


इसके अलावा उन्होंने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों से त्योहार के दौरान सुरक्षा एवं अग्निशमन से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहे तथा आवश्यक उपकरणों और संसाधनों को तैयार रखा जाए, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें



