
अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता –
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: देहरादून के परेड ग्राउंड में आज सम्पन्न हुई देश के ग्रह मंत्री अमित शाह की रैली को कांग्रेस ने सूपर डूपर फलौप शो करार दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने ईसी रोड स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि त्यौहार के दिन जब मंदी की मार झेल रहे व्यापारी कुछ व्यापार करते लेकिन भाजपाई रैली के कारण उनका पूरे दिन का काम चौपट हो गया।
धस्माना ने कहा कि प्रदेश की जनता दस साल के भाजपा के कुशासन से परेशान आ चुकी है और अब भाजपा के राज से छुटकारा पाना चाहती है जिसका नजारा आज भाजपा के शीर्ष नेता ग्रह मंत्री की बहु प्रचारित रैली में दिखाई पड़ा जिसमें पूरी ताकत लगा कर भी सम्मान जनक भीड़ नहीं जुट पायी ।
धस्माना ने कहा कि ग्रह मंत्री अपने पुराने राग हिंदू मुस्लिम मजार ही रटते रहे और नया कुछ नहीं बोले। धस्माना ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपाई जुमलों में नहीं फंसने वाली। उन्होंने कहा कि आज आमित शाह की रैली में लोगों का नहीं जुट पाने का बड़ा कारण अंकिता भंडारी प्रकरण भी रहा जिसमें लोग समझ गये हैं कि इस प्रकरण में वी आई पी को बचाने के लिए उसे कानूनी संरक्षण दे दिया गया है।
धस्माना ने अमित शाह के उत्तराखंड में हैट्रिक लगाने के ऐलान पर व्यंग करते हुए कहा कि भाजपा को अब आने वाले तीस वर्ष तक उत्तराखंड से विदाई की तय्यारी करनी चाहिए।



