Author: Merouttarakhand News,  

मुख्यमंत्री बोले- नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी, जनजागरूकता के साथ उपचार और पुनर्वास पर भी जोर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बीआर अंबेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को नशामुक्त उत्तराखण्ड की शपथ भी दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने के साथ ही अपने साथियों और समाज को जागरूक करने तथा नशामुक्ति अभियान का नेतृत्व करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन केवल…

Read More

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के साबली, पंचपुरी में स्थित उत्तराखंड रत्न स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कर्मवीर जयानंद भारती से संबंधित भवन के निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर “आर्य समाज सावली आदि पंचपुरी” संस्था के पदाधिकारियों ने उनका आभार जताया है। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखण्ड से संबद्ध “आर्य समाज सावली आदि पंचपुरी” संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज…

Read More

देहरादून । देहरादून के तंशी आर्ट्स स्टूडियो, 1 तिलक रोड, बिंदाल ब्रिज के निकट, में आज ‘दिवाली एडिट’ लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री अशोक वर्मा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा, उत्तराखंड सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल, राज्य मंत्री रितु मित्रा, बाल विकास आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, आयोजक एवं समाजसेवी स्मृति लाल, समाजसेवी किरण गोयल, मशहूर मॉडल सात्विका गोयल, नलिनी तनेजा, रजनी गोसाईं, पूनम आनंद, संगीता गुप्ता और मनीषा अग्निहोत्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दिवाली के त्योहार…

Read More

पिथौरागढ़ की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, शिमला में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग देहरादून । उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की उत्तराखंड शाखा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित होटल सफायर में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जनपदों से 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और रेड रिबन से जुड़े विषयों के…

Read More

अल्मोड़ा।  जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण, नदी क्षेत्रों की स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में दोनों नदियों के बाढ़ क्षेत्र की रिपोर्टों की समीक्षा और इन क्षेत्रों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित करने पर चर्चा हुई। जल संस्थान ने बख स्थित सीवेज शोधन संयंत्र के उन्नयन और पेयजल निगम ने पांडे खोला स्थित संयंत्र के कार्यों…

Read More

देहरादून । ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल न केवल काम करने के पारंपरिक तरीकों को बदल रहा है बल्कि भविष्य की तकनीकों के विकास के नए अवसर भी पैदा कर रहा है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज से ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘ऑटो-कॉम 2026’ शुरू हो गया है। सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आईआईटी मंडी के डायरेक्टर प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा ज्ञान और विज्ञान का ऐसा विशाल भंडार है, जिसकी संभावनाएं असीमित हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को केवल अतीत की…

Read More

देहरादून । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल के रंग, जोश और उमंग से भर गया। गीत, डांस और रैप की धूम के साथ युवा कलाकारों ने पहली ही शाम को यादगार बना दिया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में आज युवा हुनर का ऐसा मेला सजा कि जिधर नज़र गई, उधर सिर्फ रौनक ही दिखाई दी। कहीं सुरों की गूंज, कहीं थिरकते पैरों की धमक और कहीं तालियों का शोर, पूरा मैदान जोश और धमाल के समंदर में डूबा नज़र आया। कार्यक्रम की शुरुआत सोलो सिंगिंग (वेस्टर्न) प्रतियोगिता से हुई, जिसमें…

Read More

देहरादून। प्रदेश में विकास कार्यों की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने विभागों के बीच बेहतर तालमेल और समयबद्ध कार्यवाही पर जोर दिया है। गुरुवार को सचिवालय में उनकी अध्यक्षता में राज्य-विशिष्ट प्रारूप टिप्पणी (State-Specific Draft Note) को अंतिम रूप देने के लिए बैठक हुई। बैठक में अवधारणा-पत्र (Concept Note) और विभिन्न हितधारक विभागों से मिले सुझावों के आधार पर प्रारूप टिप्पणी पर चर्चा हुई। पीपीटी प्रस्तुतीकरण के जरिए राज्य में विकास कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियां और उनके संभावित समाधान रखे गए। इन…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नथीराम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। देहरादून स्थित बलबीर रोड पार्टी मुख्यालय में आयोजित भव्य जॉइनिंग कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों को फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। हरिद्वार में मिथक टूटने का दावा इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश…

Read More

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने पर बीएनएसएस की धारा 172 में कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी देहरादून। थाना रायपुर पुलिस ने तपोवन तिराहे के पास सार्वजनिक स्थान पर गुटबंदी कर मारपीट एवं हुड़दंग करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता संहिता, 2023 की धारा 172 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को थाना रायपुर को सूचना मिली कि काली मंदिर के पास तपोवन तिराहे के निकट कुछ युवक दो गुटों में बंटकर आपस में मारपीट कर…

Read More

मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापे के समग्र उपचार पर होगी चर्चा, देशभर के 16 से अधिक चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ लेंगे भाग ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में कार्डियो-डायबिटिक सोसाइटी (सीडीएस) का सातवां वार्षिक सम्मेलन 24 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। संस्थान के इंटरनल मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में होने वाले इस सम्मेलन में मधुमेह नियंत्रण, मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार तथा मधुमेह से जुड़ी अन्य बीमारियों के समग्र उपचार पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा वर्तमान समय में गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों के रूप में उभर रहे हैं।…

Read More

एसोसिएशन ने 800 लोगों की रोजी-रोटी का हवाला देकर दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, दूसरे पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में टैक्सी संचालन को लेकर चल रहा विवाद अब कोतवाली पहुंच गया है। टैक्सी-कार ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय में कथित तोड़फोड़ और नकदी चोरी के आरोपों को लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों के लोग मसूरी कोतवाली पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप हुए, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप कर स्थिति शांत करानी पड़ी। एसोसिएशन ने कार्यालय में तोड़फोड़, रजिस्टर फाड़ने, सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त करने और नकदी चोरी…

Read More

₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी, एससी-एसटी विद्यार्थियों की मुफ्त कोचिंग के लिए आय सीमा ₹8 लाख; खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में महिलाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में करीब 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को भी स्वीकृति प्रदान की है, जिसे आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। कैबिनेट के फैसलों में निराश्रित महिलाओं के लिए नई योजना शुरू करने, दिव्यांग विद्यार्थियों को…

Read More

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर अभियान जारी देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्राधिकरण क्षेत्र में छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। आवासीय कॉलोनियों में बिना अनुमति व्यावसायिक भवन बनाने और स्वीकृत मानचित्र के बिना निर्माण करने के मामलों में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की। इस अभियान के तहत हरभजवाला, मेहुवाला माफी, चंद्रमणी रोड और राजपुर रोड स्थित निर्माणों को सील किया गया। एमडीडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में एआई स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग (AiSE) फाउंडेशन द्वारा विकसित ‘भाषा एआई’ पहल के अंतर्गत गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी भाषा में रिकॉर्ड की गई वॉइस क्लिप से अभियान की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं को एआई से जोड़कर उनके संरक्षण, संवर्धन और डिजिटल माध्यमों पर उपयोग को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने एआईएसई फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हमारी बोली-भाषाएं हमारी पहचान हैं। अपनी पहचान को बनाए…

Read More

जागतोली–कोटखाल और चोपड़ा–काण्डई मोटर मार्ग का काम शुरू कराने की मांग, 31 अक्टूबर से आमरण अनशन की चेतावनी रुद्रप्रयाग। दशज्यूला क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों पर लंबे समय से लंबित डामरीकरण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने जागतोली–कोटखाल और चोपड़ा–काण्डई मोटर मार्ग पर 27 अक्टूबर 2026 से डामरीकरण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि 30 अक्टूबर तक धरातल पर…

Read More