
एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी, आरोपी महिला विभा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून । मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के क्रम में रायपुर पुलिस ने बुधवार को चूना भट्टा क्षेत्र से एक महिला को 8.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस की टीम चूना भट्टा रायपुर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने एक महिला को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 8.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी महिला की पहचान विभा देवी (35) पत्नी महेश साहनी, निवासी चूना भट्टा आधोईवाला, थाना रायपुर, देहरादून के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 445/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पूनम खत्री, अपर उप निरीक्षक सुनील रावत, हेड कांस्टेबल प्रकाश पुरोहित, हेड महिला कांस्टेबल दमयंती और कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।



