देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच आरोप-प्रत्यारोप का विवाद लगातार गहरा रहा है। इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल आरोप लगाने भर से किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता; दोष का निर्णय जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगा। मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इस मामले में यह भी देखना होगा कि आरोप किन परिस्थितियों में सामने आए हैं।…
Author: Merouttarakhand News,
देहरादून। सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाने के लिए शुरुआती मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर प्राथमिक सहायता, एंबुलेंस की उपलब्धता और अस्पताल में त्वरित चिकित्सकीय हस्तक्षेप से गंभीर मरीजों के बचने की संभावना बढ़ सकती है। विश्व ट्रॉमा दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयोजित जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने यह बात कही। उन्होंने आधुनिक ट्रॉमा प्रबंधन, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण की अहमियत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सर्जरी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के एडिशनल प्रोफेसर और एयरोमेडिकल सेवाओं के…
पौड़ी। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध अभिलेखों, विभागीय कार्यों की प्रगति और निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार तथा विभागीय कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने अभिलेखों की जांच कर उनमें आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चिकित्सालय को आवंटित विभागीय लक्ष्यों की जानकारी लेते हुए उनकी शत-प्रतिशत पूर्ति पर जोर दिया। वर्तमान में संचालित पीपीआर एवं लम्पी स्किन डिजीज…
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, रोशनाबाद स्थित वेयरहाउस में रोज सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलेगी एफएलसी प्रक्रिया हरिद्वार। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार जिले में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू होगी। यह प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर, रोशनाबाद स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा पूरी की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जांच प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। यह…
देहरादून। कोतवाली डोईवाला पुलिस और एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से चार वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रवि ग्वाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देहरादून में बैंक से निकाले गए पांच लाख रुपये से भरे बैग की चोरी का आरोप है। एसएसपी देहरादून की निर्देशों पर संचालित अभियान में पुलिस ने सुरागरसी, पतासाजी और सर्विलांस के सहारे आरोपी का ठिकाना तलाश कर उसे दबोचा। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2022 को डोईवाला निवासी लाखन सिंह ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर दी थी कि वह बैंक से पांच लाख…
मेलाधिकारी सोनिका ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप और एनएच-74 का किया निरीक्षण, कुंभ से पहले हरिद्वार बाईपास चालू करने पर जोर हरिद्वार । कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में स्थायी निर्माण कार्यों के साथ अस्थायी व्यवस्थाओं को भी गति दी जा रही है। मेला क्षेत्र में शिविरों के लिए भूमि तैयार करने, अस्थायी सड़कों के निर्माण, पेयजल और बिजली की व्यवस्था के साथ बस अड्डों तथा पार्किंग स्थलों को विकसित करने का काम तेज किया गया है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने गुरुवार को बैरागी कैंप, दक्षद्वीप, हरिद्वार बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग-74 के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर…
19 लाख रुपये से बने साउंडप्रूफ कोचिंग रूम में निःशुल्क आईएएस-पीसीएस की तैयारी, जल्द शुरू होगी बैंकिंग और एसएससी की कोचिंग देहरादून । पहाड़ के दुर्गम गांवों में रहने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनने की राह अब आसान होती दिख रही है। राजधानी देहरादून में संचालित निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग केंद्र से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के दिव्यांग अभ्यर्थी ऑनलाइन जुड़कर आईएएस और पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। गढ़वाल से कुमाऊं तक के विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से एक मंच पर लाने वाली इस पहल को सूचना विभाग ने समावेशिता और समान अवसर की मिसाल…
सीडीओ अभिनव शाह ने थेवा-मालदेवता में की पहली चौपाल, क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया की मरम्मत से लेकर विद्यालय में पेयजल तक की समस्याओं पर दिए निर्देश देहरादून । ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से देहरादून जिला प्रशासन ने ‘रात्रि चौपाल’ की शुरुआत की है। इसके तहत प्रशासनिक अधिकारी गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देंगे। पहल के तहत पहली रात्रि चौपाल विकासखंड रायपुर की ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता…
प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल और यशपाल आर्य समेत वरिष्ठ नेताओं ने संभाली कमान, बदरीनाथ से हल्द्वानी और देहरादून तक कार्यकर्ताओं ने उठाए जनहित के मुद्दे देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ के तहत गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्राओं का आयोजन किया गया। देहरादून, मसूरी, बदरीनाथ, जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, अल्मोड़ा, रानीखेत, खैरना, भवाली, भीमताल और हल्द्वानी सहित कई स्थानों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा के माध्यम से प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों को घेरा। अलग-अलग क्षेत्रों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्राओं में पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी,…
कांग्रेस की न्याय यात्रा से भाजपा में घबराहट का आरोप, बेरोजगारी, महिला अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर साधा निशाना देहरादून। भाजपा की ओर से यात्रा निकालने की घोषणा पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए उसे पश्चाताप यात्रा निकालने की सलाह दी है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछले दस वर्षों के दौरान भाजपा के शासन में जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता के बीच जाकर अपने कार्यकाल के लिए माफी मांगनी चाहिए। धस्माना ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में…
यूपीईएस का अब तक का सबसे बड़ा दीक्षांत समारोह छह दिनों तक चलेगा, जिसमें सरकार, इंडस्ट्री और शिक्षा जगत के प्रमुख प्रतिनिधि शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए एक साथ आएंगे देहरादून। देहरादून स्थित मल्टीडिसिप्लिनरी और एआई-फर्स्ट यूनिवर्सिटी, यूपीईएस का 24वां दीक्षांत समारोह आज शुरू हुआ। यह यूनिवर्सिटी का अब तक का सबसे बड़ा दीक्षांत समारोह है, जिसमें इस वर्ष कुल 4,795 छात्र ग्रेजुएट हो रहे हैं। इनमें रेगुलर प्रोग्राम्स के 3,806 छात्र और यूपीईएस ऑनलाइन के 989 छात्र शामिल हैं। यह दीक्षांत समारोह 22 से 27 अक्टूबर तक छह दिनों तक चलेगा, जिसमें यूपीईएस के सात स्कूलों और…
देहरादून। भारत की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड और इटर्नल लिमिटेड (पूर्व में ज़ोमैटो लिमिटेड) ने संयुक्त रूप से सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ‘इटर्नल एसबीआई कार्ड’ लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने इसके लिए ‘अर्ली एक्सेस’ सुविधा भी शुरू कर दी है। यह इस श्रेणी के शुरुआती कार्डों में से एक है, जो एक ही इकोसिस्टम के तहत कई ब्रांडों पर तत्काल छूट प्रदान करेगा। ग्राहक ज़ोमैटो, ब्लिंकिट और डिस्ट्रिक्ट ऐप के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 22 अक्टूबर 2026 से चरणबद्ध तरीके से कार्ड उपलब्ध होने पर आमंत्रण भेजा जाएगा। कार्ड के तहत…
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस की न्याय यात्रा के जवाब में भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ निकालने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा कि पार्टी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस देश में लगभग 60 वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन अब वही पार्टी चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाकर लोकतंत्र को कमजोर करने की दिशा में बढ़ रही है।…
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने की ऑडियो की निष्पक्ष जांच की मांग, कांग्रेस से कहा- चुप्पी तोड़कर जनता को दे जवाब देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों और परिजनों से जुड़े एक कथित ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं देहरादून की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि ऑडियो में धमकी भरी भाषा, महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां और गाली-गलौज सामने आई है, जो बेहद शर्मनाक है। मधु चौहान ने कहा कि यदि वायरल ऑडियो…
हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर सीबीआई जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, एसआईआर और मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना हरिद्वार। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। बुधवार को हरिद्वार के देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर अब तक उठ रहे सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।…
आतंकवाद विरोधी अभियानों की लाइव कवरेज पर रोक दोहराई, हिंसक दृश्यों और भ्रामक खबरों के प्रसारण में सावधानी बरतने के निर्देश नई दिल्ली। समाचार प्रसारण में निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर चिंता जताते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को कार्यक्रम संहिता का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। मंत्रालय ने 21 अक्टूबर 2026 को जारी एडवाइजरी में कहा है कि केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 और केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के प्रावधानों का अक्षरशः पालन किया जाए। मंत्रालय के अनुसार, अंतर-विभागीय समिति की समीक्षा में विभिन्न चैनलों पर प्रसारित…
















