Author: Merouttarakhand News,  

देहरादून। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंडियों को ‘घुसपैठिया’ बताए जाने के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर इसे निंदनीय बताते हुए कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए। चमोली ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान उनकी मानसिक विकृति और उत्तराखंड विरोधी सोच को दर्शाता है। देश का कोई भी नागरिक किसी भी राज्य में रह सकता है, ऐसे में उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहना मुलायम सिंह की घृणित सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान 42 शहादतें, जेल, प्रताड़ना…

Read More

21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन का देहरादून में शुभारंभ, 13 तकनीकी सत्रों में 260 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत; देशभर के करीब एक हजार वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा देहरादून । उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, पर्यावरणीय चुनौतियों और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। यह बात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रविवार को विज्ञान धाम, देहरादून में आयोजित 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC-2026) के उद्घाटन…

Read More

यूपीसीएल के एमडी ने श्रीनगर में श्रीनगर एवं टिहरी मंडल की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, समयबद्ध शिकायत निस्तारण, शत-प्रतिशत राजस्व वसूली और स्मार्ट मीटर लगाने पर जोर श्रीनगर गढ़वाल । उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और विभागीय कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। रविवार को श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित श्रीनगर एवं टिहरी मंडल की समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं…

Read More

नार्को टेस्ट पर सहमति देने के लिए सोमवार को होनी थी पेशी, सहारनपुर स्थित आवास से उत्तराखंड पुलिस ले गई अपने साथ; हिरासत के कारणों और मुकदमे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवादित ऑडियो और कथित वीआईपी के नामों को लेकर सुर्खियों में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उत्तराखंड पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तावित पेशी से ठीक पहले हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम सहारनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के पीछे क्या वजह रही और…

Read More

कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के बीच दावेदारों ने दिखाई एकजुटता, 2027 के लिए मिलकर मैदान में उतरने का संकल्प देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रही ‘न्याय यात्रा’ के तहत आज देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र में विशाल न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 2022 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत इस बार टिकट की अभिलाषा लिए आधे दर्जन…

Read More

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार के निर्देश पर लंबित गुमशुदगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए कोटद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डेढ़ साल से अधिक समय से लापता चल रही 24 वर्षीय युवती को सहारनपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली कोटद्वार में 20 जनवरी 2025 को एक महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया था कि उनकी 24 वर्षीय बेटी 14 जनवरी 2025 को बिना बताए घर से चली गई है। इस पर गुमशुदगी क्रमांक 02/2025 दर्ज किया गया। युवती की तलाश के लिए डीसीआरबी, एएचटीयू…

Read More

भाजपा-कांग्रेस के मुकाबले साझा राजनीतिक एजेंडे की कवायद; मूल निवास, भू-कानून, रोजगार और पलायन पर एकजुट होने का आह्वान देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट करने की पहल ने नई चर्चा छेड़ दी है। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ओर से आयोजित ‘मंथन 2027’ में विभिन्न क्षेत्रीय दलों, संगठनों और जन आंदोलनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के भविष्य और एक साझा राजनीतिक विकल्प की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। राज्य आंदोलन की भावना, स्थानीय अधिकारों और उत्तराखंड के संसाधनों की रक्षा को केंद्र में रखकर हुई इस पहल का उद्देश्य भाजपा और…

Read More

हरिद्वार । सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा लग्जरी बसों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा एवं परिवहन कर अधिकारी सुश्री वरुणा सैनी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों में 35 चालान किए गए तथा 02 बसों को सीज किया गया। पड़ोसी राज्यों में हाल में हुई बस दुर्घटनाओं के दृष्टिगत अभियान में यात्री सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। जनपद में…

Read More

किच्छा/देहरादून।स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट और कोतवाली किच्छा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में लगभग 35 लाख रुपये मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी झारखंड से अफीम खरीदकर उसे उत्तराखंड में ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए लगातार इनपुट विकसित किए जा रहे थे। इसी क्रम में STF और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त…

Read More

श्रद्धांजलि सभा संगोष्ठी में विरासत महोत्सव के मुख्य आयोजक रिच संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष आरके सिंह, प्रसिद्ध शास्त्रीय लोक कलाकार साजन मिश्रा सहित कई ने दी स्व. राजा रणधीर सिंह को श्रद्धांजलि जौनसारी लोकनृत्य में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धूम से गूंज उठा “विरासत” सरोद वादक स्मित तिवारी की प्रस्तुति ने किया सभी को भाव विभोर और प्रफुल्लित सूफी संगीत से लेकर पॉप और बॉलीवुड तक पहुंचने वाले जसबीर जस्सी की प्रस्तुति ने बांधा समां देहरादून।  रिच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव-2026 द्वारा आज महोत्सव के प्रातः काल के सेशन में स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई I…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित न्याय यात्राओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। प्रदेश के चारों दिशाओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों में उमड़ रहा जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है। भंडारी ने बताया कि…

Read More

शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग सील; मसूरी में अवैध निर्माण और विधौली में कैफे-दुकानों पर भी कार्रवाई देहरादून । राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग, अनधिकृत निर्माण और बिना स्वीकृति संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को मसूरी, पौंधा, विधौली और शिमला बाईपास क्षेत्र में अभियान चलाकर सात स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान शिमला बाईपास पर करीब 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि पौंधा…

Read More

आठ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, दस्तावेज अधूरे मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य देहरादून। त्योहारी सीजन और आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्म संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड ने अपनी निगरानी तेज कर दी है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर देहरादून जनपद में रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों, बेकरी और खाद्य निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की गई। देहरादून नगर निगम क्षेत्र, विकासनगर, सेलाकुई और मसूरी में संचालित प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान…

Read More

एम्स में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन शुरू, देशभर के विशेषज्ञों ने मधुमेह नियंत्रण और हृदय स्वास्थ्य पर साझा किए अनुभव ऋषिकेश । एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी (सीडीएस) का सातवां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में देशभर से पहुंचे चिकित्सा विशेषज्ञों ने मधुमेह के बेहतर प्रबंधन, हृदय रोगों से बचाव और मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार को लेकर व्यापक चर्चा की। विशेषज्ञों ने मधुमेह को हृदय रोगों का एक प्रमुख जोखिम कारक बताते हुए समय पर जांच, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को बेहद जरूरी बताया। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह…

Read More

एम्स ऋषिकेश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नुक्कड़ नाटक के जरिए एनेस्थीसिया को लेकर भ्रांतियां कीं दूर; स्कूली बच्चों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग की ओर से सर्जिकल देखभाल के दौरान मरीजों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बताया गया कि सर्जरी के दौरान मरीज को सुरक्षित रखना और उसकी जीवनरक्षा सुनिश्चित करना एनेस्थीसिया चिकित्सकों की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। ओपीडी क्षेत्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एनेस्थीसिया की भूमिका के बारे में जानकारी दी…

Read More

देहरादून। राजधानी देहरादून की सड़कों पर शनिवार को प्रदेशभर से पहुंचे प्राथमिक शिक्षकों का सैलाब उमड़ा। पुरानी पेंशन योजना की बहाली और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। परेड ग्राउंड में सुबह से जुटे हजारों शिक्षकों ने सभा के बाद रैली निकाली। न्यू कैंट रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद शिक्षक सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों का समर्थन किया।…

Read More