Author: Merouttarakhand News,  

देशभर की 100 से अधिक टीमों ने खेल महोत्सव में लिया हिस्सा देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय, देहरादून के वार्षिक खेल महोत्सव स्फूर्ति 2026–2.0 का तीन दिवसीय आयोजन 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, उत्साह और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के खेल महोत्सव में देशभर के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की 100 से अधिक टीमों ने भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्फूर्ति 2026–2.0 के अंतर्गत क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने…

Read More

भाजपा-कांग्रेस में जाने से इनकार, उत्तराखंड जनता पार्टी को मजबूत कर अपने दम पर चुनाव लड़ाने का ऐलान देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल पैदा कर दी है। हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस, दोनों प्रमुख दलों में शामिल होने से इनकार करते हुए अपनी अलग राजनीतिक राह पर आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं। उमेश कुमार ने विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न मांगों को उठाने के…

Read More

बेटियों संग अन्याय करने वाली कांग्रेस को न्याय यात्रा का हक नहीं – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने बेटियों के उत्पीड़न मामले में कांग्रेस नेता के भाइयों के खिलाफ हुई कार्रवाई को जायज ठहराया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के भाइयों पर कानूनी कार्रवाई में सीएम की भूमिका पर सवाल खड़ा करने वाले कांग्रेसियों को बताना चाहिए कि उन्हें किस बात…

Read More

विकासनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को विकासखंड विकासनगर के अंतर्गत ग्राम शेरपुर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० प्रदीप राणा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गैर-संचारी रोगों (NCD), टीबी स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परामर्श एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। शिविर में कुल 208 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिनमें 126 पुरुष एवं 82 महिलाएँ शामिल रहे। गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के अंतर्गत कुल 84 लोगों की हाइपरटेंशन…

Read More

देहरादून। विरासत महोत्सव-2026 के अंतर्गत हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में सोमवार को आयोजित कार्यक्रमों में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, लोक संस्कृति, ठुमरी, गजल और कव्वाली का अनूठा संगम देखने को मिला। दिन की शुरुआत “विरासत साधना” से हुई, जिसमें 25 स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न विद्यालयों और अकादमियों के छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य की परंपरा, अनुशासन और भावाभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने युवा कलाकारों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की। आयोजकों ने कहा कि विरासत साधना का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय…

Read More

रायपुर क्षेत्र की एटीएस कॉलोनी के पास मिला शव, सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक निर्माणाधीन भवन में 52 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। प्रारंभिक जांच में पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एटीएस कॉलोनी से पहले स्थित एक निर्माणाधीन भवन में…

Read More

“पैसे नहीं लौटाए गए”, मौत से पहले भेजे मैसेज में पुनीत अग्रवाल का नाम देहरादून।सहस्रधारा रोड पर स्थित एटीएस हेवनली फुटहिल्स कॉलोनी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रॉपर्टी डीलर इमारत से गिरकर मृत पाया गया। प्रारंभिक आशंका है कि उसने संदिग्ध हालात में खुद को इमारत से गिराया, लेकिन घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले, तड़के करीब 2:18 बजे, उसने कई परिचितों को वॉट्सएप पर संदेश भेजे थे। इनमें उसने मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान की बात लिखी। साथ ही कॉलोनी में…

Read More

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सोमवार को विकासखंड एकेश्वर के नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सैनिकों के परिजनों, वीर नारियों, वयोवृद्ध गौरव सेनानी तथा सैनिक कल्याण के क्षेत्र में योगदान देने वाले पूर्व सैनिक को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय सेना राष्ट्र के गौरव, अनुशासन, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। देश की सीमाओं की रक्षा में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। पूर्व सैनिक सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने अनुभव और अनुशासन से समाज एवं राष्ट्र…

Read More

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत निर्मित महत्वपूर्ण पुल-सुरंग परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 156 करोड़ की इस महत्वपूर्ण परियोजना का जल्द ही विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे होंगे सीधे कनेक्टचारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबे पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है। संपर्क मार्ग सहित इस पूरी परियोजना की कुल लंबाई 1.18 किलोमीटर है। यह परियोजना रणनीतिक…

Read More

देहरादून।कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने सेवला खुर्द क्षेत्र में सड़क किनारे मिले लावारिस शव की शिनाख्त के दौरान मौत की गुत्थी सुलझाते हुए गैर इरादतन हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने नशे में धुत्त व्यक्ति को लूटने के इरादे से मारपीट की और धक्का देकर गिराया, जिससे उसे अंदरूनी चोट लगी और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 अक्टूबर की प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि राजा रानी वेडिंग पॉइंट के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे…

Read More

विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, सत्र के दौरान बिजली व्यवस्था में लापरवाही न बरतने की हिदायत गैरसैंण। आगामी विधानसभा सत्र के मद्देनजर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 26 अक्टूबर को यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने भराड़ीसैंण पहुंचकर पावर कारपोरेशन के सब स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते…

Read More

देहरादून।अंकिता भंडारी प्रकरण में संलिप्त वीआईपी को बचाने के लिए भाजपा ने नया प्रपंच रच कर उर्मिला सनावर को नार्को टेस्ट से दूर रखने के लिए उसके विरुद्ध एक दर्जन फर्जी मुकदमे दर्ज करवा कर जेल भेज दिया है। यह आरोप आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में लगाया। श्री धस्माना ने कहा कि भाजपा को इस बात का भय सता रहा है कि नार्को टेस्ट में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर ने अगर अंकिता भंडारी प्रकरण में संलिप्त वीआईपी के नाम का खुलासा कर दिया, तो न…

Read More

पौड़ी।सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश ने सोमवार को पौड़ी शहर में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनपद मुख्यालय के अपर चोपड़ा में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्माणाधीन 30 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का निरीक्षण करते हुए सचिव ने कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को पार्किंग का निर्माण एक माह के भीतर पूरा करने को कहा। इसके बाद उन्होंने जीएमवीएन…

Read More

सतपाल महाराज ने किया महोत्सव का शुभारंभ, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोककलाकारों ने मंच पर जीवंत की उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत देहरादून। पहाड़ की लोकधुनें, पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्यों की आकर्षक छटा… उत्तराखंड कौथिग के पहले दिन पूरा माहौल लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया। अखिल गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने किया। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकजीवन की विविधता को मंच पर उतारा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के…

Read More

भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल बोले- उत्तराखंड की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें सपा प्रमुख, नहीं तो उनके आवास पर देंगे धरना मसूरी । उत्तराखंड के लोगों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कथित टिप्पणी के विरोध में मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और बयान को उत्तराखंड के नागरिकों का अपमान करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की अस्मिता और जनता के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।…

Read More

गरिमा मेहरा दसौनी बोलीं- गिरफ्तारी से सवाल खत्म नहीं होते, VIP की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर सच सामने लाए सरकार कथित VIP की भूमिका की जांच प्रभावित न होने देने की मांग, धामी सरकार से पूछा- गिरफ्तारी के समय पर उठ रहे सवालों का जवाब कौन देगा? देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने धामी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या अंकिता…

Read More