Author: Merouttarakhand News,  

हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा हरकी पैड़ी एवं अन्य घाटों के सौंदर्यीकरण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्यों की निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित शनिवार देर रात्रि को धरातल पर पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों में रात के समय चल रहे निर्माण कार्यों, पेंटिंग कार्यों एवं घाटों के सौंदर्यीकरण कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने चंडी घाट चौक से शंकराचार्य चौक, प्रेम नगर चौक, सिंह द्वार, गुरुकुल कांगड़ी…

Read More

देहरादून के नामी समर वैली स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा से कथित छेड़छाड़ (बैड टच) के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़िता और उसकी मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फिजिक्स टीचर रवींद्र भृगु के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है, जबकि जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारी नियुक्त की गई है। क्या है पूरा मामला? परिवार का आरोप है कि फिजिक्स टीचर (जो क्लास टीचर भी हैं) करीब डेढ़ महीने से छात्रा को परेशान कर रहे थे और गलत तरीके से छूते थे। छात्रा का दावा…

Read More

देहरादून । ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालय के वस्त्र पहाड़ की धड़कन हैं, जिनके हर धागे में बर्फीली हवाओं से लड़ने का हुनर और पीढ़ियों का अनुभव बुना है। ऊन और पश्मीना की गर्माहट, भांग और बिच्छू घास के मज़बूत रेशे, और करघे पर उकेरे रंग-बिरंगे पैटर्न इन वस्त्रों को ऊँचाई की कठोर परिस्थितियों के अनुकूल बनाते हैं। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज हिमालयी वस्त्र: परंपरा, तकनीक और टिकाऊ भविष्य पर आयोजित संगोष्ठी के समापन सत्र में विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक (हस्तशिल्प), श्री गोपेश कुमार मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड की हस्तशिल्प परंपरा राज्य की सांस्कृतिक…

Read More

प्रदेशभर में उमड़ा जनसैलाब, 27 अक्टूबर को गैरसैंण विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेशभर में संचालित उत्तराखंड न्याय यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में आयोजित यात्राओं में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भागीदारी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी…

Read More

PWD और PMGSY की कार्यप्रणाली पर सवाल, 12 नवंबर को धरना-प्रदर्शन; मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी रुद्रप्रयाग। जिले की ग्राम पंचायत इशाला में सड़क सुविधा का अभाव करीब 90 परिवारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद समाधान नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) से जुड़े विभागीय तंत्र की कथित लापरवाही और सरकार की अनदेखी…

Read More

गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोक कला के जरिए जन-जागरूकता की अनूठी पहल, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ स्वच्छ एवं सुंदर देहरादून का संकल्प देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और स्वच्छता के संदेश को एक मंच पर लाते हुए नगर निगम देहरादून ने जन-जागरूकता की अनूठी पहल की। शनिवार को परेड ग्राउंड में आयोजित स्वच्छता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोक संस्कृति के रंगों में स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को रवाना किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों…

Read More

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस नेताओं द्वारा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक को लेकर दिए गए बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गैरसैंण की गरिमा, जनभावनाओं और पर्वतीय विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कांग्रेस को गैरसैंण के प्रति अचानक उपजे इस घड़ियाली प्रेम के बजाय अपने गिरते राजनीतिक वजूद की चिंता करनी चाहिए। मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि धामी सरकार ने गैरसैंण को केवल बयानों तक…

Read More

विकासनगर । कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कृषि विज्ञान केंद्र, ढकरानी, विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि यंत्रीकरण योजना के लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। साथ ही स्थानीय फसलों के पंजीकरण प्रमाणपत्र वितरित किए और किसानों को सब्जियों के बीज भी प्रदान किए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि भूमि का संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य में सुधार और आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। ‘खेत बचाओ अभियान’ कृषि योग्य भूमि के संरक्षण, उसकी उत्पादकता बढ़ाने और किसानों को जागरूक करने…

Read More

देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए स्टेज-2 के कार्यों को विभागीय प्राथमिकता में शामिल किया गया है। उक्त बात की जानकारी देते हुए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि पूर्व व्यवस्था में स्टेज। (पहाड़ कटान का कार्य) के पश्चात् स्टेज-2 के कार्यों की स्वीकृति भी नई सड़कों की भांति माननीय विधायकों की प्राथमिकता पर निर्भर करती थी। इसके कारण अनेक सड़कें वर्षों तक अधूरी रह जाती थीं। ऐसी सड़कों पर आवश्यक नालियों, पुलियों, सुरक्षा दीवारों, ढाल संरक्षण तथा सड़क सतह के निर्माण के अभाव में बरसात के…

Read More

पहली बार दोनों धामों में पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, श्रद्धालुओं से देवभूमि की संस्कृति के संरक्षण और उत्तराखंड को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने का किया आह्वान देहरादून/रुद्रप्रयाग/चमोली । उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ एवं भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद दोनों प्रमुख धामों की उनकी यह पहली यात्रा रही। केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद राज्यपाल ने कहा कि बाबा…

Read More

2 नवंबर की रैली को सफल बनाने के लिए NOPRUF महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति, प्रदेश के सभी 13 जनपदों की महिलाओं ने लिया हिस्सा देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) उत्तराखंड महिला मोर्चा ने अनूठी पहल की है। करवा चौथ के अवसर पर प्रदेशभर में ‘OPS के नाम की मेहंदी’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत महिलाएं अपने हाथों पर OPS और ‘पुरानी पेंशन बहाल करो’ जैसे संदेश मेहंदी के माध्यम से उकेरकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को आवाज देंगी। अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम…

Read More

लगभग 50 प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग, 7 बल्क वेस्ट जनरेटरों का सफल पंजीकरण देहरादून। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा जिलाधिकारी, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून द्वारा शनिवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में बल्क वेस्ट जनरेटर (Bulk Waste Generators – BWGs) के पंजीकरण हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के प्रावधानों के प्रति संबंधित प्रतिष्ठानों को जागरूक करना, पात्र बल्क वेस्ट जनरेटरों का पंजीकरण सुनिश्चित करना तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के निर्धारित मानकों के अनुपालन को बढ़ावा देना था। शिविर में देहरादून शहर…

Read More

मसूरी की वहन क्षमता पर उठे सवाल, 2023 की रिपोर्ट के 19 उपायों पर अमल नहीं, हाईकोर्ट पहुंचे सिटिजन्स फॉर ग्रीन दून और अनूप नौटियाल रोपवे, सुरंग और एलिवेटेड कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं पर आपत्ति, पर्यटकों की संख्या 255 प्रतिशत बढ़ी देहरादून। ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी पर बढ़ते बोझ को लेकर ‘सिटिजन्स फॉर ग्रीन दून’ और अनूप नौटियाल ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। संगठन का कहना है कि मसूरी की वहन क्षमता (कैरिंग कैपेसिटी) को लेकर दो दशक से चेतावनियां दी जा रही हैं, लेकिन न कोई नीतिगत बदलाव हुआ और न ही शहर के प्रबंधन की कोई…

Read More

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी होगी चर्चा ढलवाला (नरेंद्रनगर)। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को ढलवाला में संगठनात्मक बैठक होगी। सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक एवं हरियाणा के पूर्व विधायक अमित सिहाग और प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व देवप्रयाग-नरेंद्रनगर के प्रभारी राकेश राणा संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अभियान की रणनीति, संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों…

Read More

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने संस्कृति लोक कॉलोनी स्थित एक किराये के कमरे में संचालित अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए महिला सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री तथा देह व्यापार से कमाए गए 3,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23 अक्टूबर को कोतवाली पटेलनगर को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि संस्कृति लोक कॉलोनी,…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत संचालित माध्यमिक/प्रारम्भिक विद्यालय/शिक्षक शिक्षा की स्थापना के अन्तर्गत वेतन भत्तों आदि के लिए अवशेष धनराशि ₹ 445.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद में गंगा नहर के दायीं पार्श्व पर स्थित कांगड़ा घाट के विस्तारीकरण किये जाने हेतु ₹ 8.43 करोड़ सहित कुम्भ मेला-2027 हेतु किराये के आधार पर फर्नीचर और सजावटी कपड़े हेतु व्यय वित्त समिति द्वारा संस्तुत लागत ₹ 14.57 करोड़ के कार्य की स्वीकृति प्रदान…

Read More