Author: Merouttarakhand News,  

भव्य एवं आकर्षक विंटेज कार रैली को देखने के लिए उमड़ा नौजवानों, बच्चों, महिलाओं व सीनियर सिटीजन का हुजूम विरासत महोत्सव-2026 में रविवार को जौनसार-बावर के लोक नृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या, पारंपरिक नृत्य टांडी ने भी सभी पर किया मनमोहक जादू विरासत का अन्दाज़ : “बहार-ए-लखनऊ” में दिखी नवाबी तहज़ीब, अदब और मुगल अंदाज की शाही झलक विरासत में टीएम कृष्णा के कर्नाटक संगीत का भी शाही मेहमानों ने उठाया लुत्फ़ और बंध गया समांदे हरादून- 25 अक्टूबर 2026- विरासत महोत्सव में इस बार भी बुजुर्गवार कारों व बूढ़े दर्जनों दोपहिया वाहनों ने अपनी पहचान और ताकत का एहसास…

Read More

पत्रकार कल्याण कोष से दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों और गंभीर बीमार पत्रकारों के लिए बड़ी आर्थिक मदद का ऐलान! देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन और निर्देशों के अनुरूप, राज्य सरकार ने पत्रकारों के कल्याण और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए एक बार फिर ऐतिहासिक और संवेदनशील कदम उठाए हैं। सूचना निदेशालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठकों में पत्रकारों के हित में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के प्रस्तावों पर मुहर लगी। सरकार के इन फैसलों से…

Read More

3.71 लाख की पार्किंग ध्वस्तीकरण से लेकर टेंडर और भुगतान में अनियमितताओं के आरोप, 15 दिन में देना होगा जवाब पौड़ी गढ़वाल । नगर पंचायत सतपुली के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान के विरुद्ध वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों पर शासन ने सख्त कार्रवाई की है। शासन ने अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है। राज्यपाल की स्वीकृति से जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को अध्यक्ष के अधिकारों के निर्वहन के लिए अधिकृत किया गया है। नगर पंचायत सतपुली निवासी रविन्द्र रावत और शशांक घिल्डियाल की संयुक्त…

Read More

महिला सुरक्षा और न्याय पर बयानबाजी करने से पहले अपनी असफलताओं का हिसाब दें कुमारी सैलजा: रेखा आर्य तीन राज्यों में पार्टी की लुटिया डुबोने वाली सैलजा उत्तराखंड को न सिखाएँ न्याय का पाठ: रेखा आर्य जहाँ गईं, वहाँ डूबी कांग्रेस; अब उत्तराखंड में ‘न्याय’ का नाटक: रेखा आर्य देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यात्रा अब तक जिन-जिन क्षेत्रों से गुज़री है, वहाँ न तो जनता का कोई जुड़ाव दिखा और न ही कांग्रेस के पास कोई…

Read More

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई एवं लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में सचिवालय की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सचिवालय परिसर में विश्वकर्मा भवन के निकट 59.34 करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला वैकल्पिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन में अधिकारियों के कार्यालयों, बैठक कक्षों, बैंक, डाकघर और पार्किंग की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। परियोजना पूरी होने से सचिवालय में कार्यालयी व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित बनाने और उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलेगी। 59.34 करोड़ रुपये की है परियोजनाराज्य संपत्ति विभाग के नियंत्रणाधीन इस परियोजना के लिए…

Read More

पिथौरागढ़।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं श्रीमती गीता धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में परिवार सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की। अपने पैतृक गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों एवं बुजुर्गों से मुलाकात की…

Read More

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव में उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार होने के साथ ही पर्वतीय समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। यह क्षेत्र कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक जीवनशैली और लोक कलाओं की विशिष्ट पहचान को व्यापक मंच प्रदान करता है। महोत्सव में बड़ी संख्या…

Read More

एम्स ऋषिकेश में बीएससी नर्सिंग के नए बैच की लैम्प लाइटिंग सेरेमनी, छात्राओं ने ली फ्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ ऋषिकेश । एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग के वर्ष 2026 के नए बैच के लिए लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग पेशे में वैज्ञानिक ज्ञान, व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और सेवाभाव के महत्व पर जोर दिया गया। समारोह की मुख्य अतिथि मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की एडिशनल डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल रेचल थोमस ने कहा कि नर्सिंग एक चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी भरा पेशा है, जिसमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने…

Read More

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश को धार देने के लिए प्रदेशभर में निकाली जा रही ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ को और तेज कर दिया है। रविवार को पौड़ी और देहरादून जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निकली न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर जमकर हमला बोला। पार्टी नेताओं का दावा है कि यात्रा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और प्रदेश में बदलाव की मजबूत जमीन तैयार हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के…

Read More

जनहित के मुद्दों, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और प्रदेश के अधिकारों को लेकर कांग्रेस करेगी आवाज बुलंद देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आगामी 27 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे गैरसैंण में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला, महानगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में गैरसैंण पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।भंडारी…

Read More

देहरादून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी के विरोध में रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कुठाल गेट पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अखिलेश यादव ने सनातन के प्रहरी और उत्तराखंड के वासी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। इस टिप्पणी की जितनी…

Read More

देहरादून । कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेश कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ को गुटबाजी और हुड़दंग का बोलबाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्वयं हरियाणा में धड़ेबाजी की ‘चैंपियन खिलाड़ी’ रही हों, वहां इस तरह का हुड़दंग होना स्वाभाविक ही है। वहीं कटाक्ष किया कि न्याय यात्रा निकलाने वालों को पहले हरक आर्येंद्र पर न्याय करना चाहिए। इसके साथ ही माहरा, रणजीत, हरीश धामी के साथ न्याय करना चाहिए। फिर भी यदि न्याय करने की ईच्छा शेष हो तो कांग्रेस प्रभारी, हरीश रावत को कम से कम आभार यात्रा निकालने की अनुमति देनी चाहिए।…

Read More

साधु-संतों और कई सौ अनुयायियों ने घाटों पर किया श्रमदान, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अभियान को बताया जनसहभागिता की मिसाल हरिद्वार । आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के मद्देनजर धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने भी सक्रिय भागीदारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गंगा बंदी के दौरान प्रेम नगर आश्रम के अनुयायियों एवं साधु-संतों ने आश्रम स्थित घाट और आसपास के क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में कई सौ लोगों ने सामूहिक श्रमदान किया और करीब 10 टन गीला एवं सूखा कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण के…

Read More

नगर निगम से शुरू होकर घंटाघर और पलटन बाजार होते हुए वापस नगर निगम पहुंचेगी शोभायात्रा, छह स्थानों पर बनाए जाएंगे डायवर्जन एवं बैरियर पॉइंट देहरादून । वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को देहरादून में निकलने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर दून पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शोभायात्रा के दौरान आमजन को आवागमन में असुविधा न हो और यातायात सुचारु बना रहे, इसके लिए दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। पुलिस के अनुसार शोभायात्रा नगर निगम कार्यालय से प्रारंभ होकर बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, पलटन…

Read More

देहरादून में होटल-रेस्टोरेंटों से घरेलू गैस के 10 सिलेंडर पकड़े, छिद्दरवाला में अवैध रिफिलिंग के कारोबार का भंडाफोड़; आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज देहरादून । घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के अनधिकृत इस्तेमाल और अवैध रिफिलिंग के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग ने जनपद में अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 104 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि छिद्दरवाला क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।…

Read More