Author: Merouttarakhand News,  

देहरादून। प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, अस्पतालों को दक्ष मेडिकल मानव संसाधन उपलब्ध कराने और प्रशिक्षित युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संबंध में गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति (एम्पावर्ड कमेटी) की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए निर्धारित सभी मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि…

Read More

देहरादून।उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) ने देहरादून के आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड में अपनी नई अत्याधुनिक इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का उद्घाटन किया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इस सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश के आईटी एवं सुशासन मंत्री प्रदीप बत्रा, कृषि मंत्री गणेश जोशी, आईटी सचिव पंकज पांडे और STPI के महानिदेशक अरविंद कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 30 हजार वर्ग फुट में चार मंजिला अत्याधुनिक सुविधानई…

Read More

लाला लाजपत राय राजभाषा शील्ड योजना के विजेताओं को किया पुरस्कृत, ‘पीएनबी प्रतिभा’, राजभाषा चित्रकथा और डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण देहरादून । पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के प्रधान कार्यालय में हिंदी माह के उपलक्ष्य में राजभाषा समारोह सह कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजभाषा के प्रचार-प्रसार और हिंदी में कार्यालयीन कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न विभागों एवं अंचल कार्यालयों को लाला लाजपत राय राजभाषा शील्ड योजना के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया। समारोह में प्रख्यात कवियों की प्रस्तुतियों ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी…

Read More

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने किया शुभारंभ, लोकसंस्कृति की छटा के साथ सजे मंच पर दिखी कला-संगीत की रंगत; फूड कोर्ट और हस्तशिल्प स्टॉलों पर उमड़े लोग देहरादून। ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से करती चली आ रही विश्व प्रसिद्ध ‘रिच’ संस्था द्वारा ” विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल-2026″ का भव्य शुभारंभ मुख्य सचिव आनंद वर्धन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ I विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2026 की पहली संस्कृति संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ छोलिया लोक नृत्य के साथ शुरू हुआ। छोलिया उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं डिवीजन और नेपाल के पश्चिमी…

Read More

जनस्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी प्रभावी नीतियां बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे आईएपीएसएम सम्मेलन : मंत्री सुबोध उनियाल श्रीनगर। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित Annual Conference of IAPSM Uttar Pradesh–Uttarakhand State Chapter (IAPSMUPUKCON 2026) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों के समाधान तथा प्रभावी स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण में ऐसे सम्मेलन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेषज्ञों के अनुभव, शोध और विचार-विमर्श से प्राप्त सुझाव स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और बेहतर नीतियां बनाने…

Read More

त्योहारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन का फैसला, रेहड़ी-ठेली और दुकानों के बाहर सामान लगाने पर होगी कार्रवाई; लोडिंग-अनलोडिंग के लिए समय तय देहरादून। त्योहारी सीजन में बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी है। पल्टन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर रेहड़ी-ठेली और आवागमन में बाधा बनने वाले अन्य अवरोधों को हटाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने संबंधित…

Read More

15 छात्राओं के हस्ताक्षर वाली शिकायत का दावा, मामला दबाने और धमकाने के आरोपों के बीच स्कूल पहुंची पुलिस; एसएसपी बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई देहरादून। राजधानी के एक निजी स्कूल में फिजिक्स शिक्षक पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। एक छात्रा और उसकी मां ने शिक्षक के खिलाफ स्कूल प्रबंधन से लिखित शिकायत की थी। परिवार का दावा है कि शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बावजूद बाद में छात्रा पर दबाव बनाकर मामले को शांत कराने की कोशिश की गई। घटनाक्रम के बाद स्कूल में…

Read More

देहरादून । संयुक्त किसान मोर्चा, देहरादून (उत्तराखंड) ने आज लोकल बस स्टैंड स्थित अपने कार्यालय के पास धरना देकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत देश भर की मतदाता सूचियों से लगभग 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से देश के नागरिकों को उनके मूल मताधिकार और नागरिकता से वंचित करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। मोर्चा…

Read More

हजारों कार्यकत्रियों ने गांधी पार्क से किया सचिवालय कूच, ग्रेच्युटी और मानदेय वृद्धि की मांग; मुख्यमंत्री के ओएसडी ने नवंबर के पहले सप्ताह में वार्ता कराने का दिया आश्वासन देहरादून । सम्मानजनक मानदेय, ग्रेच्युटी और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने राजधानी में हुंकार भरी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड (सीटू) के बैनर तले विभिन्न विकासखंडों और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने गांधी पार्क में एकत्र होकर सभा की और इसके बाद सचिवालय कूच किया। प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम मानदेय 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने और वर्षों से सेवाएं दे…

Read More

बेरोजगारी, महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर साधा निशाना, 24 अक्टूबर को कोटद्वार पहुंचेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा कोटद्वार । उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं गढ़वाल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जनता से इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। शुक्रवार को कोटद्वार स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विकास नेगी की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए…

Read More

पीजी और पीएचडी अभ्यर्थी 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये निर्धारित श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह एक दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए पात्र अभ्यर्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 10 नवंबर तक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपाधि प्राप्त…

Read More

अभियान न्याय की लड़ाई कम और अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की बेचैनी ज्यादा देहरादून। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लगातार मिल रही असफलता और जनता के द्वारा नकारे जाने से हताशा का ही परिणाम कांग्रेस की न्याय यात्रा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता को न्याय का पाठ पढ़ाने निकली कांग्रेस का यह अभियान न्याय की लड़ाई कम और अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की बेचैनी ज्यादा दिखाई देता है। जनता के मुद्दों को ढाल बनाकर सियासी चमक हासिल करने की कोशिश अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।…

Read More

देहरादून।भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उदयपुर सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने उत्तराखंड दौरे के दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा की देहरादून में संगठनात्मक बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। डॉ. रावत ने कहा कि दक्षिण भारत में जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र थे, वहां नक्सलवाद को समाप्त किया गया है और जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस संपूर्ण देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर सरकारी…

Read More

देहरादून। 130 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) इकोलॉजिकल कुमाऊँ को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निरंतर योगदान के लिए उत्तराखंड के महामहिम पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, वाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) द्वारा प्रेषित प्रशंसा-पत्र प्राप्त हुआ है। यह सम्मान बटालियन द्वारा वनीकरण, नदियों के पुनर्जीवन, हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से किए जा रहे सराहनीय कार्यों की मान्यता है। वर्ष 1994 में स्थापित इस बटालियन ने उत्तराखंड की संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण को सदैव अपनी प्राथमिकता बनाया है। बटालियन द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान, नदी पुनर्जीवन, स्वच्छता अभियान तथा स्थानीय समुदायों, शैक्षणिक संस्थानों…

Read More

हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा बनाने, भारतीय ज्ञान परंपरा और भाषाई विरासत के वैश्विक विस्तार पर होगा मंथन; राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, 29 अक्टूबर को होगा समापन देहरादून। साहित्य, संस्कृति और भारतीय भाषाओं की वैश्विक पहचान को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में 25 से 29 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस साहित्य महाकुंभ में देश-विदेश के साहित्यकार, शिक्षाविद, कलाकार, पत्रकार और हिंदी के अध्येता जुटेंगे। आयोजन में 40 देशों के हिंदीभाषी विदेशी विद्यार्थियों की भागीदारी प्रस्तावित है। महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य हिंदी…

Read More

पुरानी टिहरी की 1952 से चली आ रही रामलीला परंपरा को देहरादून में दिया जा रहा नया स्वरूप, 11 दिन तक चला महोत्सव देहरादून। रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित ‘भव्य रामलीला महोत्सव-2026’ का बुधवार को भगवान श्रीराम के राजतिलक, पुरस्कार वितरण और कलाकारों के सम्मान के साथ समापन हो गया। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 की ओर से आयोजित 11 दिवसीय महोत्सव में भगवान श्रीराम की लीलाओं, आधुनिक लेजर एवं साउंड तकनीक और उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। समापन समारोह में भगवान श्रीराम के राजतिलक का भव्य आयोजन किया गया।…

Read More