Author: Merouttarakhand News,  

वर्षों बाद गुरु-शिष्य के मिलन का भावुक क्षण, देहरादून में सामने आया यादगार दृश्य देहरादून। जीवन में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो पद, प्रतिष्ठा और औपचारिकताओं से परे सीधे हृदय को स्पर्श कर जाती हैं। ऐसी ही भावुक अनुभूति तब देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने पूर्व शिक्षकों से मुलाकात हुई। वर्षों बाद अपने गुरुजनों को सामने देखकर मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता के आगे बढ़कर दोनों शिक्षकों के चरण स्पर्श किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्राथमिक कक्षा के शिक्षक जोहरा अब्बास…

Read More

‘सिट एंड ड्रॉ’ प्रतियोगिता में 275 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पहली बार ‘वैली ऑफ वर्ड्स’ के साथ सजा साहित्यिक मंच ‘वॉव एट विरासत’ देहरादून । रीच संस्था की ओर से आयोजित विरासत महोत्सव में शुक्रवार को कला, साहित्य, कविता और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर जहां स्कूली बच्चों ने ‘सिट एंड ड्रॉ’ प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शहर और प्रकृति की खूबसूरती को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा, वहीं पहली बार महोत्सव के साथ जुड़े ‘वैली ऑफ वर्ड्स’ ने ‘वॉव एट विरासत’ के विशेष आयोजन के जरिए साहित्य और संगीत…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत शीर्ष गणमान्य व्यक्तित्व रहे उपस्थित देहरादून/थानो (लेखक गांव)। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करते हुए ‘युवा संगम’ कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड पहुंचे युवा प्रतिनिधिमंडल ने आज थानो स्थित ‘लेखक गांव’ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति वाले इस भव्य मंच पर कला, साहित्य एवं संस्कृति से जुड़ी विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल के युवाओं ने सक्रिय और ऊर्जावान भागीदारी निभाई। शीर्ष नेतृत्व का संबोधन महोत्सव के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह…

Read More

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले– किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और खाद्य प्रसंस्करण को दिया जा रहा बढ़ावा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 18 हजार 690 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। इसके…

Read More

नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चमोली में ऑरेंज अलर्ट, अन्य जनपदों में येलो अलर्ट जारी आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और राहत-बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए जारी ऑरेंज एवं येलो अलर्ट के दृष्टिगत शासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी जनपदों में आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां पूरी रखी जाएं तथा…

Read More

सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या शुक्रवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा एवं धन्यवाद रैली में शामिल हुईं। रैली में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। बताया गया कि समर्थन में उमड़ी भीड़ को देखकर रेखा आर्या भावुक नजर आईं। जनता का आभार जताते हुए रेखा आर्या ने कहा कि विषम परिस्थितियों में क्षेत्र के लोगों ने जो प्रेम और विश्वास दिखाया, वह उनके जीवन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पूंजी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र और प्रदेश के हितों को सर्वोपरि रखकर काम किया है और आगे भी सोमेश्वर…

Read More

उत्तरकाशी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में हुई सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, दुर्घटनाओं के कारणों, ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्यों तथा सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक स्पॉट पर किए जा रहे सुधार कार्यों एवं की गई कार्रवाई के संबध में संबंधित विभाग को…

Read More

रायवाला में बंगाल के पर्यटक का 18 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग बरामद, ऋषिकेश में अमेरिकी सैलानी का 250 डॉलर व दस्तावेजों वाला बैग सीसीटीवी की मदद से खोजा देहरादून । उत्तराखंड की मेहमाननवाजी और ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा को दून पुलिस ने अपनी कार्यशैली से एक बार फिर चरितार्थ किया है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए दो अलग-अलग मामलों में देशी और विदेशी पर्यटकों के खोए हुए बैग बरामद कर उन्हें सकुशल वापस सौंपे। पुलिस की इस कार्यवाही से पर्यटकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई…

Read More

27 अक्टूबर की डेडलाइन भी बेअसर, जयवर्धन काण्डपाल की अगुवाई में जागतोली में गरजी जनता, 5 नवंबर का अल्टीमेटम रुद्रप्रयाग। दशज्यूला क्षेत्र की कोटखाल-जागतोली और गढ़ीधार-चोपड़ा सड़कों के डामरीकरण में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को जागतोली में फूट पड़ा। जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल की अगुवाई में हुई बैठक में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों और सड़क निर्माण के ठेकेदार को लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। बैठक में जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, वाहन स्वामी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों के अनुसार, 23 अक्टूबर को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग…

Read More

स्वच्छता और स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर देहरादून। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) देहरादून द्वारा देशव्यापी स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत नगर निगम देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम देहरादून के आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने की, जबकि स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार खैरवाल और सचिव धीरज भारती समेत केंद्रीय संचार ब्यूरो तथा नगर…

Read More

सेना ने सबसे पहले दी हादसे की सूचना, रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जुटीं; दो हेलीकॉप्टरों से हो रही हवाई रेकी चमोली/देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का सिविल हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में हाथी पर्वत के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में एक पायलट समेत छह लोग सवार थे। बर्फबारी और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के कारण राहत एवं बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। घटना की सबसे पहले सूचना भारतीय सेना की…

Read More

चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर जोशीमठ क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। पहले हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर आई और कुछ ही देर बाद उसके चाई गांव के ऊपर पहाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना ने पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। हेलीकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी यात्री बेंगलुरु, कर्नाटक के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का यह हेलीकॉप्टर (कॉल साइन VT-HCX) दोपहर करीब 1.14 बजे बर्फबारी के बीच बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए…

Read More

डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम से छात्रों को मिलेंगे नए अवसर देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए केपीएमजी इन इंडिया के साथ डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के संचालन के लिए करार किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक शिक्षा और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच की दूरी को कम करते हुए छात्रों को व्यावहारिक एवं उद्योग-उन्मुख सीखने के अवसर उपलब्ध कराना है। यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण…

Read More

मातृशक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस अपनी सोच स्पष्ट करे: दीप्ति रावत भरद्वाज देहरादून। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भरद्वाज ने उत्तराखंड कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर महिलाओं को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की पदयात्रा की तुलना बंदरों के वीडियो से करना देवभूमि की मातृशक्ति का अपमान है और इसके लिए कांग्रेस को प्रदेश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। शुक्रवार को जारी बयान में दीप्ति रावत भरद्वाज ने कहा कि विरोध के बाद पोस्ट हटाना कांग्रेस की जिम्मेदारी समाप्त नहीं…

Read More

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत लगभग 5000 अतिथि शिक्षकों का भविष्य शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उदासीनता के कारण अंधकारमय हो रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने इन शिक्षकों के भविष्य पर कभी गंभीरता से विचार नहीं किया। नेगी ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को ₹25,000 मानदेय दिया जा रहा है, जोकि नाकाफी है। इसके साथ ही उन्हें ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश का वेतन यानी…

Read More

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है। विभाग ने इन जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा का भी अनुमान है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का…

Read More