बिना नक्शा पास कराए बन रही दुकानों और व्यावसायिक भवनों पर चला प्राधिकरण का डंडा, अधिकारियों ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी देहरादून । राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बिना स्वीकृत मानचित्र के चल रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान चलाते हुए प्राधिकरण की टीम ने सात स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। कार्रवाई की जद में निर्माणाधीन दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य अनधिकृत संरचनाएं आईं। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा…
Author: Merouttarakhand News,
चमोली। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीसी सभागार गोपेश्वर में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जनपद में संचालित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने सभी एसटीपी का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा उनकी प्रगति एवं संचालन संबंधी रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि जनपद…
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सरकारी विभागों पर बकाया बिजली बिल के भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने और सख्ती दिखाने के कदम को सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि सरकारी महकमों पर लगभग 1300 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है, जबकि आम उपभोक्ता का मात्र 5000 रुपए बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया जाता है। यह सौतेला व्यवहार है। नेगी ने कहा कि मोर्चा ने कुछ दिन पहले उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चंद्र ध्यानी से मुलाकात कर सरकारी विभागों से बकाया धनराशि वसूलने की…
देहरादून । सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। शुक्रवार को उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में प्रदेशभर से राजधानी पहुंचे युवाओं ने भर्ती की मांग को लेकर महारैली निकाली। परेड ग्राउंड से शुरू हुई महारैली सचिवालय कूच के रूप में आगे बढ़ी। इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती विज्ञप्तियां जारी करने और वर्षों से लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करने की मांग उठाई। महारैली में शामिल युवाओं का कहना था कि प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में बड़ी…
सुपर-300 मिशन के तहत हर साल 300 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिल रही निःशुल्क उच्च शिक्षा, 1500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में आठ लाख युवाओं तक पहुंचा चुके हैं जागरूकता का संदेश देहरादून। सामाजिक सरोकारों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने और आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे CIMSM एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन और सजग इंडिया के अध्यक्ष शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। देहरादून के एक निजी होटल में इंडिया वॉइस न्यूज चैनल…
देहरादून। थाना रायपुर क्षेत्र में मत्स्य निदेशालय परिसर से बिजली के तार चोरी करने की घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने घटना को अंजाम देने वाले 29 वर्षीय शातिर चोर प्रदीप चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी किया गया बिजली का तार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को वादनी शिल्पा त्यागी, निवासी तरला नागल, छोटी किरसाली चौक, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून ने थाना रायपुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मत्स्य निदेशालय परिसर से…
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के अपमान और उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस की बड़ी सूची जनता के पास है। भट्ट ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस का बयान उस छन्नी की तरह है जिसमें आरोपों के हजारों छेद हैं, जबकि भाजपा सरकार में महिला अपराधों को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से लिया गया है और त्वरित एवं कठोरतम कार्रवाई की गई है। कांग्रेस नेताओं के बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण और पाखंड बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों और नेताओं के दामन महिलाओं के…
देवभूमि से विकास संवाद कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी; चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर जताया शोक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अब तक 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी गई हैं। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास ऐसा होना चाहिए, जिसमें…
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यूजेवीएन लिमिटेड की 72 मेगावाट क्षमता की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अंतिम वन स्वीकृति मिल गई है। इससे जनपद देहरादून की त्यूणी तहसील में टौंस नदी पर प्रस्तावित इस परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 298.51 मिलियन यूनिट (29.85 करोड़ यूनिट) विद्युत उत्पादन का अनुमान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घंटाघर, देहरादून स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर एक सशक्त भारत…
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चमोली जनपद में बदरीनाथ धाम से लौट रहे हेलीकॉप्टर के जोशीमठ के निकट हाथी पहाड़ के पीछे चाय गांव क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने तथा हेलीकॉप्टर में सवार पायलट सहित सभी छह लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोदियाल ने कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति वे अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा…
देहरादून । कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से राष्ट्रीय सेविका समिति की महिलाओं के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने टिप्पणी को महिलाओं के सम्मान पर हमला बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दीप्ति रावत ने कहा कि केवल सोशल मीडिया से पोस्ट हटाना पर्याप्त नहीं है। उनके अनुसार, महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की बात करने वाली पार्टी के आधिकारिक मंच से ऐसी भाषा का इस्तेमाल निंदनीय…
राजकीय मेले का संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया उद्घाटन देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित विशाल महिंद्रा ग्राउंड में तीन दिवसीय गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, पार्षद सुमेंद्र सिंह बोहरा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित मेले में गोरखाली और नेपाली संस्कृति की रंग-बिरंगी झलक देखने को मिली। उद्घाटन समारोह में सतपाल महाराज ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि…
चयनित अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना से मिला; मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर तीन सूत्रीय मांगें रखीं, नियुक्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी देहरादून। सहायक अध्यापक (एल.टी.) भर्ती परीक्षा-2024 के 585 चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। परिणाम घोषित होने के दो माह से अधिक और न्यायालय द्वारा दी गई समय-सीमा समाप्त होने के करीब एक माह बाद भी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की तिथि घोषित नहीं की गई है। इससे चयनित अभ्यर्थी और उनके परिवार भीषण मानसिक एवं आर्थिक तनाव से गुजर रहे हैं। अभ्यर्थियों के…
ऋषिकेश।अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने शुक्रवार को मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी। मौके पर कच्ची शराब बेचते हुए दो महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 20-20 लीटर यानी कुल 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आबकारी आयुक्त, देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने 30 अक्टूबर 2026 को सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान की कमान आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के हाथों में थी। टीम के अचानक पहुंचने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पहले भी दर्ज हैं मुकदमेविभाग के अनुसार…
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का चुनावी अभियान घर-घर पहुँचाने की अपेक्षा, गोदियाल के निर्देश पर जिला अध्यक्षों की सूची जारी देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सोशल मीडिया विभाग) ने जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर ने सूची जारी करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार जिलाध्यक्षों की नई टीम घोषित की गई है। थापर ने अपेक्षा व्यक्त की है कि सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के चुनावी अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर तक पहुँचाएँगे और पार्टी के कार्यक्रमों व उपलब्धियों को जनता…
















