Author: Merouttarakhand News,  

 -35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में राज्य के विभिन्न विभागों में 1818 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अध्याचन भेजा गया है। इन पदों पर भर्ती से प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवा में आने के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भाजपा द्वारा देश और प्रदेश में निकाली जा रही ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी पार्टी का लोकतंत्र बचाने की बात करना अपने आप में हास्यास्पद है। उन्होंने सवाल किया कि जब केंद्र और प्रदेश दोनों में भाजपा की सरकार है, तो जनता यह जानना चाहती है कि आखिर भाजपा लोकतंत्र को किससे बचाने की बात कर रही है? शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना सत्ताधारी दल की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है। भाजपा को यात्रा निकालकर लोकतंत्र बचाने का दिखावा करने के…

Read More

देहरादून ।  पुरकुल-मसूरी रोपवे की बहुप्रतीक्षित महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र जुगरान ने गंभीर सवाल उठाए l जुगरान ने बताया कि उन्होंने बीते दो दिनों में परियोजना के 26 पिलरों का ग्राउंड जीरो पर जाकर मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान 5 से 6 पिलरों में सुरक्षा के लिहाज से समीक्षा और जांच की आवश्यकता महसूस की गई। साथ ही निर्माण कार्य की गति भी काफी धीमी पाई गई। जुगरान के अनुसार, प्रारम्भ में 285 करोड़ रुपये की यह परियोजना अब बढ़कर लगभग 350 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। लगभग साढ़े पांच किलोमीटर लंबी…

Read More

 देहरादून।  राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने गुरुवार को हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश एवं विदेश से अनके विद्वान, शोधकर्ता, शिक्षाविद तथा विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि भारतीय ज्ञान-परम्परा का उद्देश्य केवल बौद्धिक विकास नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र, समाज में सद्भाव और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना भी है। राज्यपाल ने कहा कि प्राच्यविद्या का अध्ययन केवल अतीत को जानने तक सीमित नहीं है। यह भारतीय सभ्यता के विकास, विभिन्न विचारधाराओं के संवाद…

Read More

देहरादून । मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्निवाल की तैयारियों, विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आयोजन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 के आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं…

Read More

देहरादून । शोध कार्य को प्रभावी बनाने के साथ-साथ अकादमिक लेखन और प्रकाशन के निर्धारित मानकों की जानकारी देने के उद्देश्य से ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें छात्रों और शोधार्थियों को शोध की बारीकियों, लेखन की तकनीकों और शोध नैतिकता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। सम्मेलन में डीन ऑफ रिसर्च कोलैबोरेशन डॉ. मांगे राम ने शोध लेखन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि एक बेहतर शोध केवल तथ्यों और निष्कर्षों को लिख देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसकी शुरुआत विषय के अनुरूप पुस्तक प्रस्ताव तैयार…

Read More

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मकान के फर्श के नीचे छिपाकर रखी गई करोड़ों रुपये की नकदी मिलने से हड़कंप मच गया। घर के अंदर जमीन की खुदाई के दौरान एक के बाद एक कई नीले प्लास्टिक के ड्रम बरामद हुए। जब इन ड्रमों को खोलकर देखा गया तो उनके भीतर नोटों के बंडल भरे मिले। पुलिस के मुताबिक, अब तक करीब चार करोड़ रुपये की नकदी गिनी जा चुकी है, जबकि बरामदगी का कुल आंकड़ा 60 करोड़ रुपये या उससे अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। यह पूरा मामला प्रयागराज के बरईपुर (रामनगर) इलाके का…

Read More

देहरादून। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग आखिर पूरी हो गई। राज्य योजना के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री में डाण्डा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक 2.00 किमी मोटर मार्ग एवं बनाल खड्ड पर 84 मीटर डबल लेन (क्लास A/70R लोडिंग) स्टील गर्डर सेतु निर्माण के प्रथम चरण को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को प्रेषित पत्र में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग उत्तरकाशी द्वारा प्रस्तुत आगणन प्रस्ताव, जिसकी कुल लागत 24.88 लाख रुपये है, में से परीक्षण के बाद संस्तुत 18.21 लाख रुपये की प्रशासकीय…

Read More

राज्य निर्माण की धुरी और विकास की रीढ़ मातृशक्ति से माफी मांगे कांग्रेस देहरादून । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से देवभूमि की महिलाओं की तुलना बंदरों से करने की मंशा पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे कांग्रेस के संस्कार और महिलाओं का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य निर्माण की धुरी और विकास मे अहम योगदान दे रही महिलाओं के प्रति कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता उजागर होती है। ​चौहान ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के चलते कांग्रेस को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या भारतीय जनता पार्टी से…

Read More

अधिवक्ता विदुषी पांडेय की प्रभावी पैरवी, माहिम वर्मा ने फैसले को बताया सत्य और न्याय की जीत नई दिल्ली । क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एसोसिएशन के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया और हाईकोर्ट के सीबीआई जांच संबंधी निर्देश पर अंतरिम रोक लगा दी। दरअसल, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के खिलाफ लगाए गए आरोपों…

Read More

सनातन परंपरा को बताया अटूट विश्वास का प्रतीक देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ करवाचौथ का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करवाचौथ का पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम एवं समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी परिवारों के…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीतिक जमीन पर एक नए और धमाकेदार सियासी समीकरण का शंखनाद हो चुका है। राज्य की राजनीति में दशकों से जमे पारंपरिक दलों को सीधी चुनौती देने के लिए एक नए और आक्रामक क्षेत्रीय विकल्प का उदय हुआ है। ‘उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा’ ने अपनी पूरी ताकत को एक नया राजनीतिक जामा पहनाते हुए ‘राज्य स्वराज पार्टी’ के रूप में विधिवत आगाज कर दिया है। इस सियासी लॉन्चिंग ने राज्य के गलियारों में हलचल तेज कर दी है, खासकर जब पार्टी को ‘हीरा’ चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतारा गया है। ‘नए विकल्प का संकल्प’: क्या है…

Read More

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति का तोहफा आखिरकार कार्मिकों को मिल गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद विभाग के डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत कर नई तैनाती दे दी गई है। इस संबंध में सचिव शिक्षा ज्योति यादव की ओर से पदोन्नति एवं पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने विभागीय समीक्षा बैठकों में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी कार्मिक की पदोन्नति लंबित न रखी जाए, क्योंकि पदोन्नति कार्मिकों का मूल अधिकार है।…

Read More

देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। गुजरात के एकता नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाली ‘एकता परेड-2026’ का प्रदेश के सभी पुलिस थानों में शाम 5:30 बजे सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता का संदेश प्रदेश के सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर तराई के सीमांत इलाकों तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस आयोजन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विभिन्न जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी अपने आवंटित जनपदों में पहुंचकर सुबह पुलिस…

Read More

देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय से भेंट कर शहर हित एवं जनहित में उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के लिए पुष्प भेंट कर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने देहरादून शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, शहर के विकास कार्यों को गति देने तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर के सुव्यवस्थित विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम…

Read More

देहरादून। देहरादून को स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषणमुक्त शहर बनाने की दिशा में नगर निगम देहरादून द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आराघर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं जन-जागरूकता से संबंधित विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के कारणों, उसके दुष्प्रभावों तथा रोकथाम के उपायों की जानकारी देकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। बुधवार को आराघर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिकविद्यालय…

Read More