NOPRUF ने 36 सरकारी कार्यालयों में चलाया जनजागरण अभियान, महिला कर्मचारियों ने ‘एक मेहंदी OPS के नाम’ अभियान से बुलंद की आवाज देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड (NOPRUF) ने आंदोलन तेज कर दिया है। संगठन की ओर से आगामी 2 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में पेंशन आर-पार महारैली आयोजित की जाएगी। रैली में प्रदेशभर के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसे सफल बनाने के लिए संगठन ने जनसंपर्क और जनजागरण अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों…
Author: Merouttarakhand News,
देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड (NOPRUF) के आह्वान पर करवा चौथ के अवसर पर प्रदेशभर में महिलाओं ने ‘एक मेहंदी OPS के नाम’ अभियान के तहत अपने हाथों में मेहंदी रचाकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग के प्रति एकजुटता व्यक्त की। इस रचनात्मक पहल के माध्यम से महिलाओं ने कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य और सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन की आवश्यकता का संदेश दिया। मोर्चा की महिला पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली केवल कर्मचारियों का मुद्दा नहीं, बल्कि उनसे जुड़े परिवारों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का विषय भी है। सरकारी कर्मचारी अपने सेवाकाल में…
01 नवंबर को नई दिल्ली में होगी रैली, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने तेज किया अभियान देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 1 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में उत्तराखंड से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी तथा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे।…
समान वेतन, कार्यस्थल पर सम्मान और साइबर उत्पीड़न से सुरक्षा की उठी मांग, उत्तराखंड की ज्योति भट्ट ध्यानी और रक्षा शर्मा ने किया प्रतिनिधित्व देहरादून। हैदराबाद में आयोजित महिला पत्रकारों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से जुटीं महिला पत्रकारों ने कार्यस्थल पर भेदभाव, यौन उत्पीड़न, समान वेतन, पेशेवर सुरक्षा और डिजिटल माध्यमों पर बढ़ते अपराधों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सम्मेलन में महिला पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों, पुलिस और मीडिया संस्थानों से ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन में…
देवभूमि से निकले विचारों ने समाज को हमेशा आगे बढ़ाया है देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को लेखक गाँव, थानों, देहरादून में आयोजित लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेखक गाँव की पत्रिका “धरती का स्वर्ग उत्तराखंड” एवं “देवभूमि का काव्य पुष्प” पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेखक गाँव, समाज को दिशा देने वाले विचारों का प्रतीक है। जो वर्तमान के साथ भविष्य का निर्माण कर रहा है।उन्होंने कहा लेखक गांव, प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं को नया मंच देने के साथ साहित्यिक मानचित्र पर राज्य…
देहरादून/काशीपुर।उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम कुमाऊं यूनिट ने जनपद ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में ‘एनएस एंटरप्राइज’ के नाम से संचालित एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर तथा डिजिटल एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार, यहां सिप कनेक्शन के जरिए आईएलडी गेटवे बायपास और ऑटोमेटेड यानी रोबो कॉलिंग की जा रही थी, जिसका उपयोग साइबर धोखाधड़ी में हो सकता था। कार्रवाई में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके सहयोगियों की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में आईजी एसटीएफ/साइबर नीलेश आनंद भरणे तथा एसपी एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में…
पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की कीमत चार लाख रुपये से अधिक; एक आरोपी से ₹20 हजार नकद भी मिला देहरादून । देहरादून पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से कुल 15.27 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये से अधिक है। पटेलनगर में पकड़े गए आरोपी से स्मैक बेचकर मिले ₹20 हजार भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुरसलीन (28), निवासी शेखपुरा कदीम, सहारनपुर को 7.77 ग्राम स्मैक और नकदी के…
श्रीनगर (गढ़वाल )।उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा 25-26 अक्टूबर, 2026 को आयोजित 21वें उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (यूएसएसटीसी -2026) में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के भूगोल विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत डॉ. दीप्ति सेमवाल को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. सेमवाल को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पृथ्वी विज्ञान संकाय के अंतर्गत जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उनके शोध विषय “जैविक संसाधनों का स्थानिक वितरण एवं सामुदायिक सहभागिता” पर उत्कृष्ट शोध प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि पृथ्वी विज्ञान संकाय के अंतर्गत भूगोल, भूविज्ञान,…
श्रीनगर से ऋषिकेश तक कई स्थानों पर रुके मुख्यमंत्री, स्थानीय लोगों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से किया संवाद; देवप्रयाग में शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश देहरादून। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सड़क मार्ग से देहरादून लौटने का सफर केवल एक औपचारिक यात्रा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इस दौरान उनका अंदाज जनसंवाद, जनसंपर्क और विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण का भी नजर आया। श्रीनगर से देवप्रयाग, कीर्तिनगर के मलेथा और ऋषिकेश होते हुए देहरादून तक के सफर में मुख्यमंत्री कई स्थानों पर रुके…
देहरादून। आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को कोतवाली विकासनगर से पोस्ट डाकपत्थर को सूचना प्राप्त हुई कि शक्ति नहर के समीप एक व्यक्ति नहर में कूद गया है । सूचना पर सर्च एवं रेस्क्यू कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता बताई गई। सूचना प्राप्त होते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के हमराह एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा शक्ति नहर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम ने ढालीपुर इंटेक से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। इसके उपरांत शव को आवश्यक वैधानिक…
खरीफ क्रय 2026 में मंडुवा, झंगोरा, सोयाबीन और रामदाना की तय दरों पर होगी खरीद रुद्रप्रयाग । राज्य मिलेट मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और खरीफ क्रय 2026 में तेजी लाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (UCF) के प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ला, UCF के अधिकारी सुशील तिवारी और मुख्य कृषि अधिकारी रुद्रप्रयाग के बीच बैठक हुई। बैठक में किसानों को उपज बेचने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा कर खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। खरीफ क्रय के तहत सहकारिता विभाग PACS के माध्यम से मंडुवा ₹52.05, झंगोरा ₹35, सोयाबीन ₹45 और रामदाना ₹55…
देहरादून। एसएससी की मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस) एवं हवलदार ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह का एक और आरोपित उत्तराखंड एसटीएफ के शिकंजे में आ गया है। एसटीएफ ने दिल्ली से आरोपित अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है, जो परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में तैनात था और आरोप है कि उसने परीक्षा केंद्र के कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस नकल कराने वाले गिरोह के सदस्यों को उपलब्ध कराया था। इस प्रकरण में अब तक कुल आठ आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखंड…
अलकनंदा और मंदाकिनी समेत सभी नदियां चेतावनी स्तर से नीचे, एक ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध रुद्रप्रयाग। जनपद में गुरुवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जबकि केदारनाथ धाम में बर्फबारी दर्ज की गई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से 29 अक्टूबर को सुबह 8:20 बजे जारी मौसम एवं आपदा संबंधी बुलेटिन के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ और जखोली में वर्षा दर्ज नहीं की गई है। वहीं,…
मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए शहर के बाहर से आवाजाही, पार्किंग और शटल सेवा की संभावनाओं का होगा अध्ययन देहरादून। देहरादून में जाम से राहत और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अल्पकालिक और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ऋषिपर्णा सभागार में हुई समीक्षा बैठक में सड़क कनेक्टिविटी, जंक्शन सुधार, पार्किंग और मसूरी समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर वाहनों की आवाजाही पर चर्चा हुई। डीएम ने मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए शहर के भीतर यातायात का दबाव घटाने के उद्देश्य से शहर के बाहर-बाहर आवाजाही की…
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए मसूरी से देहरादून तक सात स्थानों पर निर्माण कार्यों को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के किए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों को निशाने पर लिया। कार्रवाई में मसूरी के होटल गोल्डन हैवन के निकट स्थित भवन के अलावा संस्कृति लोक कॉलोनी, टर्नर रोड और ओगल भट्टा क्षेत्र के निर्माण शामिल हैं। एमडीडीए की इस कार्रवाई से नियमों को ताक पर रखकर निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण के अनुसार, मसूरी में घंटाघर रोड स्थित होटल…
देहरादून: अगर आप सोचते हैं कि सरकारी हेल्पलाइन पर फोन न उठाने से कुछ नहीं होता, तो देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान का यह कदम आपको चौंका देगा! जनपद में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन पर ऋषिपर्णा सभागार में एक हाई-लेवल बैठक बुलाई गई थी। बैठक में जब पशु हेल्पलाइन नंबर 1962 पर उचित रिस्पॉन्स न मिलने और एम्बुलेंस गायब रहने की शिकायतें सामने आईं, तो डीएम साहब ने सच्चाई परखने के लिए खुद लाइव बैठक के दौरान ही 1962 नंबर डायल कर दिया! कॉल पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने…
















