देहरादून । ग्राफिक एरा में देश के 10 राज्यों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण लिया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) स्टूडेंट कम्युनिटी डे नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने क्लाउड कंप्यूटिंग, एआई और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में हो रहे नए विकास और उनके व्यावहारिक उपयोगों पर विस्तार से जानकारी दी। अमेजन के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट मैनेजर हितेश जैन ने सॉफ्टवेयर उत्पादों के निर्माण, उनकी डिजाइनिंग और इंजीनियरिंग से जुड़ी चुनौतियों के साथ वास्तविक जरूरतों के अनुरूप तकनीकी समाधान विकसित करने के पहलुओं को समझाया। कोडेक्स…
Author: Merouttarakhand News,
हेरिटेज क्विज़ में 19 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में अपराध एवं मानवाधिकारों पर हुई सार्थक चर्चा देहरादून। रीच संस्था द्वारा आयोजित 15 दिवसीय विरासत महोत्सव-2026 में शनिवार का दिन शिक्षा, साहित्य, जनजागरूकता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रहा। हिमालयन कल्चरल सेंटर, निंबूवाला में आयोजित कार्यक्रमों में एक ओर स्कूली विद्यार्थियों ने हेरिटेज क्विज़ में अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में अपराध, पुलिस व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और मानवाधिकार जैसे गंभीर विषयों पर गहन विमर्श हुआ। सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय नृत्य, तवायफनामा की भावनात्मक प्रस्तुति और मुशायरे ने दर्शकों को…
क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में पूर्व डीजीपी अशोक कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा किए अपराध, आंतरिक सुरक्षा और मानवाधिकारों से जुड़े अनुभव देहरादून । विरासत महोत्सव-2026 के तहत शनिवार को हिमालयन कल्चरल सेंटर, निंबूवाला में ज्ञान, प्रतिभा और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव की एजुकेशनल स्टेज पर जहां 19 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता में अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं दूसरे सत्र में आयोजित क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में अपराध, पुलिस व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और मानवाधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। रीच संस्था की ओर से आयोजित हेरिटेज…
वाइल्डलाइफ एसओएस के विशेषज्ञों ने उत्तराखंड वन विभाग के पशु चिकित्सकों के साथ मिलकर युवा हाथी के उपचार में सहयोग दिया। संयुक्त प्रयासों से हाथी दोबारा खड़ा होने में सक्षम हुआ और अपने झुंड से जा मिला। देहरादून। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक सुखद सफलता के तहत, उत्तराखंड के पीपल पड़ाव वन रेंज में एक गहरे गड्ढे में फँसे लगभग आठ वर्षीय जंगली हाथी को उत्तराखंड वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस के संयुक्त प्रयासों से बचाया गया, उसका उपचार किया गया और अंततः उसे उसके झुंड से मिलने में सफलता मिली। 25 अक्टूबर की रात इस हाथी को लगभग…
तूनवाला में आयोजित समारोह में हरीश रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं देहरादून। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरु जी’ ने शनिवार को तूनवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में पहाड़ी संस्कृति और लोकगीतों की भी खूब छटा बिखरी। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महेंद्र सिंह नेगी को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की बड़ी संख्या…
संपत्ति विवाद में पूर्व मंत्री से मांगा जवाब, बोलीं—राजनीतिक रसूख जवाबदेही से बचने का कवच नहीं बन सकता देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनसे करीबी संबंध रखने वाली जसवीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद से जुड़े संपत्ति विवाद को लेकर कांग्रेस और उसके नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि दूसरों को नैतिकता और जवाबदेही का पाठ पढ़ाने वाले हरक सिंह रावत इस मामले में अब तक मौन क्यों हैं? हनी पाठक ने कहा कि वर्ष 2021 में हुए संपत्ति सौदे को लेकर शिकायतकर्ता हरिओम सहगल ने करीब 43.2 लाख…
डीजीपी ने सरदार पटेल के योगदान को किया याद, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पुलिस लाइन देहरादून में एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके आदर्शों पर चलने का…
पर्यावरण के अनुकूल तकनीक से तैयार फिल्म्स, बेहतर प्रिंट क्वालिटी और आसान इंस्टॉलेशन के साथ ब्रांडिंग को देंगी नया आयाम देहरादून। पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच कोस्मो फर्स्ट ने अपने कोस्मो फिल्म्स बिजनेस के तहत देहरादून में पीवीसी-मुक्त ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स पेश की हैं। ये फिल्म्स पारंपरिक पीवीसी आधारित विनाइल ग्राफिक्स का विकल्प हैं, जिन्हें बेहतर प्रिंट गुणवत्ता, आकर्षक लुक और टिकाऊ ब्रांडिंग की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। पॉलीप्रोपाइलीन (बीओपीपी) से निर्मित ये फिल्म्स 100 प्रतिशत पीवीसी, थैलेट और हैलोजन मुक्त हैं। हल्के वजन के कारण इनकी हैंडलिंग और इंस्टॉलेशन आसान है।…
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के तहत युवा संगम के सातवें चरण में प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में प्राप्त किया मार्गदर्शन, केम्पटी में साहसिक खेलों में लिया हिस्सा देहरादून। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत आयोजित युवा संगम के सातवें चरण में पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण पर आया प्रतिनिधिमंडल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और साहसिक गतिविधियों से रूबरू हो रहा है। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और उनके साथ संवाद कर राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता तथा युवा शक्ति की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण विचार साझा किए। इसके साथ…
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जीएमएस रोड स्थित दुकानों और जेप्टो स्टोर का किया निरीक्षण, निर्माण व अवसान तिथि भी जांची देहरादून। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को देहरादून के जीएमएस रोड क्षेत्र में विभिन्न मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदेह के आधार पर काजू कतली, सोन पापड़ी और मिल्क केक के तीन नमूने लेकर जांच के…
नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर आगमन पर शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग उमड़े रहे। जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। श्रीनगर दौरे पर मुख्यमंत्री ने नगरवासियों को लगभग 9.35 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। वहीं, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम के…
देहरादून। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला कार्यालय में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई तथा इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य कार्यालयों में भी शपथ के माध्यम से राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता को बनाए रखने, संरक्षित एवं सुदृढ़ करने तथा देश की एकता और समर्पण की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘रन फॉर यूनिटी’…
हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब, चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़कर 50 होगी; मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि भी दोगुनी होकर 10 लाख रुपये होगी। देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर युवाओं को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।…
पहली सूची में पहाड़ से लेकर मैदान तक के चेहरों को मौका, संगठन के प्रति निष्ठा और उत्तराखंड के मुद्दों पर संघर्ष को बनाया चयन का आधार देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज करनी शुरू कर दी हैं। चुनावी रणभेरी बजने से पहले ही उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 16 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची के जरिए दल ने साफ संकेत…
श्रीनगर (गढ़वाल)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान, देशी रियासतों के एकीकरण तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति उनके विचारों को स्मरण करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ओ.पी. गोसाईं रहे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान…
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जारी किए स्थानांतरण आदेश, थानों और चौकियों में नए सिरे से तैनाती; तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश देहरादून। राजधानी की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने 28 उप निरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनके स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है। पुलिस महकमे में यह बदलाव थाना और चौकी स्तर पर…
















