Author: Merouttarakhand News,  

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.11 ग्राम स्मैक, 863 ग्राम चरस और 52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत चार लाख 20 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरिद्वार का एक गैंगस्टर भी शामिल है, जिसके खिलाफ चोरी, लूट…

Read More

देहरादून। बुधवार को भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन हुआ। 27 एवं 28 अक्टूबर को आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य संस्थान में पठन-पाठन, सतत अधिगम और बौद्धिक संवाद की संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा। प्रदर्शनी में देश-विदेश के 20 से अधिक प्रतिष्ठित प्रकाशक एवं पुस्तक वितरकों ने भाग लिया और लगभग 15,000 पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। इनमें पिछले दो वर्षों में प्रकाशित प्रमुख पुस्तकें भी शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में संस्थान के संकाय सदस्य, शोधार्थी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। भाग लेने वाले प्रकाशकों में वीवा बुक्स, नियोगी बुक्स, एस्स एस्स पब्लिकेशन्स, पैन मैकमिलन…

Read More

14 अवर सहायक बने वरिष्ठ सहायक,द्विवेदी बोले- आगे भी मिलेगा मौका बदरीनाथ । बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में कई वर्षों से ठप पड़ी पदोन्नति की प्रक्रिया आखिरकार दोबारा शुरू हो गई है। समिति ने एक साथ 23 कर्मचारियों और अधिकारियों को पदोन्नत किया है। लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ की अध्यक्षता वाली विभागीय पदोन्नति समिति ने नामों की संस्तुति की थी। सक्षम स्तर से मंजूरी मिलने के बाद पदोन्नति आदेश जारी किए गए। इस प्रक्रिया…

Read More

श्रीनगर (गढ़वाल )। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर के वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश तिवारी को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा आयोजित 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में प्रतिष्ठित ‘यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। 25 एवं 26 अक्टूबर, 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में डॉ. तिवारी को वन पारिस्थितिकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मेलन के समापन समारोह में उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री अनिल रतूड़ी और उत्तराखंड सरकार की पूर्व मुख्य सचिव श्रीमती…

Read More

तारा जोशी फाउंडेशन के पांच दिवसीय आयोजन में देशभर की लोक संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा भव्य मंच देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, हथकरघा और संगीत को नई पहचान देने के उद्देश्य से तारा जोशी फाउंडेशन की ओर से ‘श्रौत महोत्सव 2026’ आयोजित किया जा रहा है। आगामी 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोक संगीत, प्रतिभा प्रदर्शन, कार्यशालाओं और पारंपरिक कलाओं से जुड़े कार्यक्रमों की भरमार रहेगी। महोत्सव की थीम ‘Celebrating people, preserving traditions’ रखी गई है। महोत्सव से जुड़ी विस्तृत…

Read More

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कई पुरस्कार जीतने के बाद अब दोनों डॉक्यूमेंट्री की पिथौरागढ़ में होगी घर वापसी। नई दिल्ली/पिथौरागढ़।  फिल्म निर्माता एवं निर्देशक हरीश शर्मा के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। उनकी दो पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री ‘आदि कैलाश – ए फॉरगॉटन पाथ टू द डिवाइन’ और ‘ब्राजील इन बनारस – द भैरब दत्त स्टोरी’ का चयन पहले उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए हुआ है।यह महोत्सव 1 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत पिथौरागढ़ से होगी। इसके बाद हल्द्वानी, रुद्रपुर और अंत में देहरादून में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। हाल ही में आयोजित 11वें…

Read More

देहरादून। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति द्वारा बुधवार को “सुसाइड प्रिवेंशन थ्रू युवा जोश (YUWA JOSH)” विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। एम्स ऋषिकेश के सोशल आउटरीच सेल ने तकनीकी सहयोग दिया। कार्यशाला पूर्वाह्न में साईं कॉलेज तथा अपराह्न में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि आत्महत्या गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा है, जिसे समय पर पहचान, संवेदीकरण और परामर्श से रोका जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता,…

Read More

देहरादून। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश कराने के प्रकरण में उत्तराखंड पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही थाना रायपुर और क्लेमेंटाउन में दर्ज इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार आरोपितों पर आरोप है कि उन्होंने कूटरचित दस्तावेज बनवाकर अपने बच्चों का मेडिकल कॉलेजों में दाखिला कराया था। पुलिस मीडिया सेल देहरादून के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को अलग-अलग अभ्यर्थियों द्वारा सरकारी पोर्टल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। जांच में उनके…

Read More

देहरादून।श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर कल शाम रेस कोर्स, देहरादून में आयोजित भव्य कीर्तन दरबार में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना शामिल हुए। यह कीर्तन दरबार सरदार अमरजीत सिंह जी द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में कथा वाचक सरदार बलविंदर सिंह स्वीटी जी ने गुरु रामदास जी के जीवन, उनके त्याग और अमृतसर साहिब की स्थापना की गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला और संगत को निहाल किया। इस अवसर पर अपने वक्तव्य में श्री धस्माना ने कहा कि “चौथे गुरु, श्री गुरु रामदास जी का जीवन हमें सिखाता है…

Read More

मरीजों के लिए संक्रमण-मुक्त माहौल की कवायद: सीजीएचएस देहरादून के सभी केंद्रों पर कायाकल्प अभियान देहरादून। केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) देहरादून में मंगलवार को विशेष अभियान 6.0 के तहत कायाकल्प (स्वच्छता एवं हाइजीन) गतिविधियाँ आयोजित की गईं। अपर निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सेनियारे के मार्गदर्शन और सभी वेलनेस सेंटरों के प्रभारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। अभियान के तहत वेलनेस सेंटर-I (मिलन विहार), वेलनेस सेंटर-II (पी एंड टी कॉलोनी), वेलनेस सेंटर-III (रायपुर रोड) और अपर निदेशक कार्यालय में सफाई से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ हुईं। इस दौरान सभी केंद्रों पर स्वच्छता की शपथ भी ली गई। सफाई अभियान…

Read More

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत देहरादून में कांग्रेस नेता ने केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, बैलेट पेपर से चुनाव कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठाई मांग देहरादून। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गणतंत्र को सुरक्षित रखना है तो चुनाव की निष्पक्षता पर किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए। यदि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग…

Read More

कांग्रेस ने काले कपड़े लहराकर सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा की मांग को लेकर किया हंगामा; 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को राजनीतिक खींचतान और हंगामे के बीच समाप्त हो गया। सदन के दूसरे दिन उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने विपक्ष से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने को विधायकी छोड़ने की वजह बताया और आगामी विधानसभा चुनाव जन…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (यूजीसी-एमएमटीटीसी) तथा मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर आधारित अभिमुखीकरण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए आयोजित इस संकाय विकास कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के 96 प्रतिभागी शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव, यूजीसी-एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. देवेंद्र सिंह नेगी, प्रो. नंदिनी श्रीवास्तव, डॉ. सोमेश थपलियाल, डॉ. अमरजीत सिंह परिहार, डॉ. संजय कुमार तथा प्रो. प्रियंका…

Read More

‘नारी ही संस्कृति की जड़ें मजबूत करती है’—‘लोकविरासत–नारी के संग 2026’ का संदेश हल्द्वानी। Growing Wisdom Academy की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘लोकविरासत–नारी के संग 2026’ रविवार, 27 अक्टूबर को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं एवं लोकविधाओं के संरक्षण-संवर्धन के साथ महिलाओं की प्रतिभा को मंच देना था।कार्यक्रम में कीर्तन मंडली, लोकपर्व पर आधारित नाटक, झोड़ा-चांचरी, ऐपण और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने लोकगीत, पारंपरिक नृत्य, भक्तिमय कीर्तन और कलात्मक ऐपण के माध्यम से कुमाऊँ की समृद्ध लोकपरंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत…

Read More

 देहरादून। गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2026 का भव्य शुभारंभ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ.सुरेन्द्र थापा मुख्य रुप से पहुंच रहे हैं I खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम रहेगी, वहीं कार्यक्रम में मयूर नृत्य के भी  प्रस्तुतियां होंगी वहीं आकाश थापा की भी मनमोहक कार्यक्रम  आकर्षण के केंद्र होंगे। वहीं नेपाली सेल रोटी, गोरखाली चटनी, फिनी, चुकानी, गुंडरूक के साथ साथ उत्तराखंड…

Read More

‘जितेंद्र चौहान को कांग्रेस से जुड़े होने के कारण बनाया जा रहा बलि का बकरा’ – धीरेंद्र प्रताप’ देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं गढ़वाल कांग्रेस के प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने सतपुली नगर पालिका के अध्यक्ष जितेंद्र चौहान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार छीने जाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के अधिकार छीनना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। धीरेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि जितेंद्र चौहान कांग्रेस पार्टी से जुड़े होने के कारण उन्हें बलि का बकरा…

Read More