श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर शिक्षा सचिव ज्योति यादव का किया स्वागत, सचिव ने की पहल की सराहना गौचर। स्वागत और सम्मान समारोहों में फूलों के बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट करने की अभिनव पहल ‘बुके नहीं, बुक’ अभियान धीरे-धीरे नई पहचान बना रहा है। चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत की इस नवाचारी पहल का उद्देश्य सम्मान की परंपरा को ज्ञान, संस्कार और पठन संस्कृति से जोड़ना है। इसी क्रम में गौचर पहुंचीं विद्यालयी शिक्षा सचिव ज्योति यादव का मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव ज्योति यादव ने ‘बुके नहीं,…
Author: Merouttarakhand News,
चार विकासखंडों के 20 शिक्षकों ने किया प्रतिभाग, शिक्षण एवं प्रशासनिक कार्यों में कंप्यूटर के उपयोग की दी गई जानकारी गौचर (चमोली)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गौचर चमोली में 13 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय आधारभूत कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में हुआ। प्रशिक्षण में चार विकासखंडों के 20 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।समापन अवसर पर डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि कंप्यूटर प्रशिक्षण से शिक्षकों की शिक्षण शैली को बेहतर बनाने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों को भी सरल और सुगम बनाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों…
देहरादून । प्रख्यात वाइल्डलाइफ व फैशन फोटोग्राफर आकाश दास ने कहा कि वन्यजीव और पर्यावरण फोटोग्राफी केवल तस्वीरें खींचने की कला नहीं, बल्कि प्रकृति को करीब से समझने का सशक्त माध्यम है। वह आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में वन्यजीव और फैशन फोटोग्राफी की कला पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आकाश दास ने कहा कि उनकी तस्वीरों का उद्देश्य केवल लोगों को प्रभावित करना नहीं, बल्कि उन्हें प्रकृति से जोड़ना और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के विजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट और मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने संयुक्त रूप से…
देहरादून । ग्राफिक एरा में वाद विवाद प्रतियोगिता डेबएक्स में ऋषिता रमोला ने बाजी मारी। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में डेबएक्स वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बीटेक सीएसई की ऋषिता रमोला ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बीएससी क्लीनिकल साइकोलॉजी की सुनाक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। डेबएक्स के अंतर्गत आयोजित सत्र इंस्पीरेशनल टॉक्स में यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर की सीईओ सरिश्मा डांगी और एस्पिरेंट लर्निंग के संस्थापक एवं सीईओ एडवोकेट प्रियांशु ग्रोवर ने अपने विचार साझा किए। डेबएक्स का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी…
मुख्यमंत्री अपने विभागों पर सवालों से बचने के लिए सोमवार को विधानसभा सत्र आयोजित करने से बचते हैं: गणेश गोदियाल देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बदहाल सड़कें, ध्वस्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला अपराध, पलायन, भर्ती घोटालों, चंदा चोरी, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय तथा जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर गैरसैंण में विधानसभा घेराव किया। पुलिस प्रशासन द्वारा भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा से लगभग 30 किलोमीटर दूर विभिन्न…
कोटद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी के तत्वावधान में पौड़ी टी-20 लीग के लिए आयोजित ट्रायल मंगलवार को कोटद्वार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह ट्रायल डेफोडिल्स स्पोर्ट्स जोन, चतुरवाला मोताढक, कोटद्वार में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 75 से 80 बच्चों और युवा क्रिकेटर्स ने भाग लिया। ट्रायल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी द्वारा आयोजित किया गया था और इसे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की स्वीकृति प्राप्त थी। इसमें केवल पौड़ी जिले के खिलाड़ियों को ही भाग लेने का अवसर दिया गया। सीनियर, अंडर-23 और अंडर-19 श्रेणी के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हुए। इस मौके पर क्रिकेट…
देहरादून । भाजपा ने गैरसैण में कांग्रेस के प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार देते हुए कहा कि हताश और निराशा मे वह निर्णय नही ले पा रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं को एकत्र कर कांग्रेस ने वहां जनता और शासन दोनों का कीमती समय बर्बाद किया हैं। कांग्रेस की नीयत और क्षमता पूरी तरह जनता के मध्य उजागर हो गयी है, लिहाजा 27 के चुनावों में भी उनका सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि यह दुखद है वर्तमान विधानसभा कार्यकाल के आखिरी सत्र की शुरुआत भी विपक्ष ने…
श्रीलंका के ‘अलाप कोलंबो फोक डांस एन्सेम्बल’ की प्रस्तुति ने मचाई धूम शास्त्रीय संगीत में दुनिया की सरताज एन राजम ने जमा दी महफ़िल और लोगों को किया मग्न-मुग्ध विश्व विख्यात मंजरी चतुर्वेदी की “चांदनी महफिल” और “तवायफ” देखने को जमे रहे विरासत के सभी मेहमान विरासत महोत्सव-2026 में ‘चांदनी महफिल’ के तहत ‘द तवायफ स्टोरी’ की प्रस्तुति मंजरी चतुर्वेदी की “तवायफ स्टोरी” ने मार्मिक पलों को छू लिया और मेहमानों के मन-हृदयों में दौड़ा दी “सिहरन” देहरादून। रिच संस्था द्वारा नींबूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किए जा रहे विरासत महोत्सव-2026 में मंगलवार को सभी छात्र- छात्राओं का…
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल ने आज पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कर्नल कोठियाल ने कहा कि “जिस प्रकार से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश में धामी जी की सरकार विकास का नया अध्याय लिख रही है, तथा उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है, उससे विपक्ष में भारी हताशा और बौखलाहट है।” कांग्रेस अध्यक्ष और सपा अध्यक्ष के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा – 1. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा प्रधानमंत्री…
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान किसानों के मुद्दे पर विपक्ष की कथित निष्क्रियता का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश पर कहा कि किसानों के हितों की चिंता अच्छी बात है, लेकिन जनहित के मुद्दों पर राजनीति करने से पहले तथ्यों को भी देखना चाहिए। दसौनी ने कहा कि उमेश कुमार का हाल चमगादड़ जैसा है, जब चमगादड़ उल्टा लटकता है, तो उसे लगता है कि उसने पूरी दुनिया ही पलट दी। कांग्रेस पर किसानों के मुद्दे पर आवाज न उठाने का…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में विकासनगर क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही तीन प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, जबकि ऋषिकेश क्षेत्र में दो स्थानों पर अवैध निर्माणों को सील किया गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध रूप से जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने और बिना आवश्यक अनुमति निर्माण करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया…
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा प्रदेश युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक कर संगठन की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए धस्माना ने कहा कि आज राहुल गांधी देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लड़ाई में उन्हें सबसे अधिक उम्मीद देश के Gen-Z और युवा वर्ग से है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी…
सिमली से जंगलचट्टी और दिवालीखाल तक प्रदर्शन की हलचल; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिशों के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल, विधानसभा में भी दिनभर रही राजनीतिक सरगर्मी गैरसैंण/भराड़ीसैंण । उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में मंगलवार का दिन सदन और सड़क, दोनों जगह राजनीतिक हलचल के नाम रहा। विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू होते ही उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने सहित मूल निवास और सशक्त भू-कानून की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर कांग्रेस और प्रदेश प्रधान संगठन के आंदोलन ने भी प्रशासन की चुनौती बढ़ाई। विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिशों के बीच…
छह दिवसीय आयोजन में 15 गोल्ड, 82 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया गया, 121 शोधार्थियों को मिली पीएचडी की उपाधि देहरादून । यूपीईएस का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को शैक्षणिक उपलब्धियों और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के साथ संपन्न हो गया। 22 से 27 अक्टूबर तक चले छह दिवसीय समारोह में वर्ष 2026 के ग्रेजुएटिंग बैच के कुल 5129 विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 126 शैक्षणिक पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें 15 गोल्ड मेडल, 82 सिल्वर मेडल, एक ब्रॉन्ज मेडल और 28 प्रशस्ति पत्र शामिल रहे।…
देहरादून। दुष्कर्म के एक मामले में पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने और न्यायालय में अपने बयान बदलने का दबाव बनाने के आरोप में दून पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक लगातार युवती को धमका रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने थाना पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।…
गैरसैंण। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच उपजे विवाद में माफी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब मंत्री ने विराम लगाने की कोशिश की है। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उनियाल ने साफ कर दिया कि उन्होंने न तो दलेर मेहंदी से माफी मांगी है और न ही इस तरह की कोई बातचीत हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही माफी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आखिर उन्हें…
















